UPSC Prelims 2021 : नासिक में पहली बार होगी यूपीएससी की परीक्षा
कोरोना की पृष्ठभूमि में नासिक के युवाओं को बड़ी राहत देते हुए संघ लोक सेवा आयोग ने नासिक में 10 अक्टूबर 2021 को सिविल सेवा परीक्षा कराने की घोषणा की है। जिलाधिकारी सूरज मंधारे ने गुरुवार को संघ लोक सेवा आयोग के उप सचिव एसके गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान बोलते हुए कहा कि संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा नासिक में पहली बार होगी। यह परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 को होगी।
नासिक में आयोग की परीक्षा के लिए 12 केंद्र बनाये जायेंगे। लगभग 4400 विद्यार्थियों ने नासिक केन्द्र को परीक्षा के लिए चुना है।नासिक में परीक्षा केंद्र होने से नासिक के अलावा अहमदनगर, जलगांव, धुले और नंबूदर जिलों के अभ्यर्थियों को फायदा होगा। इससे पहले इऩ युवाओं को परीक्षा देने के लिए मुंबई, पुणे, नागपुर की यात्रा करनी होती थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें