UP Basic Shiksha Parishad Holiday List 2026 जारी, देखें परिषदीय विद्यालयों की पूरी अवकाश तालिका
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद (UP Basic Shiksha Parishad) ने वर्ष 2026 के लिए परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों की अवकाश तालिका (Holiday List 2026) आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। इस संबंध में परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी द्वारा दिनांक 31 दिसंबर 2025 को आदेश जारी कर सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को अवगत कराया गया है।यह अवकाश तालिका 01 जनवरी 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी और उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी व मान्यता प्राप्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मान्य होगी।
2026 में कुल 33 प्रमुख अवकाश घोषित
जारी सूची के अनुसार वर्ष 2026 में कुल 33 प्रमुख अवकाश निर्धारित किए गए हैं, जिनमें धार्मिक, राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक पर्व शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), महाशिवरात्रि, होली, ईद-उल-फितर, रामनवमी, महावीर जयंती, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), गांधी जयंती (02 अक्टूबर), दशहरा, दीपावली, छठ पूजा और क्रिसमस डे (25 दिसंबर) जैसे महत्वपूर्ण अवकाश शामिल हैं।मुस्लिम पर्व जैसे ईद और मोहर्रम चंद्र दर्शन के अनुसार मान्य होंगे, जबकि जिलाधिकारी द्वारा अनुमन्य स्थानीय अवकाश भी देय होंगे।
स्कूलों का शैक्षणिक समय भी तय
परिषद द्वारा विद्यालयों के शैक्षणिक समय को भी स्पष्ट किया गया है:
-
01 अप्रैल से 30 सितंबर:⏱️ प्रातः 08:00 बजे से 02:00 बजे तक(प्रार्थना सभा/योग: 08:00 से 08:15)
-
01 अक्टूबर से 31 मार्च:⏱️ प्रातः 09:00 बजे से 03:00 बजे तक(प्रार्थना सभा/योग: 09:00 से 09:15)
मध्यावकाश ग्रीष्मकाल में 10:30 से 11:00 बजे तथा शीतकाल में 12:00 से 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
☀️❄️ ग्रीष्म व शीतकालीन अवकाश की अवधि
-
ग्रीष्मावकाश: 20 मई से 15 जून 2026 तक
-
शीतकालीन अवकाश: 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक
मौसम परिवर्तन की स्थिति में सक्षम प्राधिकारी द्वारा विद्यालय समय में आवश्यक परिवर्तन किया जा सकेगा, लेकिन RTE Act 2009 के अंतर्गत निर्धारित शैक्षणिक घंटों में कटौती नहीं होगी।
राष्ट्रीय पर्वों व महापुरुषों पर विशेष कार्यक्रम
परिषद ने निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालयों में राष्ट्रीय पर्वों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएँ। साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारियों, समाज सुधारकों एवं महापुरुषों के जन्मदिवस पर छात्रों को उनके जीवन, व्यक्तित्व और योगदान की जानकारी दी जाए।
Holiday List 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?
UP Basic Shiksha Parishad Holiday List 2026 की PDF प्रति जल्द ही विभागीय वेबसाइट व संबंधित पोर्टलों पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे शिक्षक, अभिभावक और छात्र आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।यह अवकाश तालिका 2026 में शैक्षणिक गतिविधियों की बेहतर योजना बनाने में शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।
परिषदीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2026 देखें व करें डाउनलोड: Download Holidays List Basic Shiksha Parishad 2026
Download Official Calendar of UP Basic Shiksha Parishad 2026 for Primary , Upper primary government Aided School, Download Holidays List Basic Shiksha Parishad 2026



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें