RRB/RRC Group D Recruitment 2021: अभ्यर्थियों की संख्या में 75 लाख की कमी जबकि पदों की संख्या में 40 हजार की वृद्धि, जानें क्या होगा कट ऑफ
भारतीय रेलवे देश में सबसे ज्यादा लोगो को सरकारी नौकरी देने के लिए जाना जाता है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण ग्रुप D भर्ती है। रेलवे ने ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए मार्च 2019 में नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती को पदों की संख्या के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक माना जाता है। इस भर्ती के जरिए करीब 1.03 लाख अभ्यर्थियों को रेलवे रोजगार देगा और उन्हें ग्रुप D कैटेगरी के विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जाएगा। हालांकि, इस भर्ती के लिए अभी तक परीक्षा नहीं होने से अभ्यर्थी काफी परेशान हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरा हुए ढाई साल से अधिक का वक्त हो चुका है, लेकिन अभी तक इसके लिए परीक्षा की तारीखों के संबंध में कोई सूचना सामने नहीं आई है।
पिछली भर्ती की अपेक्षा बढ़ गई है पदों की संख्या
ग्रुप D की इस भर्ती के जरिए तकरीबन 1.03 लाख पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती में पदों की संख्या ग्रुप D की पिछली भर्ती की अपेक्षा काफी बढ़ गई है। गौरतलब है कि इससे पहले ग्रुप D की भर्ती 2017 में निकली थी और उस समय तकरीबन 64 हजार पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति हुई थी। जबकि इस भर्ती में पिछली भर्ती की अपेक्षा करीब 39 हजार ज्यादा यानी 1.03 लाख पदों पर भर्ती होनी है।
अभ्यर्थियों की संख्या में हुई है कमी
ग्रुप D की वर्तमान भर्ती में अभ्यर्थियों की संख्या में भी पिछली भर्ती की अपेक्षा काफी गिरावट आई है। ग्रुप D की पिछली भर्ती में शामिल होने के लिए जहाँ 1.90 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं ग्रुप D की वर्तमान भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस हिसाब से देखा जाए तो अभ्यर्थियों की संख्या में तकरीबन 75 लाख की गिरावट आई है।
क्या रहा सकता है कट ऑफ
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें