सिर्फ JEE ही नहीं, ये एंट्रेंस टेस्ट देकर भी पा सकते हैं बेस्ट इंजीनयिरिंग कॉलेज में एडमिशन
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मुख्य 2022 के संबंध में एक घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है। जबकि जेईई मेन 2022 की तारीखों और पंजीकरण प्रक्रिया की अभी पुष्टि नहीं हुई है।वहीं आपको बता दें, सिर्फ JEE ही नहीं, बल्कि कई अन्य परीक्षाएं भी हैं, जिनके माध्यम से किसी अच्छे संस्थान में BTech कोर्सेज में एडमिशन मिल सकता है।
JEE मेन एक अत्यधिक प्रतिस्पर्धी परीक्षा है, इसलिए किसी कॉलेज में प्रवेश पाने की संभावना बढ़ाने के लिए इंजीनियरिंग के उम्मीदवारों को कई प्रवेश परीक्षा देनी चाहिए। आइए जानते हैं उन सभी परीक्षाओं के बारे में...
JEE Main 2022
पिछले साल की तरह, जेईई मेन 2022 को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा चार चरणों में आयोजित किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन jeemain.nta.nic.in पर किए जाएंगे। परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार nta.ac.in पर भी जा सकते हैं।
VITEEE 2022
वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम (VITEEE) 2022 रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। उम्मीदवार vitee.vit.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा वेल्लोर, चेन्नई, एपी और भोपाल में वीआईटी कैंपस में इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। शिक्षा मंत्रालय की NIRF 2021 रैंकिंग के अनुसार, VIT इंजीनियरिंग के लिए भारत का 12वां सर्वश्रेष्ठ संस्थान है।
SRMJEEE 2022
SRM इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, ज्वाइंट इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम (SRMJEEE) 2022 पंजीकरण srmist.edu.in पर शुरू हो गया है। ये परीक्षा चेन्नई (कट्टानकुलथुर, वडापलानी, रामपुरम, तिरुचिरापल्ली) और दिल्ली-एनसीआर कैंपस-गाज़ियाबाद (यूपी) में SRMIST कैंपस में इंजीनियरिंग कोर्सेज में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
WBJEE 2022
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) 2022 के लिए आवेदन आज से शुरू हो गया है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in है। परीक्षा 23 अप्रैल को होनी है और आवेदन 10 जनवरी को समाप्त होंगे।
यहां कुछ अन्य प्रवेश परीक्षाएं दी गई हैं जिनके बारे में छात्र सोच सकते हैं:-
- असम: असम सीईई
- त्रिपुरा: त्रिपुरा जेईई
- पश्चिम बंगाल: डब्ल्यूबीजेईई
- ओडिशा: OJEE
- महाराष्ट्र: एमएचटी सीईटी
- जम्मू और कश्मीर: जेकेसीईटी
- गुजरात: गुजरात
- कर्नाटक: केसीईटी
- तेलंगाना: टीएस ईएएमसीईटी
- तमिलनाडु: TNEA
- केरल: केएएम
कुछ राज्य जेईई मेन का भी उपयोग करते हैं और कुछ यूजी इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम का उपयोग करते हैं। छात्रों को इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए KIITEE, IPU CET, MET और COMEDK परीक्षाओं की डिटेल्स को भी जानना चाहिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें