Breaking

सरकारी नौकरी और शिक्षा की हर जरूरी खबर सबसे पहले
UPGovtUpdate.com का आधिकारिक WhatsApp चैनल
फॉलो करें →
Telegram पर जुड़ें UPGovtUpdate.com के लेटेस्ट अपडेट ›

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 22 दिसंबर 2021

National Mathematics Day 2021 : आज है राष्ट्रीय गणित दिवस, जानें क्यों है यह दिन बेहद खास

 


National Mathematics Day 2021 : आज है राष्ट्रीय गणित दिवस, जानें क्यों है यह दिन बेहद खास

National Mathematics Day 2021 : भारत में हर साल 22 दिसंबर का दिन राष्ट्रीय गणित दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को समर्पित है। साल 2012 में केंद्र सरकार ने दिग्गज गणितज्ञ रामानुजन के सम्मान में उनके जन्मदिन 22 दिसंबर को नेशनल मैथमेटिक्स डे के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। इन दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य गणित के महत्व को लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना है। इस दिन स्कूल कॉलेजों में गणित की प्रतियोगिताएं होती हैं। छात्रों को गणित के क्षेत्र में शोध के लिए प्रेरित किया जाता है।  

यहां जानें श्रीनिवास रामानुजन के बारे में खास बातें - 

श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर, 1887 को तमिलनाडु के इरोड में एक तमिल ब्राह्मण अयंगर परिवार में हुआ था। रामानुजन ने कुंभकोणम के सरकारी कॉलेज में पढ़ाई की थी। लेकिन गैर-गणितीय विषयों में उनकी रुचि न होने से वह 12वीं की परीक्षा में फेल हो गए थे। जिस स्कूल में वो 12वीं में दो बार फेल हुए आज उसका नाम रामानुजन के नाम पर है।

रामानुजन ने 12 साल की उम्र में त्रिकोणमिति में महारत हासिल कर ली थी। उन्होंने कई प्रमेय (Theorems) विकसित कीं। कई फॉर्मूले ईजाद किए। उनके इस कमाल से दुनियाभर के गणितज्ञ हैरान रह गए थे। 

1912 में उन्होंने मद्रास पोर्ट ट्रस्ट में क्लर्क के पद पर काम करना शुरू कर दिया। यहां उनकी गणित की प्रतिभा को उनके साथियों ने पहचाना और उन्हें कैंब्रिज यूनिवर्सिटी, ट्रिनिटी कॉलेज में रैफर कर दिया।

दूसरा विश्व युद्ध शुरू होने से कुछ महीने पहले रामानुजन ने ट्रिनिटी कॉलेज ज्वॉइन कर लिया। 

1916 में उन्होंने बैचलर इन साइंस की डिग्री ली। लंदन की मैथमैटिकल सोसायटी में 1917 में उनका चुनाव कर लिया गया।  

सन् 1918 में रामानुजन को कैम्ब्रिज फिलोसॉफिकल सोसायटी, रॉयल सोसायटी तथा ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज तीनों का फेलो चुन गया। 1919 में वह भारत लौट आए। 

श्रीनिवास रामानुजन का बेहद ही कम उम्र में (33 वर्ष) टीबी रोग से ग्रस्त होने के कारण 26 अप्रैल 1920 को निधन हो गया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें