Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 12 जनवरी 2022

NEET PG 2021: शुरू हुई काउंसलिंग, यहां जानें- इन 5 बदलावों के बारे में

 

NEET PG 2021: शुरू हुई काउंसलिंग, यहां जानें- इन 5 बदलावों के बारे में

NEET PG Counselling 2021:  मेडिकल छात्रों का इंतजार खत्म हुआ, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET PG 2021 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की प्रक्रिया के लिए योग्य उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे MCC की आधिकारिक वेबसाइट, यानी mcc.nic.in पर जाएं।

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, काउंसलिंग के राउंड 1 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी, 2022 है। फीस का भुगतान 17 जनवरी तीन बजे तक कर सकते हैं। च्वाइस फिलिंग व लॉकिंग 13 से 17 जनवरी तक कर सकते हैं। उम्मीदवारों का आंतरिक सत्यापन 18 से 19 जनवरी को होगा। सीट आवंटन की प्रक्रिया 20 से 21 जनवरी तक व नीट पीजी पहले राउंड का आवंटन रिजल्ट 22 जनवरी को जारी कर दिया जाएगा।

आवंटित संस्थानों में 23 से 28 जनवरी तक रिपोर्ट करना होगा। पहले राउंड के तहत नामांकन प्रक्रिया 28 जनवरी को समाप्त हो जायेगी। उम्मीदवार विस्तृत शेड्यूल mcc. nic. in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें,  NEET PG 2021 के लिए AIQ ऑनलाइन काउंसलिंग के चार राउंड होंगे, यानी राउंड 1, राउंड 2, AIQ मॉप-अप राउंड और AIQ स्ट्रे वेकेंसी राउंड।

NEET PG Counselling 2021:  ऐसे करना है रजिस्ट्रेशन

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  mcc.nic.in. पर जाएं।

स्टेप 2- 'Registration for NEET PG Counselling 2021' लिंक  पर  जाएं।

स्टेप 3- अब एक नया पेज खुलेगा।

स्टेप 4- मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 5- अब आवेदन फीस का भुगतान करें।

स्टेप 6-  फॉर्म सबमिट करें।

स्टेप 7- आप चाहें तो आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट ले सकते हैं।

MCC ने PG NEET काउंसलिंग योजना में पांच बड़े बदलावों को भी नोटिफाई किया है। यहां जानते हैं।

1 - MCC ने कहा कि नीट 2021 की काउंसलिंग में चार राउंड होंगे और AIQ का दूसरा राउंड पूरा होने के बाद सीटों को राज्यों को वापस नहीं किया जाएगा। इससे पहले, केंद्रीय संस्थानों को छोड़कर, AIQ NEET काउंसलिंग के केवल दो राउंड होते थे, और AIQ के राउंड 2 के पूरा होने के बाद सीटों को संबंधित राज्यों में वापस कर दिया जाता था।

2 - मॉप-अप राउंड के दौरान सभी योग्य उम्मीदवारों के समाप्त होने के बाद डीम्ड विश्वविद्यालयों में वापस करने से पहले खाली एनआरआई, मुस्लिम अल्पसंख्यक (Muslim minority), जैन अल्पसंख्यक (Jain minorit) सीटों को भारतीय राष्ट्रीय सीटों में परिवर्तित कर दिया जाएगा। इससे पहले, मॉप-अप राउंड पूरा होने के बाद, इन सीटों को डीम्ड विश्वविद्यालयों में स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए वापस भेज दिया गया था।

3 - केंद्रीय संस्थानों और राज्य द्वारा योगदान की गई सीटों के लिए AIQ की आरक्षण नीति होगी:

  • SC: 15 प्रतिशत
  • ST: 7.5 प्रतिशत
  • OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) केंद्रीय ओबीसी सूची के अनुसार: 27 प्रतिशत
  • EWS: 10 प्रतिशत
  • PWD- एनएमसी मानदंडों के अनुसार हॉरिजोंटल रिजर्वेशन: 5 प्रतिशत

4 - MCC, PG DNB सीटों के लिए काउंसलिंग भी आयोजित करेगा।

5 -MCC केंद्रीय विश्वविद्यालयों और संस्थानों, अखिल भारतीय कोटा और DNB सीटों के लिए ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड भी आयोजित करेगा। पहले यह राउंड ऑफलाइन होता था और संस्थानों में आयोजित किया जाता था।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें