SSC GD Exam 2021: जल्द ही जारी होंगे लिखित परीक्षा के परिणाम और PET और PST के लिए इतने अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के लिए लिखित परीक्षा खत्म हो चुकी है और अब इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। आयोग ने इस भर्ती के लिए 17 जुलाई 2021 से 31 जुलाई 2021 तक आवेदन मांगे थे और पहले चरण की लिखित परीक्षा 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर 2021 तक आयोजित की थी। इस भर्ती के जरिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में GD कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों को भरा जाना है।
जल्द ही जारी होंगे परिणाम:
GD कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को इसके रिजल्ट के जारी होने का इंतजार है। आयोग ने इस परीक्षा की आंसर की 24 दिसंबर 2021 को जारी करके इस पर अभ्यर्थियों से 31 दिसंबर 2021 तक आपत्ति मांगी थी। आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की समय सीमा पूरी होने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है की आयोग जल्द ही इस परीक्षा का परिणाम जारी कर सकती है। हालांकि, इस भर्ती के रिजल्ट की तारीख के संबंध में SSC ने अभी कोई सूचना नहीं जारी की है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
PET और PST के लिए कितने अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा:
इस भर्ती में अभ्यर्थियों को सफल होने के लिए लिखित परीक्षा के बाद PET, PST, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा। GD कांस्टेबल की इस भर्ती में शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। लेकिन रिक्तियों की संख्या सिर्फ 25,271 है, इसलिए SSC काफी संख्या में अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में ही बाहर करेगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक लिखित परीक्षा में कुल उपलब्ध पदों के सिर्फ 12 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित करके इन्हें PET और PST के लिए बुलाया जा सकता है। इस हिसाब से देखा जाए तो आयोग लिखित परीक्षा में लगभग 3 लाख अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर सकता है। हालांकि आयोग कितने अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में सफल घोषित करती है, यह पूर्ण रूप से SSC के विवेक के ऊपर निर्भर करता है।
इस बार बाकी भर्तियों सें ऊपर रह सकता कट-ऑफ स्कोर
GD कॉन्स्टेबल की इस भर्ती में सीटों की संख्या पिछली भर्ती से कम हो गई है, लेकिन अभ्यर्थियों की संख्या कम होने की उम्मीद नहीं है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार की भर्ती में कट ऑफ स्कोर बाकी भर्तियों सें ऊपर रह सकता है। इस बार की GD भर्ती में ओवरऑल यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 80 से 85, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 75 से 80, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 65 से 70 और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 60 से 65 मार्क्स के बीच रह सकता है।
2019 परीक्षा के लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल कट ऑफ
विभिन्न राज्यों के नाम |
अनुसूचित जाति |
अनुसूचित जनजाति |
अन्य पिछड़ा वर्ग |
सामान्य |
Ex.S |
बिहार |
50 |
63 |
66 |
69 |
35 |
गुजरात |
38 |
40 |
39 |
45 |
35 |
हिमाचल प्रदेश |
45 |
48 |
46 |
50 |
35 |
जम्मू कश्मीर |
37 |
35 |
33 |
41 |
35 |
मणिपुर |
33 |
34 |
37 |
41 |
35 |
नागालैंड |
- |
33 |
- |
42 |
35 |
पंजाब |
45 |
- |
44 |
48 |
35 |
राजस्थान |
64 |
65 |
71 |
73 |
35 |
त्रिपुरा |
37 |
33 |
40 |
41 |
35 |
उत्तर प्रदेश |
64 |
64 |
70 |
73 |
35 |
उत्तराखंड |
50 |
54 |
55 |
58 |
35 |
पश्चिम बंगाल |
43 |
45 |
42 |
51 |
35 |
2015-16 परीक्षा के लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल कट ऑफ
राज्य |
सामान्य |
ओबीसी |
एससी |
एसटी |
पूर्व |
अंडमान और निकोबार |
48 |
- |
- |
- |
35 |
आंध्र प्रदेश |
35 |
33 |
33 |
33 |
35 |
अरुणाचल प्रदेश |
35 |
33 |
33 |
33 |
35 |
असम |
35 |
33 |
33 |
33 |
35 |
बिहार |
55 |
49 |
33 |
33 |
35 |
चंडीगढ़ |
51 |
47 |
- |
52 |
35 |
छत्तीसगढ़ |
51 |
49 |
44 |
- |
35 |
दिल्ली |
60 |
53 |
52 |
- |
35 |
गोवा |
35 |
33 |
33 |
33 |
35 |
गुजरात |
38 |
33 |
33 |
33 |
35 |
हरियाणा |
70 |
67 |
58 |
57 |
35 |
हिमाचल प्रदेश |
62 |
57 |
54 |
- |
35 |
जम्मू कश्मीर |
35 |
33 |
33 |
33 |
35 |
झारखंड |
52 |
46 |
33 |
- |
35 |
कर्नाटक |
35 |
33 |
33 |
54 |
35 |
केरल |
35 |
33 |
33 |
33 |
35 |
मध्य प्रदेश |
58 |
54 |
48 |
50 |
35 |
महाराष्ट्र |
45 |
37 |
39 |
39 |
35 |
मणिपुर |
42 |
36 |
- |
39 |
35 |
मेघालय |
35 |
33 |
33 |
33 |
35 |
मिजोरम |
35 |
33 |
33 |
33 |
35 |
नागालैंड |
35 |
33 |
33 |
33 |
35 |
उड़ीसा |
41 |
38 |
33 |
38 |
35 |
पुडुचेरी |
35 |
33 |
33 |
33 |
35 |
पंजाब |
53 |
48 |
49 |
- |
35 |
राजस्थान |
66 |
64 |
54 |
56 |
35 |
सिक्किम |
35 |
33 |
33 |
33 |
35 |
तमिलनाडु |
35 |
33 |
33 |
33 |
35 |
तेलंगाना |
35 |
33 |
33 |
33 |
35 |
त्रिपुरा |
35 |
33 |
33 |
33 |
35 |
उत्तर प्रदेश |
65 |
62 |
55 |
53 |
35 |
उत्तराखंड |
56 |
53 |
49 |
55 |
35 |
पश्चिम बंगाल |
43 |
36 |
37 |
40 |
35 |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें