Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 15 मार्च 2022

15 March 2022 Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs in Hindi | Daily Current Affairs



15 March 2022 Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs in Hindi  | Daily Current Affairs


प्रश्न-  हाल ही में वन उत्पादों का एक नया ब्रांड “अदावी ब्रांड” किस राज्य में लॉन्च किया गया ?

उत्तर – केरल

प्रश्न-  हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वें खेल महाकुंभ का शुभारंभ कहाँ किया है ?

उत्तर – अहमदाबाद

प्रश्न-  हाल ही में किस देश की पहली महिला राष्ट्रपति “कैटलिन नोवाक” बनी है ?

उत्तर – हंगरी

प्रश्न-  हाल ही में लक्ष्य सेन ने जर्मन ओपन 2022 में कौन सा पदक जीता है ?

उत्तर – रजत पदक

प्रश्न-  हाल ही में कहाँ पर भारत का पहला मेडिकल सीटी “इंद्रायणी मेडिसिटी” स्थापित करने की घोषणा की गई है ?

उत्तर – पुणे

प्रश्न-  हाल ही में डिजिटल शॉपिंग में वैश्विक निवेश 2021 में कौन शीर्ष पर रहा है ?

उत्तर – अमेरिका

प्रश्न-  हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय रक्षा विश्विद्यालय भवन का उद्घाटन कहां किया गया ?

उत्तर – गांधीनगर

प्रश्न-   हाल ही में गेब्रियल बोरिक फॉन्ट किस देश के सबसे युवा राष्ट्रपति बने है ?

उत्तर – चिली

प्रश्न-  हाल ही में चर्चा में रहा “पेंडरेथन मंदिर” किस प्रदेश में स्थित है ?

उत्तर – जम्मू कश्मीर

प्रश्न-  हाल ही में 75वें बाफ्टा पुरस्कार 2022 में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया है ?

उत्तर – द पॉवर ऑफ द डॉग

प्रश्न-  हाल ही में कौन सा राज्य देश में पहला चाइल्ड बजट पेश करने वाला राज्य बन गया है ?

उत्तर – मध्य प्रदेश

प्रश्न-  21 जून 2022 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कौन सा संस्करण मनाया जाएगा ?

उत्तर – 8वाँ

प्रश्न-  विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर – 14 मार्च

प्रश्न-  “म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर” ( Museum of the Future ) कहाँ स्थित है ?

उत्तर – दुबई

प्रश्न-  हाल ही में जारी वी डैम डेमोक्रेसी रिपोर्ट 2022 में कौन शीर्ष पर रहा है ?

उत्तर – स्वीडन


हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सुषमा स्वराज पुरस्कार की घोषणा की 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य का बजट पेश करते हुए “सुषमा स्वराज पुरस्कार” की घोषणा की । यह घोषणा मार्च 2022 में हुई। महिलाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्रों में उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों या योगदान के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र के साथ 5 लाख रुपए की पुरस्कार राशि भी दी जाएगी।

सुषमा स्वराज के बारे में

सुषमा स्वराज उच्चतम न्यायालय की एक महिला वकील होने के साथ साथ भारतीय राजनीतिज्ञ भी थी। वह भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) की एक वरिष्ठ सदस्य थी। इन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल 2014 से 2019 के दौरान देश के विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया है। विदेश मंत्री के पद पर कार्य करने वाली दूसरी महिला सुषमा स्वराज थी। इनसे पहले इंदिरा गांधी थी।

सुषमा स्वराज वर्ष 1977 में 25 वर्ष की आयु में हरियाणा राज्य की सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री बनी। इन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर में सात बार संसद सदस्य और तीन बार विधान सभा सदस्य बनी। एक संक्षिप्त अवधि के लिए वर्ष 1998 में दिल्ली की 5वीं मुख्यमंत्री के रूप में भी इन्होंने कार्य किया ।

हरियाणा राज्य के बजट की अन्य घोषणाएँ 

वर्ष 2022-23 के लिए, हरियाणा राज्य में 1,77,256 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है। इस बजट का 34.4% राशि व्यय के लिए और 65.6% राशि राजस्व व्यय के लिए आवंटित किया गया है।कक्षा 10 से 12 तक के सभी छात्रों के लिए टैबलेट, आसान ऋण के साथ महिला उद्यमियों की मदद करने की योजना और विभिन्न क्षेत्रों में विकास में तेजी लाने के लिए तीन समर्पित फंड्स की स्थापना की घोषणा की गई है।

PM गति शक्ति योजना क्या है ? 

PM गति शक्ति योजना 13 अक्टूबर 2021 को लॉन्च किया गया था। यह सभी राज्य सरकारों सहित राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की योजना बनाने के साथ साथ निष्पादन के लिए रेलवे, सड़क, जलमार्ग और विमानन सहित सभी प्रमुख बुनियादी ढांचा मंत्रालयों में परियोजनाओं के समन्वय के उद्देश्य से शुरू की गई अपने तरह की पहली योजना है। इस योजना के माध्यम से रेलवे और सड़कों सहित भारत सरकार के 16 मंत्रालयों और विभागों को जोड़ा जा रहा है। यह केंद्र सरकार की मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी के लिए महायोजना है।

पॉवर फाउंडेशन 

पॉवर फाउंडेशन बिजली और संबंधित क्षेत्रों के लिए सरकार द्वारा स्थापित एक नीति वकालत सोसाइटी है। यह पावर फाउंडेशन बिजली मंत्रालय के तत्वावधान में गठित एक सोसाइटी है, जो NTPC, PoweGrid, REC, PFC, NHPC, THDC, NEEPCO और SJVN जैसे प्रमुख बिजली क्षेत्र के CPSEs द्वारा सोसाइटी अधिनियम के तहत पंजीकृत है।पॉवर फाउंडेशन का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों की ओर परिवर्तन में भारत की सहायता करना है। यह राज्य सरकारों और व्यवसायों को अत्याधुनिक अनुसंधान में मदद करेगा


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें