26 March 2022 Current Affairs in Hindi | Today's Current Affairs in Hindi
(1) हाल ही में किस अर्द्ध – सैनिक बल का 187वाँ स्थापना दिवस मनाया गया है ?
उत्तर – असम राइफल्स
(2) 25 मार्च 2022 को किसने “लाल किला महोत्सव – भारत भाग्य विधाता” का उद्घाटन किया है ?
उत्तर – स्मृति ईरानी
(3) 24 मार्च 2022 को भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने “रिजर्व बैंक इनोवेशन हब” का उद्घाटन कहाँ किया है ?
उत्तर – बेंगलुरु
(4) 25 मार्च 2022 को नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तत्परता सूचकांक 2021 में किस राज्य को पहला स्थान प्राप्त हुआ है ?
उत्तर – गुजरात
(5) किस भारतीय कंपनी को फीफा विश्व कप 2022 के लिए आधिकारिक तौर पर स्पॉन्सर चुना गया है ?
उत्तर – बायजूज ( Byju’s )
(6) हाल ही में उत्तराखंड में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा की है। यह संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है ?
उत्तर – अनुच्छेद 44
(7) लाल किला परिसर को किस वर्ष यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित किया गया था ?
उत्तर – वर्ष 2007 में
(8) 23 मार्च 2022 को किसे “एबेल पुरस्कार 2022” दिए जाने की घोषणा की गई है ?
उत्तर – डेनिस पार्लेन सुलिवन
(9) हाल ही में भारतीय सेना और किस राज्य पुलिस के बीच “सुरक्षा कवच-2” नामक एक संयुक्त अभ्यास का आयोजन किया गया ?
उत्तर – महाराष्ट्र
(10) हाल ही में किस राज्य के “केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान” में अफ्रीका की बोमा तकनीक का प्रयोग किया गया है ?
उत्तर – राजस्थान
बिप्लोबी भारत गैलरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 मार्च 2022 को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोलकाता के विटोरिया मेमोरियल हॉल में बिप्लोबी भारत गैलरी का उद्घाटन किया है। इसका उद्घाटन शहीद दिवस के अवसर पर किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इन तीनों स्वतंत्रता सेनानियों को 23 मार्च 1931 को अंग्रेजों द्वारा फाँसी पर लटका दिया गया था।
बिप्लोबी भारत गैलरी, देश के स्वतंत्रता संग्राम में भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को दर्शाएगी। यह गैलरी उन प्रमुख घटनाओं पर एक समग्र दृष्टिकोण भी प्रदान करेगी, जिनके कारण देश ने 1947 में स्वतंत्रता हासिल की थी। यह गैलरी उन सभी भारतीय क्रांतिकारियों के योगदान को प्रदर्शित करेगी जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था।
यह गैलरी क्रांतिकारी आंदोलन के जन्म, देश भर में इस आंदोलन के प्रसार, इस आंदोलन के साथ नेताओं के जुड़ाव, भारतीय राष्ट्रीय सेना के गठन, भारतीय नौसेना विद्रोह आदि को भी प्रदर्शित करेगी। यह गैलरी देश में स्वतंत्रता आंदोलन को गति देने वाले बौद्धिक के साथ साथ राजनीतिक पृष्ठभूमि का भी चित्रण करेगी।
एबेल पुरस्कार 2022
23 मार्च 2022 को नॉर्वेजियन एकेडमी ऑफ साइंस एंड लेटर ने वर्ष 2022 का एबेल पुरस्कार, अमेरिकी गणितज्ञ डेनिस पार्नेल सुलीवन को देने की घोषणा की है। यह पुरस्कार टोपोलॉजी में उनके व्यापक योगदान और विशेष रूप से इसके बिजगणितीय, ज्यामितीय और गतिशील पहलुओं के लिए दिया जाएगा।
1 जनवरी 2022 को एबेल पुरस्कार स्थापित किया गया था। इसका उद्देश्य गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट वैज्ञानिक कार्यों को करना है। इस पुरस्कार के तहत 7.5 मिलियन नॉर्वेजियन क्रोनर ( 6,25,000 अमेरिकी डॉलर ) की राशि प्रदान की जाती है। गणित का सर्वाधिक प्रतिष्ठित पुरस्कार “फील्ड मेडल” है जो 40 वर्ष तक गणितज्ञों को प्रत्येक 4 वर्ष पर प्रदान किया जाता है।
टोपोलॉजी क्या है ?
टोपोलॉजी गणित का एक क्षेत्र है, जो उन्नीसवीं सदी में अस्तित्व में आया था। इसका संबंध सतहों के गुणों से है, जो विकृत होने पर नहीं बदलते है। टोपोलॉजी गणित का एक बड़ा क्षेत्र है, जिसे ज्यामिति के विस्तार के रूप में देखा जाता है। इसका विकास ज्यामिति तथा समुच्चय सिद्धांत से हुआ है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें