28 March 2022 Current Affairs in Hindi | Today's Current Affairs in Hindi
1). हाल ही में ERD Technology सुर्खियों में है, यह किससे संबंधित है ?
उत्तर – ऑयल ड्रिलिंग से
2). हाल ही में भारत के किस शहर में बिप्लोबी भारत गैलरी का उद्घाटन किया गया है ?
उत्तर – कोलकाता
3). हाल ही में सुर्खियों में रहा सुजलाम 2.0 अभियान का उद्देश्य क्या है ?
उत्तर – ग्रामीण क्षेत्रों में घरों से निकले गंदे पानी को री-साइकिल कर उसका सदुपयोग करना
4). प्रतिवर्ष विश्व थिएटर दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर – 27 मार्च
5). हाल ही में भारत के किस राज्य में कंबाला का आयोजन किया गया है ?
उत्तर – मंगलुरु, कर्नाटक
6). हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर ( ICCC ) का लोकार्पण कहाँ किया गया ?
उत्तर – चंडीगढ़
7). 26 मार्च 2022 को इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) का कौन सा सीजन शुरू हुआ है ?
उत्तर – 15वाँ
8). हाल ही में भारत की पहली स्टील रोड का उद्घाटन कहाँ हुआ है ?
उत्तर – गुजरात
9). हाल ही में शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत ने किस देश के साथ समझौता किया है ?
उत्तर – मालदीव
10). हाल ही में “राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2022” का उद्घाटन कहाँ हुआ है ?
उत्तर – आंध्र प्रदेश
11). हाल ही में ऋतु खंडूरी किस राज्य की विधानसभा की पहली महिला स्पीकर बनी है ?
उत्तर – उत्तराखंड
12). हाल ही में रेलवे की महिला टीम ने “नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप 2022” में कौन सा पदक जीता है ?
उत्तर – स्वर्ण पदक
सुजलाम 2.0 अभियान
23 मार्च 2022 को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सुजलाम 2.0 अभियान लॉन्च किया है। यह अभियान लोगों की भागीदारी के माध्यम से ग्रेवाटर प्रबंधन के लिए शुरू किया गया है। इस अभियान की थीम “Groundwater : making the Invisible Visible” है। इस अभियान के तहत ग्रेवाटर प्रबंधन में मदद करने के लिए स्कूलों, पंचायतों और आंगनवाड़ी जैसे समुदायों को शामिल करने की योजना है।
इस अभियान के लिए 9 मंत्रालयों ने एक संयुक्त परामर्श पर हस्ताक्षर किया है। इन 9 मंत्रालयों की सूची में ग्रामीण विकास मंत्रालय, जल शक्ति मंत्रालय, युवा मामले और खेल मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, जनजातीय मामले मंत्रालय, पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्रालय परिवर्तन, शिक्षा मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय शामिल है।
ग्रेवाटर, घरेलू अपशिष्ट जल को संदर्भित करता है, जो घरों, कार्यालयों, भवनों आदि से निकलता है और यह बिना मल संदूषण के होता है। ग्रेवाटर के स्रोतों में शावर, सिंक, वाशिंग मशीन, स्नान आदि शामिल है। ग्रेवाटर में घरेलू अपशिष्ट जल की तुलना में कम रोगजनक होते है, इसलिए इसे लैंडस्केप, टॉयलेट फ्लैशिंग, फसल सिंचाई आदि के उद्देश्य से उपचारित करना, संभालना और पुनः उपयोग करना सुरक्षित है।
विश्व थिएटर दिवस
हर साल 27 मार्च को विश्व थिएटर दिवस मनाया जाता है। विश्व स्तर पर यह दिवस मंच की शक्ति पर ध्यान आकर्षित करता है। यह दिवस कला महत्त्व को उजागर करता है तथा हमें आगे बढ़ना, मनोरंजन करना, सीखना और वक्त के साथ बदलना आदि सिखाता है। विश्व थिएटर दिवस की शुरुआत वर्ष 1961 में अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान द्वारा की गई थी।अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान, कला प्रदर्शन के लिए एक वैश्विक संस्था है। यह दिवस थिएटर के मूल्य और महत्त्व को समझने वाले लोगों के लिए एक उत्सव की तरह है। सरकारों, राजनेताओं और संस्थानों आदि के लिए यह दिवस जागरूक अभियान की तरह कार्य करता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें