Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 29 मार्च 2022

29 March 2022 Current Affairs in Hindi | Today's Current Affairs in Hindi



29 March 2022 Current Affairs in Hindi | Today's Current Affairs in Hindi


1). वर्ष 2022 में, 26 मार्च को अर्थ ऑवर डे मनाया गया। जिसकी थीम क्या है ?

उत्तर – Shape Our Future

2). पहली बार अर्थ ऑवर डे कब मनाया गया था ?

उत्तर – 31 मार्च 2007

3). इंडिया टीवी रिपोर्ट 2022 के अनुसार वर्ष 2021 में भारत में टीबी के मामलों में वर्ष 2020 की तुलना में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है ?

उत्तर – 19 %

4). हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने किस दिन “राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस” मनाने की घोषणा की है ?

उत्तर – 5 अक्टूबर

 5). एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन कहाँ स्थित है, जिसे हाल ही में आम जनता के लिए खोला गया है ?

उत्तर – श्रीनगर, जम्मू कश्मीर

6). हाल ही में किस संस्थान में पेटास्केल सुपर कंप्यूटर “परम शक्ति” का उद्घाटन किया गया है ?

उत्तर – IIT खड़गपुर

7). हाल ही में जारी “वार्षिक फ्रंटियर रिपोर्ट्स 2022” के अनुसार दुनिया का सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषित शहर कौन सा है ?

उत्तर – ढाका

8). हाल ही में “राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2022” के 12वें संस्करण का उद्घाटन कहाँ किया गया है ?

उत्तर – राजमहेंद्रवरम, आंध्र प्रदेश

9). प्रतिवर्ष अर्थ ऑवर डे का आयोजन कब किया जाता है ?

उत्तर – मार्च महीने के अंतिम शनिवार को

10). हाल ही में किस संस्था ने दुनिया का पहला वन्यजीव बॉन्ड जारी किया है ?

उत्तर – विश्व बैंक


राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2022 

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 26 मार्च 2022 को मेगा फेस्टिवल “राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2022” के 12वें संस्करण का उद्घाटन राज महेंद्रवरम, आंध्रप्रदेश में आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन द्वारा किया गया। यह भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है। यह उत्सव 26 मार्च से 3 अप्रैल 2022 तक आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के तेलुगु राज्य में आयोजित किया गया।

दो दिवसीय राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन 26 और 27 मार्च 2022 को राजमुंदरी के गवर्नमेंट आर्ट कॉलेज के मैदान में हुआ। पहली बार राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2015 में आयोजित किया गया था। यह महोत्सव भारत के प्रत्येक लोक पारंपरिक, आदिवासी, शास्त्रीय और लोकप्रिय कला रूपों को एक ही छत के नीचे देखने का एक अनूठा अवसर प्रस्तुत करता है। इसमें लगभग एक हजार से भी अधिक कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते है।

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव संस्कृति मंत्रालय का प्रमुख उत्सव है। इसका आयोजन वर्ष 2015 से सात क्षेत्रीय संस्कृति केंद्रों की सक्रिय भागीदारी के साथ किया जा रहा है। इसकी शुरुआत देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अपने सभी समृद्ध और विविध आयामों जैसे – हस्तशिल्प, भोजन, चित्रकला, मूर्तिकला और प्रदर्शन कला, लोक जनजातीय शास्त्रीय एवं समकालीन सभी को एक ही स्थान पर प्रदर्शित करने e उद्देश्य से की गई थी।

ट्यूलिप फेस्टिवल 

23 मार्च 2022 को आगामी “ट्यूलिप फेस्टिवल” के मद्देनजर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन को आम जनता और पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। विश्व प्रसिद्ध डल झील के किनारों पर जबरवान घाटी में स्थित ट्यूलिप गार्डन में ट्यूलिप के रंग बिरंगे फूलों का इंद्रधनुष लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

ट्यूलिप फेस्टिवल एक वार्षिक उत्सव है । इसका उद्देश्य जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा पर्यटन प्रयासों के एक हिस्से के रूप में बगीचें में फूलों की श्रृंखला का प्रदर्शन करना है। यह उत्सव कश्मीर घाटी में वसंत के मौसम की शुरुआत के दौरान आयोजित किया जाता है। यह वार्षिक रूप से अप्रैल महीने में आयोजित होता है। विभिन्न प्रकार के ट्यूलिप के रंगों का मिश्रण भारत के विभिन्न हिस्सों से हजारों पर्यटकों को कश्मीर की ओर आकर्षित करता है।

ट्यूलिप गार्डन, जबरवान पहाड़ियों की तलहटी में इंदिरा गाँधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन स्थित है, जो श्रीनगर में डल झील के पास है। यह लगभग 30 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थित है। 2008 में इसे तत्कालीन मुख्यमंत्री गुलाम माबी आजाद ने खोला था।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें