30 March 2022 Current Affairs in Hindi | Today's Current Affairs in Hindi
1). 27 मार्च 2022 को शुरू की गई अंतर्राष्ट्रीय परियोजना “तेजस” का संबंध किससे है ?
उत्तर – रोजगार और कौशल
2). 29 मार्च 2022 को जल शक्ति अभियान : कैच द रेन 2022 अभियान का शुभारंभ किसने किया है ?
उत्तर – रामनाथ कोविंद
3). हाल ही में विंग्स इंडिया अवार्ड्स 2022 में किस हवाई अड्डा को “सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा” का पुरस्कार जीता है ?
उत्तर – कैंपेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
4). प्रतिवर्ष ” दासता पीड़ितों के स्मरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस” का आयोजन कब किया जाता है ?
उत्तर – 25 मार्च
5). हाल ही में किस राज्य के “लिविंग रूट ब्रिज” को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में शामिल किया गया है ?
उत्तर – मेघालय
6). हाल ही में शंकर प्रसाद शर्मा को भारत में किस देश के राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है ?
उत्तर – नेपाल
7). हाल ही में 18वीं BIMSTEC मंत्रीस्तरीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया ?
उत्तर – एस जयशंकर
8). हाल ही में रॉबर्ट अबेला ने किस देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है ?
उत्तर – माल्टा
9). आयुष्मान योजना में शामिल होने वाला बिहार का पहला कॉरपोरेट हॉस्पिटल कौन सा है ?
उत्तर – एशियन सीटी हॉस्पिटल
10). 29 मार्च 2022 को तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार के तहत राष्ट्रपति द्वारा किस राज्य को प्रथम पुरस्कार दिया गया ?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
जल शक्ति अभियान – कैच द रेन 2022
29 मार्च 2022 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नई दिल्ली में विज्ञान भवन में तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार के विजेताओं को सम्मानित किया है। इसी कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति जल शक्ति अभियान : कैच द रेन 2022 का शुभारंभ किया है। यह अभियान इस वर्ष 30 नवंबर 2022 तक लागू रहेगा।
जल शक्ति अभियान : कैच द रेन यानी वर्षा जल का संरक्षण 2022 अभियान में कुछ नई विशेषताएं जोड़ी गई है, जो है – स्प्रिंग शेड विकास, जलग्रहण क्षेत्रों की सुरक्षा, जल क्षेत्र में लैंगिक मुख्यधारा। लैंगिक मुख्यधारा से जल प्रशासन/संरक्षण और प्रबंधन में महिलाओं की भूमिका को बढ़ावा मिलने की आशा है।
दासता पीड़ितों के स्मरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस –
क्रूर दासता प्रणाली से पीड़ित और मारे गए लोगों के याद में प्रतिवर्ष 25 मार्च को “दासता पीड़ितों के स्मरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस” का आयोजन किया जाता है। वर्ष 2022 में इसकी थीम “साहस की कहानियाँ : दासता का प्रतिरोध और जातिवाद के खिलाफ एकता” है। इस दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य गुलामी एवं नस्लवाद की भयावहता के विषय में जागरूकता बढ़ाना है।
यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में लिविंग रूट ब्रिज हुआ शामिल
मेघालय में लोगों और प्रकृति के बीच सामाजिक सांस्कृतिक, सामाजिक एवं वानस्पतिक संबंधों को उजागर करते 70 से अधिक गाँवों में पाए जाने वाले लिविंग रूट ब्रिज को मार्च 2022 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में शामिल किया गया है।लगभग 10 से 15 वर्षों की अवधि में जलाशयों के दोनों किनारों पर “फिकस इलास्टिका” के पेड़ की जड़ों से लिविंग रूट ब्रिज को विकसित किया है। लिविंग रूट ब्रिज का निर्माण पेड़ की जड़ों से किया जाता है। इस पुल को स्थानीय रूप से जिंगजीएंग जरी कहा जाता है। यह पुल समुद्र तल से 50 मीटर से 1150 मीटर ऊपर है। ये पुल इतने मजबूत होते है की वे 500 साल तक खड़े रह सकते है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें