Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 31 मार्च 2022

31 March 2022 Current Affairs in Hindi | Today's Current Affairs in Hindi



31 March 2022 Current Affairs in Hindi | Today's Current Affairs in Hindi



 1). प्रतिवर्ष राजस्थान स्थापना दिवस किस तारीख को मनाया जाता है ?

उत्तर – 30 मार्च

2). 5वें BIMSTEC शिखर सम्मेलन 2022 की अध्यक्षता किस देश ने की है ?

उत्तर – श्रीलंका

3). हाल ही में किस राज्य सरकार ने “विनय समरस्य योजना” की घोषणा की है ?

उत्तर – कर्नाटक

4). 28 मार्च 2022 को किसने वन अनुसंधान संस्थान देहरादून के निदेशक का पदभार ग्रहण किया है ?

उत्तर – डॉ. रेणु सिंह

5). हाल ही में किस राज्य के “डारलोंग समुदाय” को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने के लिए लोकसभा ने एक विधेयक पारित किया है ?

उत्तर – त्रिपुरा

6). मार्च 2022 में, स्टॉकहोम जल पुरस्कार 2022 से किसे सम्मानित किया गया है ?

उत्तर – विल्फ्रेड ब्रुटसर्ट

7). 30 मार्च 2022 को राजस्थान का कौन सा स्थापना दिवस मनाया गया ?

उत्तर – 73वाँ

8). हाल ही में कौन सा देश 1986 के बाद पहली बार फुटबॉल विश्वकप में पहुँचा है ?

उत्तर – कनाडा

9). हाल ही में किसने दुबई में भारतीय आभूषण प्रदर्शनी केंद्र भवन का उद्घाटन किया है ?

उत्तर – पियूष गोयल

10). हाल ही में राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप 2022 किसने जीती है ?

उत्तर – महाराष्ट्र


वन अनुसंधान संस्थान की दूसरी महिला निदेशक बनी रेणु सिंह 

भारतीय वन सेवा अधिकारी डॉ. रेणु सिंह ने वन अनुसंधान संस्थान देहरादून के निदेशक का पदभार 28 मार्च 2022 को ग्रहण किया है। डॉ. रेणु सिंह मध्यप्रदेश कैडर के 1990 बैच के भारतीय वन सेवा अधिकारी है। ये डॉ. सविता के बाद दूसरी नियमित महिला निदेशक बनाई गई है। डॉ. रेणु ने मेरठ विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान और वानिकी में स्नातकोत्तर व वनस्पति विज्ञान में एमफिल की उपाधि प्राप्त की है।

डॉ. रेणु सिंह को यूनिवर्सिटी ऑफ वेल्स, यूनाइटेड किंगडम द्वारा जेंडर पार्टीसिपेशन एंड कम्यूनिटी फॉरेस्ट्री, द केस ऑफ ज्वाइंट फॉरेस्ट मैनेजमेंट इन मध्यप्रदेश शीर्षक शोध पर PHD से सम्मानित भी किया गया है।

वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून ( उत्तराखंड ) में स्थित है जो भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद के तहत एक प्रमुख संस्थान है। यह भारत में वानिकी अनुसंधान के क्षेत्र में एक प्रमुख संस्थान है। वर्ष 1991 में यह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा एक डीम्ड विश्वविद्यालय घोषित किया गया था। इसे 1906 में इंपीरियल वन अनुसंधान संस्थान के रूप में स्थापित किया गया।

विनय समरस्य योजना 

हाल ही में कर्नाटक सरकार ने “विनय समरस्य योजना” की घोषणा की है। यह योजना राज्य भर के ग्राम पंचायतों में छुआछूत को मिटाने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम है। इस योजना का नाम 3 वर्षीय दलित विनय के नाम पर रखा गया है, जिसके परिवार को पिछले साल सितंबर में गांव के नेताओं द्वारा बच्चे के अपराध के लिए 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था। यह बच्चा एक स्थानीय मंदिर में घुस गया था, जिसके अपराध की सजा पूरे परिवार को दिया गया था।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई 14 अप्रैल 2022 को अंबेडकर जयंती के अवसर पर “विनय समरस्य योजना” शुरू करेंगे। इस योजना के वर्चुअल उद्घाटन के लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर रहे है।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें