Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 22 मार्च 2022

CUET 2022: आज जारी होगा नोटिफिकेशन, जानें- टेस्ट स्ट्रक्चर और एप्लीकेशन प्रोसेस के बारे में


 

CUET 2022: आज जारी होगा नोटिफिकेशन, जानें- टेस्ट स्ट्रक्चर और एप्लीकेशन प्रोसेस के बारे में

CUET 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के लिए आज  नोटिफिकेशन जारी करेगा। इस बात की जानकारी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने दी, उन्होंने बताया,  नोटिफिकेशन CUET 2022 परीक्षा के स्ट्रक्चर के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा। बता दें, अंडरग्रेजुएट कोर्सेज  के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल 2022 के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है।

सोमवार को, यूजीसी ने CUET  2022 की शुरुआत की थी, देश के 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से किसी में स्नातक प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा अब अनिवार्य है। यह परीक्षा सेंट्रल यूनिवर्सिटीज कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CUCET) के तहत शुरू की गई है। यह CUCET का सिर्फ एक नया और अनिवार्य संस्करण है जिसे पिछले साल तक 14 विश्वविद्यालयों ने अपनाया था।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने भी 21 मार्च को एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि CUET 2022 यूजी आवेदन पत्र अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा।CUCET 2022 को 27 डोमेन के लिए आयोजित किया जाएगा, जिसमें अकाउंटेंसी, बायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, परफॉर्मिंग आर्ट्स जैसे डांस, थिएटर, म्यूजिक, आर्ट्स और बहुत कुछ शामिल हैं।

NTA CUET 2022 की प्रवेश परीक्षा 13 भाषाओं हिंदी, पंजाबी, असमिया, बंगाली, उड़िया, गुजराती, मराठी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, तमिल, उर्दू और अंग्रेजी में आयोजित करेगा। CUCET 2022 की प्रवेश परीक्षा एक दिन में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय 3 घंटे का होगा। CUET 2022 के प्रश्न पत्र में एक अनिवार्य भाषा परीक्षण, दो डोमेन-विशिष्ट परीक्षण (two domain-specific test) और जनरल परीक्षा शामिल होगी।

प्रैक्टिकल परीक्षा और CUET 2022 प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर विश्वविद्यालय थिएटर, संगीत,आर्ट्स जैसे कोर्सेज में प्रवेश ले सकते हैं। NTA 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए यह कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करेगा। CUET 2022 में भाग लेने वाले इन 45 विश्वविद्यालयों को अपनी संबंधित प्रवेश प्रक्रिया तय करने की कुछ स्वतंत्रता होगी। हालांकि, इन 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में ग्रेजुएट प्रवेश के लिए परीक्षा अंक अनिवार्य हैं।

CUCET 2022: सिलेबस

CUCET परीक्षा को तीन सेक्शन में विभाजित किया जाएगा, अर्थात, सेक्शन-A, B और C, जिसमें शामिल हैं। परीक्षा में इंग्लिश लैग्वेंज, जनरल अवेयनेस, मैथेमेटिकल एप्टीट्यूट और डोमेन नॉलेज के  साथ एनालिटिकल स्किल में से प्रश्न पूछे जाएंगे।

CUCET 2022: जानें- भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों की लिस्ट

- दिल्ली विश्वविद्यालय

-जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली

-असम विश्वविद्यालय, सिलचरी

-सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ आंध्र प्रदेश

-सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा

-सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ गुजरात

-सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू

-सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड

-सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कर्नाटक

-सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ केरल

-सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब

-सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान

-सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार

-सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ तमिलनाडु

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें