Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022

22 April 2022 Current Affairs| 22 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स

 


22 April 2022 Current Affairs| 22 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स


1). हाल ही में किस बंदरगाह पर भारतीय तटरक्षक बल के दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास का उद्घाटन किया गया ?

उत्तर – मार्मुगाओ

2). हॉर्नबिल नेस्ट एडॉप्शन और एयर गन सरेंडर अभियान किस राज्य में चलाया गया है ?

उत्तर – अरुणाचल प्रदेश

3). हाल ही में सुर्खियों में रहा “ननमंगलम फॉरेस्ट” किस राज्य में स्थित है ?

उत्तर – तमिलनाडु

4). हाल ही में “राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस” कब मनाया गया है ?

उत्तर – 21 अप्रैल

5). हाल ही में किरण पोलार्ड ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया है। वे किस देश के क्रिकेटर है ?

उत्तर – वेस्टइंडीज

6). विभिन्न भाषा सिखाने के लिए डिजिटल ऑनलाइन पुस्तकालय “ई किताब कोष” कहाँ शुरू हुआ है ?

उत्तर – जम्मू कश्मीर

7). भारत के किस राज्य में “गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना” लॉन्च किया गया है ?

उत्तर – झारखंड

8). कर्नाटक के शिवमोगा हवाई अड्डा का नाम किसके नाम पर रखा गया है ?

उत्तर – वी एस येदीयुरप्पा

9). भारत का पहला शुद्ध हरित हाइड्रोजन संयंत्र कहाँ शुरू हुआ है ?

उत्तर – असम

10). हाल ही में भारत फ्रांस संयुक्त कर्मचारी वार्ता का 20वाँ संस्करण कहाँ संपन्न हुआ है ?

उत्तर – पेरिस


राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस 2022 

प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का आयोजन लोक प्रशासन में संलग्न अधिकारियों के कार्य के महत्त्व को रेखांकित करने के लिए किया जाता है। यह दिवस सिविल सेवकों को बदलते समय की चुनौतियों के साथ भविष्य के बारे में आत्मनिरीक्षण एवं सोचने का अवसर प्रदान करता है।

भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने 21 अप्रैल 1947 को दिल्ली के मेटकाफ हाउस में प्रशासनिक सेवा के प्रोबेशनरी अधिकारियों को पहली बार संबोधित करते हुए सिविल सेवकों को “भारत का स्टील फ्रेम ( Steel Frame of India )” कहे थे।

भारत में सिविल सेवा का जनक चार्ल्स कॉर्नवालिस को कहा जाता है। पहली बार दिल्ली के विज्ञान भवन में 21 अप्रैल 2006 को सिविल सेवा दिवस का आयोजन किया गया था।


राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम ( NSA ) 

राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम ( NSA ) का उपयोग केंद्र तथा राज्य सरकारों द्वारा निवारक निरोध उपायों के रूप में किया जाता है। यह किसी व्यक्ति को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न करने से रोकने हेतु केंद्र तथा राज्य सरकार को व्यक्ति को हिरासत में लेने का अधिकार देता है। सरकार किसी भी व्यक्ति को आवश्यक आपूर्ति एवं सेवाओं के रखरखाव तथा सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करने से रोकने के लिए एनएसए के अंतर्गत कार्यवाही कर सकती है।

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को 23 सितंबर 1980 को इंदिरा गांधी की सरकार के दौरान बनाया गया था। यह एक प्रिवेंटिव कानून है, जिसका मतलब होता है की किसी घटना के होने से पहले ही संदिग्ध को गिरफ्तार किया जा सकता है। इस कानून का इतिहास ब्रिटिश शासन से जुड़ा है, क्योंकि ब्रिटिशर्स ने साल 1881 में बंगाल रेगुलेशन थर्ड नाम का कानून बनाया था, जिसमें घटना होने से पहले ही गिरफ्तारी की व्यवस्था थी।

इस कानून के तहत किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को 3 महीने तक बिना जमानत के हिरासत में रखा जा सकता है। जरूरत पड़ने पर इसकी अवधि 3-3 महीने के लिए बढ़ाई जा सकती है। इस कानून के तहत संदिग्ध व्यक्ति को अधिकतम 12 महीने तक हिरासत में रखा जा सकता है।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें