Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 19 अप्रैल 2022

Group D Exam 2022: ग्रुप D भर्ती में पूछे जाएंगे किस स्तर के प्रश्न और मार्क्स को किस फॉर्मूले से किया जाएगा नॉर्मलाइज, जानें यहाँ


 

Group D Exam 2022: ग्रुप D भर्ती में पूछे जाएंगे किस स्तर के प्रश्न और मार्क्स को किस फॉर्मूले से किया जाएगा नॉर्मलाइज, जानें यहाँ

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा शुरू हो सकती है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा कुछ समय पहले अभ्यर्थियों को दी गईसूचना के मुताबिक इसके लिए परीक्षा जुलाई 2022 से शुरू हो सकती है। हालांकि परीक्षा की तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। 1.03 लाख पदों के लिए आयोजित की जाने वाली इस भर्ती में तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। रेलवे ने इस भर्ती के लिए मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे, लेकिन कोरोना महामारी तथाअन्य कारणों की वजह से इसके लिए अभी तक परीक्षा आयोजित नहीं कि जा सकी थी। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।  

क्या होता है सवालों का स्तर :

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाले CBT 1 के सामान्य ज्ञान सेक्शन में अभ्यर्थियों से फिजिक्स, केमिस्ट्री और लाइफ साइंस के टॉपिक्ससे दसवीं के लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिसूचना में अन्य विषयों के प्रश्नों के डिफिकल्टी लेवल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, इस भर्ती में 10वीं पासअभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलता है इसलिए इसमें अभ्यर्थियों से 10वीं के स्तर के ही प्रश्न पूछे जा सकते हैं। अभ्यर्थी सिलेबस तथा एग्जाम पैटर्न की जानकारी केलिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

मार्क्स को किस फॉर्मूले से किया जाएगा नॉर्मलाइज :

इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाएगी। वहीं, RRB ने हाल ही में एकशुद्धिपत्र जारी करके इसके नॉर्मलाइजेशन के नियमों में थोड़ा बदलाव किया है। दरअसल रेलवे ने अपने नए नोटिस में कहा है कि इस भर्ती के लिए परीक्षा कई सेशन या शिफ्ट मेंहो सकती है और ऐसी स्थिति में अभ्यर्थियों के मार्क्स को नॉर्मलाइज करने के लिए परसेंटाइल स्कोर बेस्ड नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले का इस्तेमाल किया जाएगा।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें