Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 21 अप्रैल 2022

Group D Exam 2022: ग्रुप D की पिछली भर्ती में कितना गया था कटऑफ और इस बार क्या होगा इसका गणित, जानें यहाँ



 Group D Exam 2022: ग्रुप D की पिछली भर्ती में कितना गया था कटऑफ और इस बार क्या होगा इसका गणित, जानें यहाँ

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए जुलाई से पहले चरण की परीक्षा की शुरुआत हो सकती है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से2019 की शुरुआत में ही आवेदन मांगे गए थे। हालांकि, कोरोना महामारी तथा अन्य कारणों की वजह से इसके लिए अभी तक भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा इस परीक्षा के आयोजन के लिए शेड्यूल जल्द हीजारी किया जा सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।  

पिछली भर्ती में कितना गया था कटऑफ :

देश में इससे पहले ग्रुप D के पदों के लिए भर्ती का आयोजन 2018 में किया गया था और इसके पहले चरण की परीक्षा में हर बोर्ड के हिसाब से अलग अलगकट ऑफ जारी किया गया था। इस भर्ती में उत्तर प्रदेश में पड़ने वाले प्रयागराज बोर्ड में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 74.57 मार्क्स, ओबीसीश्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 69.87 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 62.92 मार्क्स तथा एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ50.12 मार्क्स गया था। वहीं, उत्तर प्रदेश में ही पड़ने वाले गोरखपुर बोर्ड में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों का कटऑफ 73.90 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी केअभ्यर्थियों का कट ऑफ 69.27 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 60.92 मार्क्स तथा एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 54.35 मार्क्स गया था।

इस बार क्या रह सकता है कटऑफ का गणित :

ग्रुप D की वर्तमान भर्ती में पिछली भर्ती की तुलना में अधिक पद हैं और इसमें अभ्यर्थियों की संख्या भी कम है। वर्तमान भर्ती में अभ्यर्थियों की संख्या में कमीऔर रिक्तियों की संख्या में वृद्धि का प्रभाव इस बार कट ऑफ पर देखने को मिल सकता है। यह उम्मीद जताई जा रह है कि इस बार की ग्रुप D भर्ती में कटऑफ स्कोर पिछली भर्ती की अपेक्षा थोड़ा कम या उसके बराबर रह सकता है। हालांकि, इस परीक्षा में अपना स्थान पक्का करने के लिए अभ्यर्थियों को कम सेकम 75 से 80 मार्क्स के बीच स्कोर करना चाहिए।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें