Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 16 मई 2022

Daily Current Affairs | 16 May Current affairs 2022

 

Daily Current Affairs | 16 May Current affairs 2022 


1). राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन ( NBM ) की स्थापना कब हुई थी ?

उत्तर – 17 दिसंबर 2019

2). हाल ही में गति शक्ति संचार पोर्टल किसने लॉन्च किया है ?

उत्तर – अश्विनी वैष्णव

3). वर्ष 2022 में पहली विश्व प्रवासी पक्षी दिवस कब मनाया गया ?

उत्तर – 14 मई

4). भारत ने किस देश को हराकर पहली बार थॉमस कप जीता है ?

उत्तर – इंडोनेशिया

5). मई 2022 में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE ) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है ?

उत्तर – निधि छिब्बर

6). वर्ष 2022 में देश भर में बुद्ध पूर्णिमा कब मनाया गया ?

उत्तर – 16 मई

7). गौतम बुद्ध का विवाह 16 वर्ष की आयु में किसके साथ हुआ था ?

उत्तर – यशोधरा

8). गौतम बुद्ध के बचपन का नाम सिद्धार्थ था, जिन्होंने 29 वर्ष की उम्र में गृह त्याग किया, जिसे बौद्ध धर्म में क्या कहा गया है ?

उत्तर – महाभिनिष्क्रमण

9). ज्ञान प्राप्ति के बाद गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश सारनाथ में दिए, जिसे बौद्ध ग्रंथों में क्या कहा गया है ?

उत्तर – धर्मचक्रप्रवर्तन

10). 80 वर्ष की अवस्था में 483 ईसा पूर्व कुशीनगर में गौतम बुद्ध ने देह त्याग दिया, जिसे बौद्ध धर्म में क्या कहा गया है ?

उत्तर – महापरिनिर्वाण


विश्व प्रवासी पक्षी दिवस 2022

आधिकारिक तौर पर, विश्व प्रवासी पक्षी दिवस साल में दो बार मनाया जाता है | सबसे पहले मई महीने के दुसरे शनिवार को और फिर अक्टूबर महीने के दुसरें शनिवार को यह दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है | इस वर्ष विश्व प्रवासी पक्षी दिवस 14 मई 2022 को मनाया गया है | यह दिवस पहली बार वर्ष 2006 में मनाया गया था | यह एक वार्षिक जागरूकता अभियान है, जिसका उद्देश्य प्रवासी पक्षियों और उनके आवासों के संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है |

विश्व प्रवासी पक्षी दिवस के आयोजन के तहत प्रवासी पक्षियों, उनके पारिस्थितिक महत्त्व, उनके समक्ष मौजूद चुनौतियों और संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता के संबंध में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने में मदद की जाती है | इस दिवस को संयुक्त रूप से ‘वन्यजीवों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण पर सम्मेलन’ एवं ‘अफ्रीकन यूरेशियन वाटरबर्ड एग्रीमेंट’ और एक गैर लाभकारी संगठन के सहयोग से मनाया जाता है |


थॉमस कप 2022

15 मई 2022 को बैडमिन्टन थॉमस कप के फाइनल में भारत ने 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया की टीम को हराकर इतिहास रच दिया है | भारत पहली बार थॉमस कप का चैंपियन बना है | लक्ष्य सेन और सात्विक चिराग की जोड़ी के बाद किदांबी श्रीकांत ने तीसरा मैच जीता है | थॉमस कप के फाइनल मैच में भारत ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर इतिहास रचा है |

थॉमस कप के 73 साल के इतिहास में भारतीय टीम पहली बार चैंपियन बनी है | यह टूर्नामेंट वर्ष 1949 से खेला जा रहा था | भारतीय टीम ने मलेशिया और डेनमार्क जैसी मजबूत टीमों को हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी |

गति शक्ति संचार पोर्टल 

हाल ही में केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रद्यौगिकी और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गति शक्ति संचार पोर्टल लॉन्च किया है | इस पोर्टल को दूरसंचार विभाग की ओर से मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम द्वारा विकसित किया गया है | यह दूरसंचार अवसंरचना के लिए ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के उद्देश्य के लिए एक प्रवर्तक के रूप में कार्य करेगा |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें