Daily Current Affairs | 20 May Current affairs 2022
- यह दिन किसी भी "संस्कृति में संग्रहालयों" के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।
- इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की "थीम" संग्रहालयों की शक्ति है।
- पर्यावरण,वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री,भूपेंद्र यादव ने घोषणा की है कि राजस्थान में रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व(Ramgarh Vishdhari Tiger Reserve)को राजस्थान के चौथे और भारत के 52 वें टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित किया गया है।
- राजस्थान के तीन अन्य टाइगर रिज़र्व: सवाई माधोपुर में रणथंभौर टाइगर रिजर्व(RTR)अलवर में सरिस्का टाइगर रिजर्व(एसटीआर)कोटा में मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व(MHTR)
- भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान,हेमिस राष्ट्रीय उद्यान है,जोकि लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है
- भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान साउथ बटन राष्ट्रीय उद्यान है,जोकि अंडमान निकोबार द्वीप समूह केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है।
- एशियाई शेर गिर राष्ट्रीय उद्यान गुजरात में पाए में जाते हैं।
- टॉयल बंगाल टाइगर प्राकृतिक स्थान सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान है|
- भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान जिम कार्बेट
- भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान है,जिसकी स्थापना 1936 में की गई थी और यह उत्तराखंड राज्य में स्थित है
- स्वतंत्रता के बाद पहली बार भारत में कूनो नेशनल पार्क में चिता को लाया जाएगा
- भारत में सबसे ज्यादा बाघ मध्य प्रदेश में स्थित है,उसके बाद कर्नाटक में है।
- भारत में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश राज्य में है,मध्य प्रदेश में कुल 11 राष्ट्रीय उद्यान है
- असम राज्य में हाल ही में दो नए राष्ट्रीय उद्यानों को मान्यता दी गई हैं,जिनके नाम हैं
- पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा(Sunil Arora)
- को ग्राम उन्नति बोर्ड के नए गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है
- भारत के 23 वें मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हुआ था।
- वे एसोसिएशन ऑफ वर्ल्ड इलेक्शन बॉडीज(A-WEB)के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य करते है।
- आयशर मोटर्स ने बी गोविंदराजन(BGovindarajan)को रॉयल एनफील्ड का मुख्य कार्यकारी
- अधिकारी नियुक्त किया है।वह आयशर मोटर्स लिमिटेड के बोर्ड के पूर्णकालिक निदेशक के रूप में भी
- काम करेंगे।
- रॉयल एनफील्ड मुख्यालय:चेन्नई,
- रॉयल एनफील्ड की स्थापना 1955;रॉयल एनफील्ड मूल संगठन:आयशर मोटर्स
- ऑर्गनाइजेशन इंटरनेशनेल डेस कंस्ट्रक्टर्स डी'ऑटोमोबाइल्स(ओआईसीए)द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार,भारत जर्मनी को पछाड़कर दुनिया का चौथा सबसे बड़ा वाहन बाजार बन गया है।
- शीर्ष स्थान चीन द्वारा सुरक्षित है लेकिन ऑटोमोबाइल बिक्री स्थिर रही इसी तरह,संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए)ने भी4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।
- जापान तीसरा स्थान रखता है,हालांकि यह 2020 और 2019 दोनों की तुलना में सिकुड़ गया है।
Q.6 स्लेंडर लोरिस वन्यजीव अभ्यारण्य बनाने की बात किस राज्य में चल रही है ?
उत्तर – तमिलनाडु
Q.7 हाल ही में क्रिप्टो करेंसी को बढ़ावा के लिए किस देश ने 44 देशों की मेजबानी की है ?
उत्तर – एल साल्वाडोर
Q.8 पिछले 30 वर्षों के पहली बार किस देश में वाइल्ड पोलियो वायरस आउटब्रेक होने की घोषणा विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की है ?
उत्तर – मोजांबिक
Q.9 हाल ही में किसने “नेशनल डेटा एंड एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म” लॉन्च किया है ?
उत्तर – नीति आयोग
Q.10 हाल ही में विश्व एड्स वैक्सीन दिवस कब मनाया गया है ?
उत्तर – 18 मई
Q.11 माउंट एवरेस्ट को 16वीं बार फतह करने वाले पहले गैर नेपाली नागरिक कौन बने है ?
उत्तर – केंटन कूल
Q.12 15वें विश्व वानिकी कांग्रेस 2022 की अध्यक्षता किस देश ने की है ?
उत्तर – दक्षिण कोरिया
Q.13 हाल ही में सुर्खियों में रहा “पक्कमलाई गंगावराम हिल्स” कहाँ स्थित है ?
उत्तर – तमिलनाडु
Q.14 हाल में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने जनता की शिकायतों के निवारण के लिए “लोक मिलनी” शुरू किया है ?
उत्तर – पंजाब
Q.15 हाल ही में विश्व बैंक ने किस राज्य की श्रेष्ठ परियोजना के लिए 350 मिलियन डॉलर की मंजूरी दी है ?
उत्तर – गुजरात
विश्व एड्स वैक्सीन दिवस 2022
हर साल 18 मई को विश्व एड्स वैक्सीन दिवस मनाया जाता है। यह दिवस एड्स के टीके के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए दुनियाभर में मनाया जाता है। विश्व एड्स वैक्सीन दिवस पहली बार 18 मई 1998 को मनाया गया था। HIV को रोकने के लिए वर्तमान में कोई भी टीका उपलब्ध नहीं है। विश्व एड्स वैक्सीन दिवस को HIV वैक्सीन जागरूकता दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
एड्स एक विषाणुजनित रोग है। एड्स का पूर्ण रूप एक्वायर्ड इम्यूनो-डेफिशिएंसी सिंड्रोम है। पहली बार एड्स का मामला संयुक्त राज्य अमेरिका में वर्ष 1981 में दर्ज किया गया था। एड्स का मुख्य कारण HIV ( Human Immuno-Deficiency Virus ) होता है। यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करता है।
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस 2022
प्रतिवर्ष दुनिया भर में 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया जाता है। यह दिवस आम लोगों में उच्च रक्तचाप के संदर्भ में जागरूकता पैदा करने और इसकी गंभीरता को देखते हुए लोगों को इसे नियंत्रित करने के बारे में मनाया जाता है। इस वर्ष 2022 में इस दिवस की थीम “अपने रक्तचाप को सही तरीके से मापें, इसे नियंत्रित करें, अधिक समय तक जीवित रहें” है। उच्च रक्तचाप की गंभीरता को देखते हुए इसे “साइलेंट किलर” भी कहा जाता है।
शरीर में ऑक्सीजन और ऊर्जा के प्रवाह के लिए रक्त शोधन करना हृदय का प्रमुख कार्य है और धमनियों के जरिए रक्त के प्रवाह के लिए दबाव की एक निश्चित मात्रा की आवश्यकता होती है। यदि रक्त प्रवाह का दबाव सामान्य से अधिक होता है तो यह धमनियों की दीवार पर अतिरिक्त तनाव डालता है, जिसे हाई ब्लड प्रेशर या उच्च रक्तचाप कहते है। दुनिया भर में असामयिक मृत्यु का एक प्रमुख कारण उच्च रक्तचाप भी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें