Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 5 मई 2022

Daily Current Affairs | 5 May Current Affairs 2022



 Daily Current Affairs | 5 May Current Affairs 2022

1). प्रतिवर्ष विश्व अस्थमा दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर – मई महीने के पहले मंगलवार को

2). हाल ही में किस राज्य में “मुख्यमंत्री मितान योजना” शुरू की गई है ?

उत्तर – छत्तीसगढ़

3). मई 2022 में प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?

उत्तर – तरुण कपूर

4). मई 2022 में विश्व स्नूकर चैंपियनशिप 2022 का खिताब किसने जीता है ?

उत्तर – रोनी ओ. सुल्लीवन

5). हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल ने फास्ट पेट्रोल वेसल “कमला देवी” का शुभारंभ कहाँ किया है ?

उत्तर – पश्चिम बंगाल

6). हाल ही में निर्मला देशपांडे स्मृति विश्व शांति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है ?

उत्तर – तेज कॉल

7). हाल ही में जारी विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2022 में भारत कौन से स्थान पर है ?

उत्तर – 150वें

8). नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड ( NATGRID ) परिसर का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कहाँ किया गया है ?

उत्तर – बेंगलुरु

9). विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2022 में कौन सा देश शीर्ष पर है ?

उत्तर – नॉर्वे

10). अस्थमा मानव शरीर के किस अंग की एक बीमारी है ?

उत्तर – फेफड़ों


विश्व अस्थमा दिवस 2022 

प्रतिवर्ष मई महीने के पहले मंगलवार को “विश्व अस्थमा दिवस” मनाया जाता है। इस वर्ष 2022 में यह दिवस 3 मई को मनाया गया है। विश्व अस्थमा दिवस 2022 की थीम “क्लोजिंग गैप्स इन अस्थमा केयर” है। इस दिवस का मूल उद्देश्य विश्व भर में अस्थमा की बीमारी एवं देखभाल के बारे में जागरूकता फैलाना है। वर्ष 1998 में पहली बार “ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा” ने इस दिवस का आयोजन बार्सिलोना ( स्पेन ) में हुई थी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, विश्व में लगभग 235 मिलियन लोग अस्थमा से पीड़ित है। वर्ष 1993 में अस्थमा के लिए वैश्विक पहल के रूप में “ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा” को विश्व स्वास्थ्य संगठन, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ, नेशनल हार्ट, लंग एंड ब्लड इंस्टीट्यूट के सहयोग से शुरू किया गया था।

अस्थमा क्या है ?

अस्थमा फेफड़ों की एक पुरानी बीमारी है, जिसके कारण रोगी को साँस लेने में समस्या होती है। यह गैर संचारी रोगों में से एक है। इस बीमारी के दौरान श्वसनमार्ग में सूजन से सीने में जकड़न, खाँसी, साँस लेने में तकलीफ जैसी स्थिति उत्पन्न होती है। इसके लक्षण, आवृत्ति एवं गंभीरता भिन्न होते है।

जब इसका लक्षण नियंत्रण में नहीं होता है तब साँस लेना मुश्किल हो जाता है। वर्तमान में यह बीमारी बच्चों में सर्वाधिक देखने को मिलती है। अस्थमा को ठीक नहीं किया जा सकता है, किंतु अगर सही समय पर इसका सही इलाज के साथ प्रबंधन किया जाए तो इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री मितान योजना 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 मई 2022 को “मुख्यमंत्री मितान योजना” शुरू की है। मितान का अर्थ मित्र या दोस्त होता है। यह योजना छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और राजनांदगांव जैसे शहरों सहित 14 नगर निगमों में पायलट के आधार पर लागू किया जाएगा। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के निवासी अपने घर पर लगभग 100 सार्वजनिक सेवाओं का लाभ उठा सकते है।

वित्त वर्ष 2022-23 के बजट भाषण में मुख्यमंत्री द्वारा घोषित मितान योजना के तहत 14 नगर निगम क्षेत्रों में 13 सेवाओं को शामिल किया गया है। मितान योजना सेवा के लिए लोग टोल फ्री नंबर 14545 पर मितान से संपर्क कर सकते है।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें