UPSC Prelims 2022: परीक्षा शुरू होने में एक महीना बाकी, जानें- क्या पढ़ें और क्या छोड़ें?
UPSC 2022 सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा अब से एक महीने के भीतर आयोजित की जाएगी। सिविल सेवा के इच्छुक उम्मीदवार 5 जून, 2022 को यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2022 के लिए उपस्थित होंगे। उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि इस समय क्या पढ़ना है और क्या छोड़ना है ताकि वह परीक्षा सही से दे सके। आइए जानते हैं परीक्षा के आखिरी दिनों में किन बातों का रखें ध्यान।
एक बार फिर से सिलेबस पर एक नजर डालें
परीक्षा की तैयारी के लिए अब कुछ ही समय बाकी है। ऐसे में एक बार सिलेबस पर नजर डाल लें, कहीं कुछ छूट तो नहीं गया है। अगर ऐसा नहीं है तो आप एक बार अपना सिलेबस रिवाइज्ड कर लीजिए।
मॉक पेपर करें सॉल्व
अपनी गति बढ़ाने और अपने तर्क और गणित कौशल पर काम करने के लिए न केवल जीएस पेपर हल करें बल्कि CSAT मॉक पेपर भी हल करें। उम्मीदवारों को यह भी याद रखना चाहिए कि उन्हें उत्तरों की जांच करनी चाहिए और बिना किसी देरी के उत्तर से संबंधित सामग्री को रिवाइज्ड करना चाहिए।
करेंट अफेयर्स पर करें फोकस
दो दिन में 1 महीने का लक्ष्य निर्धारित कर करेंट अफेयर्स को रिवाइज करना होगा। रिवीजन शुरू करने के लिए बाजार में मिलने वाली किसी भी नई पत्रिका या किताब को न छुएं। इसके बजाय, केवल उस पत्रिका या समाचार पत्र के करेंट अफेयर्स को रिवाइज करें जिनके आपने नोट्स बनाएं हैं।
आधुनिक इतिहास, राजनीति, कला और संस्कृति, पर्यावरण विज्ञान और भौतिक भूगोल के टॉपिक्स को रिवाइज्ड करें।परीक्षा में जाने से पहले इन विषयों का रिवीजन काफी आवश्यक है। उन किताबों को उठाएं जिन्हें आप पहले ही पढ़ चुके हैं या जो नोट्स आप पहले ही विषयों के लिए बना चुके हैं। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास करने के लिए कोई भी इन विषयों को छोड़ नहीं सकते हैं। उम्मीदवारों को पता है कि अगर वे इन विषयों को छोड़ देते हैं तो वे GS 1 स्कोर का आधा हिस्सा खो सकते हैं।
UPSC 2022: जानें- किस विषय को छोड़ सकते हैं?
- सफल उम्मीदवारों में यह एक सामान्य बात देखी गई है कि उन्होंने परीक्षा के अंतिम दिनों में ज्यादा थ्योरी रीडिंग नहीं की। इसके बजाय, उन्होंने केवल पेपर हल करने में ध्यान दिया। ऐसे में एक चीज जिसे छोड़ दिया जा सकता है, वह है रेफरेंस पुस्तकें जो आपने अपनी तैयारी शुरू करते समय चुनी थीं।
- आप इस समय अखबार पढ़ना छोड़ सकते हैं और करंट अफेयर्स की साप्ताहिक पत्रिकाओं का पढ़ सकते हैं।
- इस समय आपके लिए नोट्स पढ़ना जरूरी है, पूरी किताबों पर ध्यान न दें। क्योंकि समय इतना कम है कि आप किताबों के चैप्टर्स को पूरा नहीं कर सकेंगे।
- ज्यादा देर तक फोन पर बात करना छोड़ दें क्योंकि इससे आप थके हुए होते हैं। एक महीने का समय है, ऐसे में अपनी पढ़ाई पर ध्यान दीजिए।
- अपने आप को स्वस्थ और खुद को फोकस रखने के लिए अपना स्क्रीन टाइम कम करें।
- बाहर का खाना छोड़ें और ऐसी जगहों की तलाश करें जो अधिक स्वच्छ हों।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें