8 June Current Affairs 2022 | Current Affairs Today | Current Affairs in Hindi
1). हाल ही में श्रेष्ठ योजना की शुरुआत की गई है, इसका उद्देश्य क्या है ?
उत्तर – अनुसूचित जाति के मेधावी छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा प्रदान करना
2). हाल ही में भारत ने अग्नि 4 मिसाइल का सफल परीक्षण किया है, यह किस श्रेणी की मिसाइल है ?
उत्तर – बैलिस्टिक मिसाइल
3). हर साल विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर – 7 जून
4). हाल ही में जारी चौथे खाद्य सुरक्षा सूचकांक में कौन सा राज्य शीर्ष पर रहा है ?
उत्तर – तमिलनाडु
5). हाल ही में जारी पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2022 में कौन सा देश शीर्ष पर रहा है ?
उत्तर – डेनमार्क
6). खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में भाग लेने वाली सबसे कम उम्र की कबड्डी खिलाड़ी कौन बनी है ?
उत्तर – एतु मंडल
7). हाल ही में किस राज्य ने ब्लू डयूक को स्टेट बटरफ्लाई घोषित किया है ?
उत्तर – सिक्किम
8). हाल ही में बहुराष्ट्रीय शांति अभ्यास “एक्स खान क्वेस्ट 2022” कहां शुरू हुआ है ?
उत्तर – मंगोलिया
9). हाल ही में किस राज्य के हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास निगम ने अमेजन के साथ समझौता किया है ?
उत्तर – मणिपुर
10). हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने कांगड़ा घाटी उत्सव का उद्घाटन किया है ?
उत्तर – हिमाचल प्रदेश
Nose Bleed Fever :
हाल ही में, वैश्विक स्तर पर CCHFV नामक एक बुखार के मामलों ने दहशत पैदा कर दी है। CCHFV का पूरा नाम – क्रीमियन कांगो रक्तस्रावी बुखार वायरस ( Crimean Congo Haemorrhagic Fever Virus ) है। इसे आम भाषा में नाक से बहने वाला बुखार भी कहा जाता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, इस साल इराक में मनुष्यों में CCHFV के 111 मामले पाए गए जिनमें से 19 की मौतें दर्ज की गई है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, भारत में भी इसके दो मामले दर्ज किए गए है, जिसमें एक 55 वर्षीय महिला की मौत भी शामिल है।
CCHFV एक प्रकार का वायरल फीवर है। यह अफ्रीका, एशिया, मध्य पूर्व और बाल्कन में समस्थानिक है। इस बीमारी को पहली बार क्रीमिया में वर्ष 1944 में पाया गया था, जिसके नाम पर इसे क्रीमियन हैमरहैजिक फीवर नाम दिया गया। बाद में इस रोग की पहचान 1956 में कांगो में हुई। अतः दोनों स्थानों के नाम के जुड़ाव के बाद ही इसका वर्तमान नाम रखा गया है।
CCHFV बीमारी आमतौर पर जानवरों से मनुष्यों में फैलता है। पशुओं के शरीर में पाए जाने वाले कीड़ों से भी यह रोग फैल सकता है। यह वायरस संक्रमित टिक के काटने से या जानवरों के वध के दौरान संक्रमित जानवरों के रक्त या उत्तकों के संपर्क में आने से भी फैलता है।
इस रोग का सामान्य लक्षण – तेज बुखार, ठंड लगना, सिर दर्द, शरीर दर्द, उल्टी, पेट दर्द और जोड़ों का दर्द, आंखों में दर्द आदि है। गंभीर अवस्था में मरीज की नाक के साथ साथ शरीर के आंतरिक और बाहरी रूप से कई अंगों से खून निकलने लगता है। इस रोग से मृत्यु दर लगभग 30% है जो की 70% तक जा सकती है।विशेषज्ञों के मुताबिक, अब तक इस बीमारी की कोई वैक्सीन या टीका उपलब्ध नहीं है। भारत में यह रोग काफी असामान्य है।
4th State Food Safety Index 2022
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने चौथा राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक जारी किया है। यह सूचकांक भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण द्वारा विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य खाद्य सुरक्षा पर राज्यों के प्रदर्शन को मापना है।
गौरतलब है की, SFSI ( State Food Safety Index ) की शुरुआत 2018-19 में देश में खाद्य सुरक्षा पारिस्थितिकी तंत्र में प्रतिस्पर्धी और सकारात्मक बदलाव लाने के मकसद से की गई थी। यह सूचकांक 5 महत्वपूर्ण मानकों / पैरामीटर्स पर राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों के प्रदर्शन पर आधारित है।
1). मानव संसाधन और संस्थागत डेटा
2). अनुपालन
3). खाद्य परीक्षण बुनियादी ढाँचा और निगरानी
4). प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण
5). उपभोक्ता अधिकारिता
सूचकांक एक बेंचमार्किंग मॉडल है, जो सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में खाद्य सुरक्षा के मूल्यांकन के लिए एक वस्तुपरक ढांचा प्रदान करता है।
SFSI 2021-22 के अनुसार, बड़े राज्यों में तमिलनाडु शीर्ष राज्य है। इसके बाद गुजरात और महाराष्ट्र है। जबकि छोटे राज्यों में गोवा, शीर्ष राज्य है। इसके बाद मणिपुर और सिक्किम का स्थान है। केंद्रशासित प्रदेशों में जम्मू कश्मीर शीर्ष रैंकिंग केंद्र शासित प्रदेश है। इसके बाद दिल्ली और चंडीगढ़ का स्थान है।
html>