Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 23 जून 2022

UPSC Prelims Cut Off 2022: जानें पिछले 3 वर्षों की यूपीएससी प्रीलिम्स कटऑफ



 UPSC Prelims Cut Off 2022: जानें पिछले 3 वर्षों की यूपीएससी प्रीलिम्स कटऑफ

UPSC Prelims Cut Off 2022: यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स 2022 का रिजल्ट बुधवार को घोषित कर दिया गया। इसमें 13090 उम्मीदवारों को सफलता मिली है। परीक्षा का आयोजन 5 जून, 2022 को किया गया था। परीक्षा के लिए 11.52 लाख लोगों ने आवेदन किया था। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के जरिए आईएएस, आईपीएस, आईआरएस समेत विभिन्न सिविल सेवाओं के 1022 पदों को भरा जाएगा। यूपीएससी ने कहा है कि सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स 2022 की कटऑफ इस परीक्षा के फाइनल परिणाम आने के बाद ही जारी होगी। प्रीलिम्स देने वाले अभ्यर्थियों के मार्क्स और इसकी आंसर-की भी अगले साल फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद ही जारी होंगे। 

यहां हम आपको बता रहे हैं कि पिछले तीन सालों में यूपीएससी प्रीलिम्स की कटऑफ

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 में क्या रही थी कटऑफ 

जनरल - 87.54 

ईडब्ल्यूएस- 80.14 

ओबीसी - 84.85 

एससी - 75.41 

एसटी - 70.71


यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 में क्या रही थी कटऑफ 

जनरल - 92.51 

ईडब्ल्यूएस- 77.55 

ओबीसी - 89.12

एससी - 74.84 

एसटी - 68.71 


यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2019 में क्या रही थी कटऑफ 

जनरल - 98.00

ईडब्ल्यूएस- 90.00 

ओबीसी - 95.34 

एससी - 82.00 

एसटी - 77.34 

 कटऑफ मार्क्स सिर्फ जीएस पेपर-1 पर आधारित है। जीएस पेपर-II सिर्फ क्वालिफाइंग (33 फीसदी मार्क्स) होता है। आयोग के अनुसार, परीक्षा की नियमावली के अनुसार पास होने वाले सभी उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2022 के लिए विस्तृत आवेदन प्रपत्र-आई (डीएएफ-आई) में आवेदन करना है। डीएएफ-आई को भरने और जमा करने की तारीखों की घोषणा वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी।

आयोग द्वारा तीन चरणों में लोक सेवा परीक्षा का वार्षिक रूप से आयोजन किया जाता है, जिसमें प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार शामिल हैं। इसके माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) एवं अन्य के लिये अधिकारियों का चयन किया जाता है।


UPSC PrelimsUpsc Prelims ExamUPSC Civil Services Exam

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें