योगी कैबिनेट में 15 प्रस्ताव पास:लोकभवन में बैठक हुई, 19 सितंबर से शुरू होगा मानसून सत्र; अनुपूरक बजट भी होगा पास
योगी सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को खत्म हुई। इसमें रखे गए करीब 15 प्रस्ताव पास हो गए। तय हुआ है कि 19 सितंबर से मानसून सत्र शुरू होगा। इसमें अनुपूरक बजट रखा जाएगा। लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में नगर विकास के प्रस्तावों पर मुहर लगी है।
अयोध्या के गठन पर प्रस्ताव पास हुआ है। नगर पंचायत मां कामाख्या के विस्तार का प्रस्ताव पास हुआ है। कृषि विभाग के कई प्रस्ताव भी पास हुए हैं। अलीगढ़ नगर निगम की सीमा का विस्तार के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है। बैठक के बाद हुई प्रेसवार्ता में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ये जानकारी दीं।
संगठन और सरकार की बैठकें इससे पहले हुईं
सोमवार को लखनऊ में संगठन और सरकार की दो अहम बैंठकें हुई। पहली बैठक नगरीय चुनावों की तैयारी को लेकर था, तो दूसरी कोर कमेटी के बैठक में मिशन 2024 और विधान परिषद में मनोनीत 6 MLC सीटों पर चर्चा हुई।
भाजपा कार्यालय में हुई, जिसमें पार्टी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,संगठन महामंत्री धर्मपाल औऱ यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह ने वर्चुअली जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों को संबोधित किया। देर शाम सीएम आवास पर हुई कोर कमेटी की बैठक में सीएम योगी, दोनो डिप्टी सीएम के साथ प्रदेश अध्यक्ष, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ ही संगठन महामंत्री और यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह मौजूद रहे।
सेमीफाइनल जीतने की बनी रणनीति
नगरीय निकाय चुनाव को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानते हुए भाजपा पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। प्रदेश में नवंबर में कुल 753 नगरीय निकाय के चुनाव होने है। पार्टी इसमें बड़ी जीत दर्ज कर 2024 के लिए माहौल बनाएगी। जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ बैठक में इस रणनीति पर चर्चा हुई।
निकाय चुनाव मे अलग-अलग बनेंगे चुनाव प्रभारी
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनावों के लिए भाजपा ने नई रणनीति तैयार की है। कोर कमेटी की बैठक में तय किया है कि नगरीय निकाय चुनावों के लिए जिला या निकाय स्तर पर प्रभारी बनाए जाएंगे। मतदाता सूची पुनरीक्षण पर भी जोर है।इसके साथ ही तय हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती दो अक्टूबर तक प्रस्तावित सेवा पखवाड़ा में संगठन के साथ सरकार भी समन्वय बनाते हुए जुटेगी।
सेवा पखवाड़ा में संगठन के साथ सरकार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती दो अक्टूबर तक प्रस्तावित सेवा पखवाड़ा में संगठन के साथ सरकार भी समन्वय बनाते हुए जुटेगी। भाजपा कोर कमेटी की बैठक सोमवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर हुई। सूत्रों के अनुसार, बैठक में मुख्य विषय सेवा पखवाड़ा ही था। इसमें बताया गया कि संगठन ने सेवा पखवाड़े के लिए करीब एक दर्जन गतिविधियां तय की हैं।
योगी सरकार की उपलब्धियों के जरिए जन-जन तक पहुंचेंगे
कोर कमेटी की बैठक में तय हुआ कि बूथ स्तर तक होने वाले कार्यक्रमों से जनता को सेवा कार्यों के प्रति प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा। आमजन तक संदेश दिया जाएगा कि कैसे केंद्र और राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं से जनसेवा कर रही है। पार्टी ने निर्णय लिया कि इन कार्यक्रमों में सरकार भी सक्रियता से भागीदारी करेगी। मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में सेवा कार्यों में शामिल होंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें