Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 12 सितंबर 2022

NCERT Class 6 Science Chapter 1 | UPSC Notes



NCERT Class 6 Science Chapter 1 | UPSC Notes

NCERT Class 6 Science chapter 1 Food : Where does it come from ( भोजन : यह कहाँ से आता है ) | Prepare your UPSC Notes | NCERT Notes making strategy | 6th class ncert notes in hindi.

हम सभी जो खाते है, वे भोजन है। जैसे – चावल, दाल, फल, सब्जियाँ, मांस, मछली, अंडा, खीर, रोटी, आदि। भोजन के कार्य निम्नलिखित है –

  • कार्य करने के लिए ऊर्जा प्रदान करना।
  • वृद्धि के लिए शरीर को पोषण तत्त्व प्रदान करना।
  • शरीर की मरम्मत करना।
  • हमें स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न रोगों से बचाव करना।

संघटक :

भोजन को बनाने में आवश्यक पदार्थों को संघटक कहते है। जैसे – चावल बनाने के लिए चावल और पानी, सब्जी बनाने के लिए मसाले, तेल/घी, कच्ची सब्जी, नमक, पानी आदि की आवश्यकता होती है।

भोजन के दो प्रमुख स्रोत है – पादप स्रोत और जंतु स्रोत।

पादप स्रोत :

पौधे, विभिन्न खाद्य संघटकों जैसे की अन्न, सब्जी तथा फल आदि के स्रोत है।

पौधे का वह भाग, जिसे भोजन के रूप में खाया जाता है, उसे खाद्य भाग कहते है।

भोजन के रूप में पौधे के खाद्य भाग : 

क्रम संख्या

खाद्य भाग

पौधा

1.

जड़

गाजर, मूली

2.

तना

गन्ना, आलू

3.

पत्ती

पालक, गोभी

4.

पुष्प

कद्दू, फूलगोभी

5.

फल

आम, सेब, अमरूद

6.

सब्जी

बैंगन, खीरा

7.

बीज

गेहूँ, चावल, चना












मूंग तथा चने में अंकुरण :

चने अथवा मूंग के कुछ सूखे बीज को जल के एक पात्र में डाल कर और उसे एक दिन के लिए छोड़ देते है और अगले दिन उस बीज को छानकर एक गीले कपड़े में लपेटकर रख देते है तो कुछ समय के बाद उसमें से सफ़ेद-सफ़ेद संरचना बाहर निकल आती है, जिसे अंकुर कहते है.

जंतु स्रोत :

जंतुओं से हमें दूध, मांस, अंडे तथा अन्य जांतव उत्पाद प्राप्त होते है।

दूध हमें गाय, भैंस, बकरी आदि से प्राप्त होता है। दूध से मक्खन, पनीर, घी तथा आइसक्रीम बनाए जाते है।

मुर्गियों से हमें अंडे प्राप्त होते है, जो प्रोटीन का समृद्ध स्रोत होता है।

मांस, हमें मुर्गी, बत्तख, बकरी, सुअर और मछली से प्राप्त होता है।

शहद, मधुमक्खियों के छत्ते से प्राप्त होता है, जो पोषक पदार्थों से भरपूर होता है।

मधुमक्खी पालन को एपीकल्चर कहा जाता है।

पोषण के आधार पर जंतुओं का वर्गीकरण :

पोषण के आधार पर जंतुओं को 3 वर्गों में विभाजित किया गया है –

  • शाकाहारी
  • मांसाहारी
  • सर्वाहारी

शाकाहारी जंतु :

वे जंतु, जो सिर्फ पौधे एवं पौधों के उत्पाद खाते है, उसे शाकाहारी जंतु कहते है। जैसे – गाय, भैंस, बकरी, खरगोश, हिरण, भेड़ आदि।

मांसाहारी जंतु :

वे जंतु जो सिर्फ दूसरे जानवरों का मांस खाते है, उसे मांसाहारी जंतु कहते है। जैसे – शहर, बाघ, गिद्ध आदि।

सर्वाहारी जंतु :

वे जंतु जो पादपों के साथ-साथ अन्य जानवरों का मांस खाते है, उसे सर्वाहारी जंतु कहते है। जैसे – मनुष्य, कौआ, चूहे आदि।

NCERT Class 6 Science Chapter 1 Solutions :

1. क्या सभी जीवों को एक ही किस्म के भोजन की आवश्यकता होती है ?

उत्तर – नहीं, कुछ जीव केवल शाकाहारी भोजन तो कुछ जीव केवल मांसाहारी भोजन और कुछ जीव तो शाकाहारी और मांसाहारी दोनों भोजन करते है.

2. पाँच पौधों के नाम लिखिए तथा बताइए इनके कौन-से भाग का उपयोग खाद्य पदार्थ के रूप में होता है ?

उत्तर – बैंगन – फल, सरसों – पत्ती और बीज, आम – फल, पालक – पत्ती, आलू – तना.

3. दूध, दही, पनीर, घी – सभी जंतु उत्पाद है.

4. पालक, फूलगोभी, गाजर – सब्जियाँ है.

5. शेर एवं बाघ – दुसरे जंतुओं को खाते है.

6. शाकाहारी – पादप एवं पादप उत्पाद खाते है.

7. बाघ एक मांसाहारी है क्योंकि यह केवल मांस खाता है.

8. हिरन केवल पादप-उत्पाद खाता है और इसलिए इसे शाकाहारी कहते है.

9. तोता केवल पादप उत्पाद खाता है.

10. जो दूध हम पीते है, वह प्रायः गाय, भैंस या बकरी से प्राप्त होता है, इसलिए यह जंतु उत्पाद है.

11. हमें चीनी गन्ना से मिलती है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें