Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022

Daily Current Affairs 16 December 2022 : दैनिक समसामयिकी + करेंट अफेयर्स

 


 Daily Current Affairs 16 December 2022 :  दैनिक समसामयिकी + करेंट अफेयर्स

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 72वीं पुण्यतिथि

स्वतंत्र भारत के शिल्पकार कहे जाने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 72वीं पुण्यतिथि 15 दिसंबर 2022 को मनाई गई है। इनका निधन 15 दिसंबर 1950 को बॉम्बे ( मुंबई ) में हुआ था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री और उप-प्रधानमंत्री थे। देशी रियासतों के भारत में विलय के कारण, सरदार वल्लभ भाई पटेल को लोकप्रिय रूप से “भारत का लौह पुरुष ( Iron Man of India )” कहा जाता है।


सरदार वल्लभ भाई पटेल का संक्षिप्त परिचय :

भारत के लौह पुरुष “सरदार वल्लभ भाई पटेल” का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नाडियाड गाँव में हुआ था। उनका जन्म लेवा पाटीदार समुदाय के एक किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता झावेरभाई, झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की सेना में सिपाही रह चुके थे। उनकी माता का नाम लडबाई था। सरदार वल्लभ भाई पटेल कांग्रेस पार्टी के नेता, पेशे से वकील तथा एक राजनीतिज्ञ थे।

सरदार पटेल ने भारत के लोगों से एकजुट होकर एक साथ एक अग्रणी भारत ( श्रेष्ठ भारत ) बनाने का अनुरोध किया था। उनकी यह विचारधारा अभी भी “आत्मनिर्भर भारत” पहल में परिलक्षित होती है, जो भारत को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करती है। उन्होंने भारतीय संविधान सभा की मौलिक अधिकारों पर सलाहकार समिति, अल्पसंख्यकों और जनजातीय व बहिष्कृत क्षेत्रों पर समिति एवं प्रांतीय संविधान समिति का नेतृत्व किया।

उन्होंने शराब के सेवन, छुआछूत, जातिगत भेदभाव और महिला मुक्ति के लिए व्यापक पैमाने पर काम किया। सरदार पटेल ने राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन के साथ खेड़ा सत्याग्रह ( 1918 ) और बारदोली सत्याग्रह ( 1928 ) में किसान हितों को एकीकृत किया था। महात्मा गांधी ने उन्हें 1918 में खेड़ा सत्याग्रह का नेतृत्व करने के लिए अपने डिप्टी कमांडर के रूप में चुना था। 1924 में उन्हें अहमदाबाद म्युनिसिपल बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया था।

सरदार वल्लभ भाई पटेल को आधुनिक अखिल भारतीय सेवाओं की स्थापना करने हेतु “भारतीय सिविल सेवकों के संरक्षक संत” के रूप में भी जाना जाता है। भारत के पहले गृहमंत्री और उप-प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने भारतीय संघ में लगभग 565 रियासतों के एकीकरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। मार्च, 1931 में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 46वें सत्र की अध्यक्षता की।

सरदार वल्लभ भाई पटेल जनवरी 1932 से मई 1933 तक महात्मा गांधी के साथ यरवदा जेल में रहे थे। 25 जून 1947 को सरदार पटेल के अधीन राज्य विभाग का गठन किया गया था। स्वतंत्र भारत के प्रथम सूचना और प्रसारण मंत्री भी सरदार वल्लभ भाई पटेल थे। सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन 15 दिसंबर 1950 को 75 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से बंबई में हो गया। उन्हें वर्ष 1991 में मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को 2014 से 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2018 को “स्टेचू ऑफ यूनिटी” का उद्घाटन किया गया। इनकी प्रमुख रचनाओं में शामिल है – भारत विभाजन, वर्ड्स ऑफ फ्रीडम, आर्थिक एवं विदेश नीति, आदि।

स्टेचू ऑफ यूनिटी ( Statue of Unity ) :

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, विश्व की सबसे ऊँची मूर्ति है, जिसकी ऊंचाई 182 मीटर है। यह मूर्ति चीन की स्प्रिंग टेंपल बुद्ध प्रतिमा से 23 मीटर ऊँची तथा अमेरिका में स्थित स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी ( 93 मीटर ऊँची ) की ऊँचाई की लगभग दुगुनी है। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को जनवरी, 2020 में शंघाई सहयोग संगठन ( SCO ) के आठ अजूबों में शामिल किया गया।

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2022

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस प्रत्येक वर्ष 14 दिसंबर को मनाया जाता है. इसका उद्देश्य ऊर्जा दक्षता और संरक्षण में देश की उपलब्धियों को प्रदर्शित करना है. भारत में ऊर्जा संरक्षण अधिनियम को वर्ष 2001 में ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ( BEE ) द्वारा निष्पादित किया गया था. ऊर्जा दक्षता ब्यूरो एक संवैधानिक निकाय है, जो भारत सरकार के अधीन आता है. यह ऊर्जा का उपयोग कम करने के लिए नीतियों और रणनीतियों के विकास में मदद करता है.

भारत में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस लोगों को ऊर्जा के महत्त्व के साथ-साथ ऊर्जा दक्षता एवं मितव्ययता के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है. ऊर्जा संरक्षण की योजना की दिशा में अधिक से अधिक प्रभाव प्राप्त करने के लिए ऊर्जा संरक्षण प्रत्येक मनुष्य के व्यवहार में निहित होना चाहिए. यह ऊर्जा की खपत को कम करने और ऊर्जा की हानि को रोकने के लिए लोगों को कुशल ऊर्जा उपयोग के लिए प्रोत्साहित करता है.

ऊर्जा संरक्षण ( Energy Conservation ) क्या है ?

ऊर्जा के अनावश्यक उपयोग से बचकर कम ऊर्जा का उपयोग करना ऊर्जा संरक्षण कहलाता है. साधारण शब्दों में, किसी भी काम में ऊर्जा का कम-से-कम उपयोग करना ही ऊर्जा संरक्षण है. भविष्य में उपयोग के लिए इसे बचाने के लिए ऊर्जा का कुशलतापूर्वक उपयोग करना बहुत आवश्यक है.

इस लेख से संबंधित प्रश्न और उत्तर :

1. राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर: 14 दिसंबर

2. विश्व की सबसे ऊँची मूर्ति कौन-सी है ?

उत्तर: स्टेचू ऑफ यूनिटी

3. स्टेचू ऑफ लिबर्टी कहाँ है ?

उत्तर: अमेरिका

4. सरदार वल्लभ भाई पटेल को किस वर्ष मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार दिया गया ?

उत्तर: वर्ष 1991 में

5. राष्ट्रीय एकता दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर: 31 अक्टूबर

6. सरदार वल्लभ भाई पटेल की 72वीं पुण्यतिथि कब मनाई गई ?

उत्तर: 15 दिसंबर 2022

7. सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन कब हुआ था ?

उत्तर: 15 दिसंबर 1950

8. बारदोली सत्याग्रह कब हुआ था ?

उत्तर: 1928

9. खेड़ा सत्याग्रह कब हुआ था ?

उत्तर: 1918

10. सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर: 31 अक्टूबर 1875


16 दिसंबर 2022 के टॉप 10 करेंट अफेयर्स

प्रश्न  1 - 'अंतर्राष्ट्रीय जूनियर साइंस ओलंपियाड' में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते हैं?

उत्तर - 06 स्वर्ण पदक

प्रश्न  2 - 65वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में 'दिव्या टीएस' ने कौन सा पदक जीता है?

उत्तर - स्वर्ण पदक

प्रश्न  3 - 'कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया' के अध्यक्ष कौन चुने गए हैं?

उत्तर - डॉ पीसी रथ

प्रश्न  4 - हाल ही में WHO ने किसे 'मुख्य वैज्ञानिक' नामित किया है?

उत्तर - सर जेरेमी फरार

प्रश्न  5 - 'शंकर चौधरी' किस राज्य की विधानसभा के अध्यक्ष बने हैं?

उत्तर - गुजरात

प्रश्न  6 - किस बैंक ने पिछले 4 सालों में 1.65 लाख करोड़ रुपये का कर्ज 'राइट ऑफ' किया है?

उत्तर - स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

प्रश्न 7 - भारत के मुख्य न्यायाधीश ने किस राज्य के 10 जिलों में डिजिटलीकरण का उद्घाटन किया है?

उत्तर  - ओडिशा

प्रश्न  8 - हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन और 50 विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी कौन बने हैं?

उत्तर - जो रूट

प्रश्न  9 - भारत और किस देश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'काजिंद 202'2 शुरू हुआ है?

उत्तर - कजाकिस्तान

प्रश्न  10 - किस भारतीय फिल्म ने 2 'गोल्डन ग्लोब पुरस्कार' प्राप्त किए हैं?

उत्तर - RRR


दैनिक समसामयिकी 

1. कारगिल विजय दिवस 2022

1971 में 3 दिसबंर को भारत-पाक युद्ध की शुरुआत हुई थी। भारत-पाक युद्ध पूरे 13 दिन तक चला था जो 16 दिसबंर को समाप्त हुआ। इस युद्ध के अंत तक में करीब 93,000 पाकिस्तानी सेना के लोगों ने आत्मसमर्पण किया और पाकिस्तान का हार का सामना करना पड़ा। इसी युद्ध में पूर्वी पाकिस्तान जिसे आज हम सभी बांग्लादेश के नाम से जानते हैं एक स्वतंत्र राष्ट्र के तौर पर उभरा। हर साल 16 दिसंबर को भारत विजय दिवस के रूप में मनाता है।

2. फुटबॉल विश्व कप (फीफा) फाइनल 2022

कतर में आयोजित हुए फीफा विश्व कप अब समाप्त होने ही वाला इस विश्व कप का फाइनल मैच 18 दिसंबर को खेला जाएगा। 15 दिसंबर को हुए आखरी सेमीफाइनल के बाद फीफा विश्व कप के 2 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं और उनके नाम है- फ्रांस और अर्जेंटीना। सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्कन टीम को हराया था वहिं दूसरे सेमीफाइनल मैच में क्रोएशिया को अर्जेंटीना द्वारा हराया गया था।

3. महिला नेशनल हॉकी टूर्नामेंट

महिला नेशनल हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन 11 दिसंबर 2022 को स्पेन के वालेंसिया में आयोजित किया गया है और ये हॉकि टूर्नामेंट 11 से 17 दिसंबर तक जारी रहेगा। इसका आयोजन 8 महिला हॉकी टीमों के बीच किया गया था, जिसमें बी श्रेणी में शामिल भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराया है। भारत अब सेमीफाइनल में है। आपको बता दें की सेमीफाइनल का मैच भारत आयरलैंड के खिलाफ खेलने वाला है। मैच का आयोजन 16 दिसंबर 2022 यानी आज किया जाएगा।

4. फिना विश्व तैराकी चैंपियनशिप 2022 (फिना वर्ल्ड स्विमिंग चैंपियनशिप)

16वीं फिना विश्व तैराकी चैंपियनशिप 2022 का आयोजन 13 दिसंबर से 18 दिसबंर 2022 के बीच मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में किया गया है। इस चैंपियनशिप में भारतीय तैराक चाहत अरोड़ा ने महिलाओं की 100 मीटर की ब्रेस्टस्ट्रोक तैराकी में 1 मिनट 13.13 सेकंड का समय लगा कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।

फिना विश्व तैराकी चैंपियनशिप 2022 में शीर्ष स्थान पर रूटा माईलुटिटे (लिथुआनिया) है जिन्होंने 1 मिनट 3.81 सेकंड से ये स्थान प्राप्त किया है वहिं लारा वान नीकेर्क (दक्षिण अफ्रीका) ने 1 मिनट 3.93 सेकंड से दूसरा स्थान प्राप्त किया और तीसरे स्थान 1 मिनट 3.94 सेकंड से लिली किंग (यूएस) ने अपने नाम किया।

5. राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2022

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2022 का आयोजन राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया था। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार सर्वोत्तम ऊर्जा प्रबंध प्रथालों के लिए दिए जाते हैं। इस साल ये पुरस्कार भारत की राष्ट्रपति श्रीमति द्रोपदी मुर्मू द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

इसमें राज्य नामित एजेंसी में प्रथम पुरस्कार कर्नाटका रीन्यएबल एनर्जी डेवलपमेंट लिमिटेड को प्राप्त हुआ है। वहीं भारत के रेल विभाग ने भी कुल 9 पुरस्कार जीते हैं। जो इस प्रकार है-

1. काचीगुडा रेलवे स्टेशन ने प्रथम पुरस्कार जीता

2. गुंतकल रेलवे स्टेशन ने दूसरा पुरस्कार जीता

3. कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन ने मेरिट का प्रमाण पत्र जीता

4. तेनाली रेलवे स्टेशन ने मेरिट का प्रमाण पत्र जीता

5. राजमुदरी रेलवे स्टेशन (SCR) ने मेरिट का प्रमाण पत्र जीता

6. उत्तर पश्चिम रेलवे की अजमेर कार्यशाला ने प्रथम पुरस्कार जीता।

7. रेलवे अस्पताल/गुंतकल ने मेरिट का प्रमाण पत्र जीता

8. इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन ट्रेनिंग सेंटर, विजयवाड़ा ने मेरिट का प्रमाण पत्र जीता।

9. मंडल रेलवे अस्पताल, प्रतापनगर (डब्ल्यूआर) ने मेरिट का प्रमाण पत्र जीता।

6. भारत पहुंचे राफेल लड़ाकू विमान

2016 में प्रधानमंत्री द्वारा राफेल लड़ाकू विमान की डील की गई थी। ये डील करीब 60,000 करोड़ की बताई गई है। आपको बता दें कि डील के अनुसार 36 राफेल लड़ाकू विमान भारत आने थे जिसमें से 35 पहले ही आ चुके थे और अब अखरी विमान यानी 36 वां राफेल विमान भी 15 दिसबंर 2022 को भारत लाया गया है।

7. सूर्य किरण XVI सुयंक्त प्रशिक्षण

भारत-नेपाल के बीच सुयंक्त प्रशिक्षण सूर्य किरण XVI के 16वें संस्करण का आयोजन 16 दिसंबर 2022 नेपाल के आर्मी बैटल स्कूल, सालझंडी में किया जाएगा। भारत-नेपाल संयुक्त अभ्यास 16 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें