यूरोप महाद्वीप | Europe Continent GK and Facts
विश्व के महाद्वीप – यूरोप
क्षेत्रफल की दृष्टि से यूरोप विश्व का छठा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसका क्षेत्रफल 1,01,80,000 वर्ग किमी है।
क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश रूस है तथा सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है।
यूरोप तीन ओर से सागर से घिरा हुआ महाद्वीप है, इसलिए यूरोप को “प्रायद्विपों का महाद्वीप” कहा जाता है।
जनसंख्या की दृष्टि से यूरोप, एशिया एवं अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
यूरोप में स्थित युराल पर्वत / युराल नदी द्वारा यह एशिया से पृथक होता है।
यूरोप महाद्वीप का सर्वोच्च शिखर माउंट एलब्रुस ( रूस ) है, जिसकी ऊँचाई लगभग 5,645 मीटर है।
यूरोप महाद्वीप के एस्तोनिया, लातविया तथा लिथुआनिया देशों को बाल्टिक गणराज्य के नाम से जाना जाता है।
यूरोप के मोंटेनिग्रो ( पूर्व नाम युगोस्लाविया ), बुल्गारिया, रोमानिया तथा अल्बानिया देशों को “बाल्कन देश” के नाम से जाना जाता है।
बेनेलक्स ( BENELUX ) में, बेल्जियम, नीदरलैंड तथा लक्जमबर्ग देश सम्मिलित है।
यूरोप महाद्वीप के प्रमुख द्वीप है – ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड, आइसलैंड, स्कॉटलैंड आदि।
यूरोप का प्रमुख स्थल अवरुद्ध देश है – चेक गणराज्य, स्लोवाक, हंगरी, ऑस्ट्रिया एवं स्विट्जरलैंड।
ग्रीनलैंड, डेनमार्क के अधीन एक स्वायत घटक देश है।
क्षेत्रफल की दृष्टि से, विश्व का सबसे बड़ा देश रूस है। यह यूरोप एवं एशिया दोनों में स्थित है।
सन 1993 में, चेकोस्लोवाकिया के विघटन के परिणामस्वरूप चेक गणराज्य तथा स्लोवाकिया दो अलग-अलग राष्ट्र बना।
यूरोप का इस्तानबुल ( तुर्की ) एकमात्र ऐसा नगर है, जिसका विस्तार एशिया और यूरोप दोनों ही महाद्वीपों में है।
प्रतिवर्ष 5 जून को यूरोप दिवस मनाया जाता है।
इटली की राजधानी रोम को “सात पहाड़ियों का शहर” कहा जाता है। रोम की सात पहाड़ियों इस प्रकार है – पेलेटाइन, केपिटोलाइन, क्विटीनल, विमिनल, एस्कविलाईन, कईलिइन तथा इवेंटाइन। पेलेटाइन पहाड़ी पर प्राचीन रोम बसा है।
यूरोप के नॉर्वे को “मध्यरात्रि के सूर्य का देश” ( Land of Midnight Sun ) कहा जाता है।
फिनलैंड को “हजारों झीलों की भूमि का देश” कहा जाता है।
स्विट्जरलैंड को “प्लेग्राउंड ऑफ यूरोप” ( Playground of Europe ) कहा जाता है।
तुर्की को “सिकमैन ऑफ यूरोप” ( Sick Man of Europe ) कहा जाता है।
यूरोप महाद्वीप के बेलग्रेड शहर को “श्वेत शहर” ( White City ) के नाम से जाना जाता है।
यूरोप के यूनाइटेड किंगडम ( UK ) में, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स तथा उत्तरी आयरलैंड शामिल है।
विश्व का प्रमुख गेहूँ उत्पादक क्षेत्र यूक्रेन “विश्व का अन्न भंडार” कहलाता है।
यूरोप के हंगरी, रूमानिया और यूक्रेन देशों में शीतोष्ण घास के मैदान विस्तृत है, जिसे “प्रेयरी क्षेत्र” कहा जाता है।
ब्रिटेन, औपचारिक रूप से 31 जनवरी 2020 को यूरोपीय संघ से अलग हुआ है।
यूरोप महाद्वीप से संबंधित प्रश्न और उत्तर
1. क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का 6ठा सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है ?
उत्तर : यूरोप महाद्वीप
2. क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश कौन-सा है ?
उत्तर : रूस
3. क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे छोटा देश कौन-सा है ?
उत्तर : वेटिकन सिटी
4. किस महाद्वीप को ‘प्रायद्वीपों का महाद्वीप’ कहा जाता है ?
उत्तर : यूरोप महाद्वीप
5. जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है ?
उत्तर : यूरोप महाद्वीप
6. यूरोप महाद्वीप का सबसे ऊँचा शिखर कौन-सा है ?
उत्तर : माउंट एलब्रुस ( रूस )
7. प्रतिवर्ष यूरोप दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर : 5 जून
8. मध्य रात्रि के सूर्य का देश किसे कहा जाता है ?
उत्तर : नॉर्वे
9. हजारों झीलों की भूमि का देश किसे कहा जाता है ?
उत्तर : फिनलैंड
10. इटली के किस शहर को “सात पहाड़ियों का शहर” कहा जाता है ?
उत्तर : रोम
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें