UPSC Exam Calendar 2022 : जनवरी में आयोजित होगी सीएसई 2021 की मुख्य परीक्षा, देखें संघ लोक सेवा आयोग का परीक्षा कैलेंडर
UPSC Exam Calendar 2022 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार को 2022 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया। यूपीएससी के नए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, सिविल सर्विसेज (मुख्य) परीक्षा 2021 का आयोजन 7, 8, 9, 15 और 16 जनवरी 2022 को होगा।वहीं यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा (प्रारंभिक) 2022 का नोटिफिकेशन 02-02-2022 को जारी होगा और परीक्षा का आयोजन 5 जून 2022 को होगा।
इसी प्रकार इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (मुख्य) परीक्षा 2021 का आयोजन 27 फरवरी 2022 से शुरू होगा और अगले 10 दिन तक 8 मार्च 2022 तक चलेगा। इंजीनियरिंग सर्विसेज (प्रीलिम्स) और कम्बाइंड जियो साइंटिस्ट (प्रीलिम्स) परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी 2022 को होगा। इसके साथ ही एनडीए और एनए परीक्षा (I) और सीडीएस परीक्षा (I) 10 अप्रैल 2022 को आयोजित की जाएगी।
इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज (Main) परीक्षा 20 नवंबर 2022 को होगी जबकि कम्बाइंड मेडिलक सर्विसेज परीक्षा 17 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सस (ACs) परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त 2022 को किया जाएगा। यूपीएससी की परीक्षाओं में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर पूरा नोटिस देख सकते हैं। आप यहां नीचे भी परीक्षा कैलेंडर 2022 देख सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें