RRB NTPC Result 2022 Live Updates : यहां देखे टिकट क्लर्क, स्टेशन मास्टर समेत कई पदों का रिजल्ट
RRB NTPC Result 2022 : आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपनी रीजनल आरआरबी वेबसाइट्स पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। हालांकि अभी सभी आरआरबी की वेबसाइट्स पर रिजल्ट अपलोड नहीं गया है। अभी मुजफ्फरपुर आरआरबी रीजन की वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड किया गया है। मुजफ्फरपुर आरआरबी रीजन की वेबसाइट पर टिकट क्लर्क, गुड गार्ड, स्टेशन मास्टर कई पदों पर भर्ती का रिजल्ट और उनकी कटऑफ देखी जा सकती है। एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक आयोजित की गई थी। हालांकि अभी सभी आरआरबी की वेबसाइट्स पर रिजल्ट अपलोड नहीं गया है। सीबीटी- 1 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार सीबीटी 2 परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। CBT- 1 में पास होने वाले उम्मीदवारों को CBT-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। सीबीटी-2 परीक्षा 14 से 18 फरवरी, 2022 के बीच आयोजित होनी है।
RRB NTPC Result 2022 Live Updates : यहां देखें रिजल्ट का लाइव अपडेट
- इस भर्ती परीक्षा के जरिए सीनियर टाइम कीपर, कमर्शियल अप्रेंटिस, स्टेशन मास्टर, ट्रैफिक असिस्टेंट, सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, गुड्स गार्ड, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 35,208 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
- एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 2019 के लिए आवेदन किया था। परीक्षा दिसंबर 2020 से जुलाई 2021 तक सात चरणों में आयोजित की गई थी।
- RRB NTPC Result 2022 : आरआरबी मुजफ्फरपुर रीजन एनटीपीसी भर्ती का रिजल्ट घोषित, यहां करें चेक
Result of 1st stage (CBT) for NTPC (Undergraduate Level 2) Post against CEN 01/2019
Result of 1st Stage (CBT) for NTPC (Undergraduate Level 3) Post against CEN 01/2019
Result of 1st Stage (CBT) for NTPC (Graduate Level 6) Post against CEN 01/2019
Result of 1st Stage (CBT) for NTPC (Graduate Level 5) Posts against CEN 01/2019
यहां हम आपकी सहूलियत के लिए सभी आरआरबी की वेबसाइट्स के Direct Link दे रहे हैं -
Ahmedabad, Patna, Ajmer , Allahabad,
Banglore , Bhopal. Bhubaneshwar, Bilaspur,
Chandigarh, Chennai, Guwahati, Jammu.
Kolkata, Malda, Mumbai, Muzaffarpur,
Ranchi, Secunderabad, Siliguri, Trivendr
नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया से जारी किया गया रिजल्ट
रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से परिणाम तैयार किया है। आपको बता दें कि रेलवे भर्ती परीक्षाओं में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाता है। जब अनेक शिफ्टों में और कई दिनों तक परीक्षा होती है तो प्रश्न पत्र के कठिनाई के स्तर में भी अंतर होने की संभावना बनी रहती है। प्रश्न पत्रों के कठिनाई के स्तर में समानता लाने के लिए व्यापक तौर पर मार्क्स नॉर्मलाइजेशन का फॉर्मूला अपनाया जाता है। परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के मार्क्स को एक फॉर्मूले के तहत नॉर्मलाइज किया जाता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें