Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

रविवार, 16 जनवरी 2022

UP Lekhpal Exam 2022 : ग्राम समाज एवं विकास (Gramin Parivesh MCQ in Hindi)



 UP Lekhpal Exam 2022 : ग्राम समाज एवं विकास (Gramin Parivesh MCQ in Hindi)

Q. 1 उत्तर प्रदेश भू राजस्व अधिनियम की धारा 33 में वर्णित वार्षिक रजिस्टर को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर –खतौनी के नाम से।

Q.2 उत्तर प्रदेश में जोत चकबंदी अधिनियम कब बना?

उत्तर – 1953 में।

Q. 3 ग्राम भू-प्रबंध समिति का अध्यक्ष कौन होता है?

 उत्तर – ग्राम प्रधान।

Q.4 शाहजहानी जरीब की लंबाई कितनी होती है?

 उत्तर –165 फीट।

Q.5  खसरे में कुल खानों की संख्या कितनी होती है?

उत्तर – 22

Q.6 किस अधिनियम की धारा में लेखपाल का उल्लेख किया गया है?

उत्तर –  भू राजस्व अधिनियम 1921 धारा 23 में।

Q. 7 चकबंदी विभाग का प्रमुख कौन होता है?

उत्तर –  चकबंदी आयुक्त।

Q.8  किस सूची में भूमि सुधारों से संबंधित विषयों का उल्लेख मिलता है?

 उत्तर – राज्य सूची में।

Q.9  चकबंदी किससे संबंधित है?

 उत्तर – भूमि सुधार कार्यक्रम से।

Q. 10 काश्तकारी सुधार, मध्यस्थों का उन्मूलन और खेती योग्य भूमि की सीमा बंदी यह सभी किससे संबंधित है?

 उत्तर – भूमि सुधार कार्यक्रम से।

Q. 11  एक विश्वा किसे कहते हैं?

उत्तर – 20 बिस्वानसी को।

Q.12  1 एकड़ में कितने बीघा (कच्चा) रकवा होता है?

उत्तर –  5 बीघा।

Q. 13 जरीब सर्वेक्षण में क्षेत्र को किस ज्यामिति आकृति में बांटकर नापना आसान होता है?

 उत्तर – त्रिभुज की आकृति में।

Q. 14 एक हेक्टर में कितने वर्ग मीटर होते हैं?

 उत्तर – 10,000 वर्ग मीटर।

Q. 15 लेखपाल खसरा तैयार करके अगले वर्ष किसके पास जमा कर देता है?

 उत्तर – कानूनगो के पास।

Q.16  कृषि वर्ष कब से कब तक चलता है?

 उत्तर – 1 जुलाई से 30 जून तक।

Q. 17 भूलेख निरीक्षक कौन होता है?

 उत्तर – राजस्व निरीक्षक या कानूनगो।

Q.18 तहसील दिवस का आयोजन कब होता है?

 उत्तर – प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय मंगलवार को।

Q. 19 खतौनी में कुल खानों की संख्या कितनी होती है?

 उत्तर – 13 खाने।

Q.20  उत्तर प्रदेश में लेखपाल सेवा नियमावली कब बनी?

 उत्तर – वर्ष 2006 में।

Q.2 1 उत्तर प्रदेश के किन जिलों में पटसन की खेती की जाती है ?

उत्तर – देवरिया और गोरखपुर

Q.22  गेहूं की खेती के लिए कौन से उर्वरक का उपयोग करेंगे ?

 उत्तर – नाइट्रोजन

Q.23 भूमि का उपयोग करने के एवज में किसानों से वसूल किया जाने वाला टैक्स कौन सा है

 उत्तर – लगान

Q.24 ब्रिटिश शासन के दौरान उत्तर प्रदेश में भूलनी पंजीकरण किस अधिकारी द्वारा किया जाता था ?

उत्तर – लेखपाल

Q.25 उत्तर प्रदेश की प्रमुख फसल है ?

 उत्तर – गेहूँ

Q.26 एक व्यक्ति के लिए पंचायत का सदस्य बनने की न्यूनतम आयु सीमा कितनी है ?

उत्तर –  21वर्ष

Q.27  जोत बही में पृष्ठो की संख्या कितनी होती है ?

उत्तर – 16

Q.28 बसंत ऋतु की फसलों की बुवाई कब की जाती है ?

उत्तर –  मध्य फरवरी से मध्य मार्च

Q.29 ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी सुख सुविधाएं प्रदान करना PURA योजना किसके द्वारा प्रतिपादित है ?

 उत्तर – डॉ एपीजे अब्दुल कलाम आजाद

Q.30 देश की ग्रामीण विकास हेतु प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कब शुरू की गई

 उत्तर – दिसंबर 2000

Q.31 वसूली कीमत सामान्यतः किस स्तर पर निर्धारित की जाती है

उत्तर – बाजार कीमत से कम पर

Q.32 भारतवर्ष में प्रथम कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की गई?

उत्तर-  पंतनगर में

Q.33 सघन कृषि जिला कार्यक्रम कब शुरू किया गया?

उत्तर- 1960 में

Q.34 1994 के संशोधन अधिनियम द्वारा ग्राम प्रधान पद की न्यूनतम आयु घटाकर कर दी गई है?

उत्तर – 30 वर्ष से 21 वर्ष

Q.35 तहसीलदार उप संभाग और परगना का आरोही क्रम होगा?

उत्तर- ग्राम परगना तहसील उप संभाग 

Q.36 ऑपरेशन फ्लड कार्यक्रम 1970 को किसने शुरू किया?

 उत्तर-  राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड

Q.37 किन किन उपकरणों का प्रयोग भूमापन में किया जाता है?

 उत्तर- जरीब कंपास और थेओडोलाइट

Q.39 किसी गांव के भूखंडों को एक विशिष्ट क्रमांक से दर्शाने वाला मानचित्र कहलाता है?

 उत्तर- खसरा

Q.40 हरा सोना नाम से किस फसल को जाना जाता है?

 उत्तर-  अफीम

Q.41 देसी नागपुरी आदर तथा लड्डू किस फल की किस्में हैं?

 उत्तर- संतरा

Q.42 उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक महत्व खाद्यान्न फसल है?

उत्तर-  गेहू

Q.43 शाहजहानी जरीब की कुल लंबाई कितनी होती है?

 उत्तर- 165 फीट

Q.44 शुष्क खेती में वार्षिक की वर्षा कितने सेंटीमीटर से कम पाई जाती है?

उत्तर- 50 सेंटीमीटर

Q.45 वृक्षों तथा झाड़ियों की कृषि जिनमें उनका संरक्षण तथा संवर्धन होता है कहलाता है?

 उत्तर- ओवरी कल्चर

Q.46 कृषि में युग्म पैदावार का आशय क्या उगाने से है?

 उत्तर- एक ही साथ दो फसल

Q.47 पाद पालय एक सुविधा है?

 उत्तर- नियंत्रित परिस्थितियों में पौधे उगाने के लिए

Q.48 भारत अपनी दलहन खपत का लगभग कितना प्रतिशत भाग उत्पादित कर लेता है?

उत्तर- 55%

Q.49 गोकुल ग्राम योजना किस राज्य से संबंधित है?

उत्तर- गुजरात

Q.50 कुफरी फसल की किस्में है?

 उत्तर- आलू

Q.51 सामूहिक कृषि का प्रचलन सर्वप्रथम किस देश में शुरू हुआ?

 उत्तर- पूर्व सोवियत संघ

Q.52 धूसर क्रांति का संबंध किस क्षेत्र से है?

उत्तर- उर्वरक

Q.53 बी एम व्यास समिति किससे संबंधित है?

उत्तर- कृषि एवं ग्रामीण साख विस्तार

Q.54  भारत में प्रशासन की आधारभूत इकाई कौन सी है?

 उत्तर- गांव

Q.55  ग्रामसभा निर्मित होती है?

उत्तर- पंचायत क्षेत्र के मतदाता के रूप में पंजीकृत सदस्यों से

Q56. समूह कृषि किन क्षेत्रों में अपनाई जाती है?

 उत्तर- अपरदन प्रभावित पहाड़ी क्षेत्र में

Q.57 भारत में सामान्यता खेती की कौन सी पद्धति अपनाई जाती है?

उत्तर-  मिश्रित खेती

Q.58 ड्रिप सिंचाई पद्धति का जन्म स्थान कहां माना जाता है?

 उत्तर-  इजराइल

Q.59 भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन कब हुआ?

 उत्तर- नवंबर 1904

Q.60 गांव का नक्शा कहा जाता है?

 उत्तर- सजरा

Q.61 खसरा में कितने खाने होने चाहिए?

उत्तर- 21

Q.62 ग्राम पंचायत सदस्यों का कार्यकाल होता है?

उत्तर- 5 वर्ष का

Q.63 प्रत्येक जिले में सबसे बड़ा राजस्व अधिकारी होता है?

उत्तर- कलेक्टर

Q.64 जमीदार का उन्मूलन कार्य है?

उत्तर– अनुभाग 1

Q.65 प्रदेश में नए जनपद तथा तहसीलों की सृजन का कार्य कौन करता है

उत्तर- अनुभाग 5

Q.66 प्रदेश में भू अभिलेखों के रखरखाव का उत्तरदायित्व किसे सौंपा गया है?

 उत्तर- जिला अधिकारी

 Q.67 दाखिल खारिज की रिपोर्ट किस के न्यायालय में प्रस्तुत की जाती है?

 उत्तर- तहसीलदार

Q.68 भूमि के  हकसीमांकन एवं बंटवारे से संबंधित विवाद चलते हैं?

 उत्तर- उप जिला अधिकारी के न्यायालय में

Q.69 ग्राम पंचायत में सदस्यों व प्रधानों के निर्वाचन से संबंधित याचिकाओं की सुनवाई कौन करता है?

उत्तर- जिला न्यायाधीश

Q.70 जिला स्तर पर शांति व्यवस्था को बनाए रखने का उत्तरदायित्व कौन करता है?

उत्तर- जिला अधिकारी

Q.71 राजस्व न्यायालय का सबसे निम्न स्तर का न्यायालय है?

उत्तर- नायाब तहसीलदार न्यायालय

Q.72 चकबंदी विभाग का प्रमुख पदाधिकारी होता है?

 उत्तर- चकबंदी आयुक्त

Q.73 उत्तर प्रदेश में कम से कम कितनी बार चकबंदी कार्यक्रम पूरा किया जा चुका है?

उत्तर- एक बार

Q.74 जिला स्तर के किस विभाग का प्रमुख जिलाधीश होता है?

उत्तर-राजस्व विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग का

Q.75 उत्तर प्रदेश भू राजस्व अधिनियम 1921 कौन सी धारा लेखपाल से संबंधित है?

उत्तर- धारा 23

Q.76 लेखपाल द्वारा अपने हक के प्रत्येक गांव के प्रति खेत का वर्ष में कितनी बार निरीक्षण किया जाना चाहिए?

 उत्तर- तीन बार

Q.77 तहसील स्तर पर करों की वसूली हेतु उत्तरदाई होता है?

उत्तर – तहसीलदार

Q.78 लेखपाल के कर्तव्यों से संबंधित दिन-प्रतिदिन के कार्यों का वर्णन लिखा जाता है?

उत्तर- डायरी में

Q.79 भूमि के खसरा खतौनी लेख तैयार करने हेतु उत्तरदाई होता है?

उत्तर- लेखपाल या पटवारी


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें