Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022

बजट में वित्त मंत्री का ऐलान- खुलेगी डिजिटल यूनिवर्सिटी, पीएम ई विद्या का होगा 200 चैनलों तक विस्तार



 बजट में वित्त मंत्री का ऐलान- खुलेगी डिजिटल यूनिवर्सिटी, पीएम ई विद्या का होगा 200 चैनलों तक विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना महामारी के मद्देनजर बजट में डिजिटल शिक्षा व ऑनलाइन लर्निंग पर खासा जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ है इसलिए ई-कंटेंट और ई-लर्निंग को प्रोत्साहन दिया जाएगा। देश में डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। पीएम ई विद्या के 'वन क्लास, वन टीवी चैनल' कार्यक्रम को 12 से 200 टीवी चैनलों तक बढ़ाया जाएगा। यह सभी राज्यों को कक्षा 1 से 12 तक क्षेत्रीय भाषाओं में सप्लीमेंट्री शिक्षा प्रदान करने में सक्षम बनाएगा। मानसिक समस्याओं के लिए नेशनल टेलीमेंटल हेल्थ प्रोग्राम भी शुरू होगा। 

उन्होंने कहा कि आईटीआई संस्थानों में नए डिजिटल स्किल कोर्स शुरू होंगे। कोरोना के चलते पिछड़े वर्गों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई है। अनुपूरक शिक्षा और उत्थान तंत्र की जरूरत है। क्षेत्रीय भाषा में बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। कॉमर्शियल कोर्स के लिए ई-लैब की स्थापना करेंगे। 2 लाख आंगनबाड़ी को सक्षम आंगनबाड़ी बनाएंगे। सीतारमण ने कहा कि बजट से किसान, युवाओं, पिछले वर्गों को फायदा होगा। आत्मनिर्भर भारत से 16 लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी। मेक इन इंडिया के तहत 60 लाख नौकरियां दी जाएंगी। 

बजट के अन्य मुख्य ऐलान

  • नागरिकों की सुविधा बढ़ाने के लिए 2022-23 में ई-पासपोर्ट जारी किया जाएगा।
  • 2022-23 में पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख मकान बनाए जाएंगे। इनके लिए 48 हजार करोड़ का फंड रखा गया है।
  • बजट 2022 में ऐलान किया गया है कि नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए योजना लॉन्च होगी। इससे वहां के लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा।
  • अगले तीन सालों में चलेंगी 400 वंदे भारत ट्रेनें। अगले तीन सालों में इन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल्स का विकास किया जाएगा।
  •  वित्त मंत्री सीतारमण ने बताया कि एयर इंडिया का विनिवेश पूरा हो गया है और LIC का IPO अब जल्द ही आएगा
  • वित्त मंत्री ने कहा कि देश की आर्थिक विकास दर 9.2 फीसदी रहने का अनुमान है। हमारी कोशिश गरीबों के जीवन में बदलाव लाना है।  इस बजट से भारत को अगले 25 साल की बुनियाद मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें