Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022

UPSC IES 2022: जारी हुए एडमिट कार्ड, यहां डायरेक्ट करें चेक


 

UPSC IES 2022: जारी हुए एडमिट कार्ड, यहां डायरेक्ट करें चेक

UPSC IES 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर UPSC IES एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों की UPSC IES 2022 परीक्षा 20 फरवरी, 2022 को है, वे आवेदन संख्या का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड देख सकते हैं।

UPSC IES परीक्षा दो शिफ्ट यानी सुबह और शाम में आयोजित होने वाली है। जीएस और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड का पेपर सुबह की शिफ्ट के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है। जबकि विषय विशेष का पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि दोनों  शिफ्ट के लिए केवल एक UPSC IES एडमिट कार्ड होगा।

डायरेक्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां करें क्लिक

UPSC ESE 2022:  ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2- होम पेज पर जाएं।

स्टेप 3-  "e-admit card for various examinations at UPSC" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4- इसके बाद, आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करने के लिए आवेदन संख्या या रोल नंबर दर्ज करें।

स्टेप 5- UPSC IES एडमिट कार्ड 2022 आपको सामने होगा।

स्टेप 6- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें