सावधान! ई-श्रम पोर्टल के नाम पर फर्जीवाड़ा, रजिस्ट्रेशन से पहले रहें अलर्ट
बीते साल केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया था। इस पोर्टल के जरिए कामगारों का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है तो वहीं अलग-अलग सरकारी योजनाओं का लाभ देने की कोशिश की जा रही है।
हो जाइए अलर्ट: अगर आप भी असंगठित क्षेत्र के कामगार हैं और ई-श्रम के आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने जा रहे हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइए। दरअसल, पीआईबी की ओर से जानकारी दी गई है कि ई-श्रम के आधिकारिक पोर्टल की नकल की जा रही है।
ई-श्रम के आधिकारिक पोर्टल की नकल करने वाली फर्जी वेबसाइट्स से सावधान रहें
— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) February 16, 2022
इस #PIBFacTree पर नजर डालें और ई-श्रम पोर्टल के बारे में अधिक जानकारी पाएं
🔗https://t.co/b0YDm4LYa8@LabourMinistry pic.twitter.com/cJlkIdoiSy
पीआईबी ने नकल करने वाली फर्जी वेबसाइट्स से सावधान रहने की सलाह दी है। आधिकारिक वेबसाइट- https://eshram.gov.in है।
कहां से कराएं रजिस्ट्रेशन: असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कोई भी श्रमिक ई-श्रम पोर्टल या अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकता है। वहीं, ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन फ्री है। रजिस्ट्रेशन के लिए कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी। रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक पोर्टल-https://eshram.gov.in पर जाएं।वहीं, हेल्पलाइन नंबर 14434 पर डायल कर भी जानकारी ली जा सकती है। रजिस्ट्रेशन के बाद ई-श्रम कार्ड भी बनता है। ये ई-श्रम कार्ड देशभर में मान्य होगा। आपको बता दें कि अब तक 25 करोड़ से ज्यादा कामगारों ने इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं, सरकार का लक्ष्य 38 करोड़ कामगारों को रजिस्टर्ड करने का है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें