Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022

MP Police Constable Answer Key 2022 : MPPEB ने जारी की एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की, इस Direct Link से करें चेक


 

MP Police Constable Answer Key 2022 : MPPEB ने जारी की एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की, इस Direct Link से करें चेक

MP Police Constable Answer Key 2022 : मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के संपन्न होने के एक दिन बाद ही इसकी आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जारी कर दी। एमपी पुलिस में 6000 कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड) 17 फरवरी को ही संपन्न हुई थी। अगर किसी परीक्षार्थी को किसी प्रश्न के उत्तर पर कोई आपत्ति है तो वह उसे ऑनलाइन मोड से दर्ज करा सकता है। लेकिन इसके लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा।

 एमपीपीईबी ने कहा है कि प्रश्‍नपत्र में किसी प्रकार की त्रुटिपूर्ण प्रश्नों / उत्तरों के संबंध में केवल परीक्षार्थी द्वारा अपनी आपत्तियां वेबसाइट peb.mp.gov.in पर ऑनलाइन प्रदर्शित लिंक के माध्यम से प्रस्तुत की जा सकती है। आपत्तियां केवल 20 फरवरी 2022 तक ही ली जाएंगी। आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की तैयारी की जाएगी। अंतिम उत्तर के संबंध में प्रोफ़ेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा। 

Answer Key

आपको बता दें कि कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा 8 जनवरी से रोजाना दो-दो शिफ्टों में राज्य के 13 शहरों के 74 परीक्षा केंद्रों पर करवाई गई। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में करीब 12,72,305 अभ्यर्थियों को बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। इस परीक्षा के जरिए 6000 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती होगी। पहले वैकेंसी की संख्या 4000 थी लेकिन इसे हाल में बढ़ाकर 6000 कर दिया गया था।

रीक्षा खत्म होने पर अब अभ्यर्थियों को आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार है। पहले आंसर-की जारी होगी। आंसर-की पर आपत्ति का मौका दिया जाएगा। इसके बाद रिजल्ट जारी होगा। बताया जा रहा है कि रिजल्ट मार्च माह में जारी हो सकता है। 100 अंकों के पेपर में नेगेटिव मार्किंग नहीं थी इसलिए अभ्यर्थियों ने प्रश्नों को नहीं छोड़ा। जहां कहीं कयास या अंदाजा था, उत्तर दिया। सही प्रश्न के लिए एक अंक मिलेगा। कुल वैकेंसी के पांच गुना (जातिवार आरक्षण को ध्यान में रखकर) अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चुना जाएगा।


जानें क्या रह सकती है कटऑफ 

कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में जनरल कैटेगरी के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 81 मार्क्स तक जा सकती है। नेगेटिव मार्किंग की न होने से कटऑफ ऊंची रहने की संभावना है। वहीं जनरल कैटेगरी की महिला अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 72 रह सकती है।

कोचिंग एक्सपर्ट्स के मुताबिक संभावित कटऑफ 

कैटेगरी    पुरुष    महिला

जनरल    81    72

ओबीसी    76    68

एससी     71    65

एसटी     65    59

रिजल्ट नॉर्मलाइजेशन पद्धति से निकाला जाएगा

लिखित परीक्षा कई शिफ्टों में हो रही है, इसलिए इसका रिजल्ट नॉर्मलाइजेशन पद्धति से निकाला जाएगा। मार्क्स को नॉर्मलाइज्ड किया जाएगा। दरअसल अलग अलग शिफ्टों के प्रश्न पत्र अलग अलग होंगे। प्रश्न पत्रों के कठिनाई के स्तर में समानता लाने के लिए व्यापक तौर पर मार्क्स नॉर्मलाइजेशन का फॉर्मूला अपनाया जाता है। परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के मार्क्स को एक फॉर्मूले के तहत नॉर्मलाइज किया जाता है।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें