UP Polytechnic 2022: पॉलिटेक्निक कोर्स में कौन सी ट्रेड में लगते हैं कितने साल, जान लीजिए जरूरी योग्यता समेत पूरी जानकारी
उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके बाद यूपीजेईई पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश पाने के इच्छुक युवाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा में दसवीं, बारहवीं और ग्रेजुएट उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जिसके अंतगर्त अभ्यर्थियों को तीन वर्षीय, दो वर्षीय और एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स करने का मौका दिया जाता है। इसमें टेक्निकल कॉर्सेस के अलावा कई अन्य प्रोफेशनल कोर्स भी शामिल हैं। इस आर्टिकल में यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा व उससे जुड़ी कई अन्य बातों की जानकारी साझा की जा रही है जो स्टूडेंट्स के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। आवेदन और लेटेस्ट अपडेट के लिए JEECUP वेबसाइट पर विज़िट करते रहें।
कब से होगी आवेदन की शुरूआत
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का आयोजन हर साल किया जाता है जिसके माध्यम से प्रदेश के सरकारी व प्राइवेट पॉलिटेक्निक संस्थानों में अभ्यर्थियों को अपनी रुचि के अनुसार संबंधित ट्रेड में पढ़ाई करने का मौका मिलता है। वर्ष 2022 में ये एन्ट्रेंस एग्जाम छह जून से लेकर 10 जून 2022 तक अलग-अलग शिफ्टस में कराए जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवार JEECUP की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2022 से शुरू हो चुकी है और 17 अप्रैल 2022 तक जारी रहेगी। अधिक जानकारी के लिए यूपीजेईई 2022 टाइम-टेबल का नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट जाकर अवश्य देख लें।
आईए जानते हैं ट्रेड और योग्यता से जुड़ी जानकारी
ट्रेड का नाम | न्यूनतम शैक्षिक योग्यता | समयावधि |
डिप्लोमा इंजीनियरिंग/टेकनोंलॉजी | 10वीं कक्षा में न्यूनतम 35% अंकों के साथ पास होना जरूरी है। | तीन वर्ष |
एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग | 10वीं कक्षा में न्यूनतम 35% अंकों के साथ पास होना जरूरी है। | तीन वर्ष |
फैशन डिजाइनिंग एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी | 10वीं कक्षा में न्यूनतम 35% अंकों के साथ पास होना जरूरी है। | तीन वर्ष |
होम साइंस | 10वीं कक्षा में न्यूनतम 35% अंकों के साथ पास होना जरूरी है। | दो वर्ष |
लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन साइंस | 10वीं कक्षा में न्यूनतम 35% अंकों के साथ पास होना जरूरी है। | दो वर्ष |
डिप्लोमा इन फार्मेसी | 10वीं कक्षा में न्यूनतम 35% अंकों के साथ पास होना जरूरी है। | दो वर्ष |
पीजी डिप्लोमा इन मार्केटिंग एंड सेल्स मैनेजमेंट | स्नातक | एक वर्ष |
पीजी डिप्लोमा इन ब्यूटी एंड हेल्थ केयर | स्नातक | एक वर्ष |
पीजी डिप्लोमा इन दूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट | स्नातक | एक वर्ष |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें