05 March Current Affairs 2022| Daily Current Affairs | Current Affairs Today
1). 1 से 8 मार्च 2022 तक “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह” का आयोजन किस मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है ?
उत्तर – महिला और बाल विकास मंत्रालय
2). राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थापना को चिन्हित करने के लिए, राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर – 4 मार्च
3). राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पहली बार किस वर्ष मनाया गया था ?
उत्तर – वर्ष 1972
4). श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थापना कब किया गया ?
उत्तर – 4 मार्च 1965
5). विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा, प्रतिवर्ष “विश्व श्रवण दिवस” कब मनाया जाता है ?
उत्तर – 3 मार्च
6). भारत का पहला “Smart Managed EV Charging Station” किसके द्वारा शुरू किया गया ?
उत्तर – बीएसईएस यमुना पॉवर लिमिटेड ( BYPL )
7). 1 मार्च से 7 मार्च 2022 तक “जन औषधि दिवस सप्ताह 2022” का आयोजन किस मंत्रालय द्वारा किया गया ?
उत्तर – रसायन और उर्वरक मंत्रालय
8). भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना ( PMBJP ) की शुरुआत किस वर्ष की गई ?
उत्तर – नवंबर 2008
9). आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्म कब हुआ था ?
उत्तर – 12 फरवरी 1824
10). 25 फरवरी 2022 को किस बैंक ने “MSME Rupay Credit Card” लॉन्च किया है ?
उत्तर – यूनियन बैंक
11). भाषा संगम मोबाइल एप को बढ़ावा देने के लिए “भाषा प्रमाण पत्र सेल्फी अभियान” किस मंत्रालय ने शुरू की ?
उत्तर – शिक्षा मंत्रालय
12). हाल ही में किस मंत्रालय ने “स्वदेश दर्शन पुरस्कार” शुरू किया है ?
उत्तर – पर्यटन मंत्रालय
13). हाल ही में 12वाँ ICC महिला क्रिकेट विश्वकप कहाँ शुरू हुआ है ?
उत्तर – न्यूजीलैंड
14). सौर ईंधन का उपयोग करने वाली पहली एयरलाइन्स कौन सी है ?
उत्तर – स्विस इंटरनेशनल एयरलाइन्स
15). हाल ही में चर्चा में रहा यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र “जपोरिजिया” किस देश में स्थित है ?
उत्तर – यूक्रेन
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस
प्रतिवर्ष 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। यह दिवस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थापना को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस का प्राथमिक उद्देश्य दुर्घटनाओं और किसी अन्य आपात परिस्थिति को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पहली बार वर्ष 1972 में मनाया गया था।
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद, एक राष्ट्रीय स्तर का गैर-लाभकारी, स्व-वित्तपोषित, त्रिपक्षीय और स्वायत्त निकाय है। इसकी स्थापना श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा 4 मार्च 1965 को सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर एक स्वैच्छिक आंदोलन शुरू करने के लिए स्थापित किया गया था।
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का उद्देश्य, समाज की रक्षा करना एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा लोगों में एक निवारक संस्कृति तथा वैज्ञानिक मानसिकता को बढ़ावा देना है। प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटना के कारण देश में 1.50 लाख से अधिक लोगों की मृत्यु होती है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह 2022
वर्ष 2022 में “आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह” का आयोजन महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इसका उद्घाटन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में किया। इसका आयोजन 1 से 8 मार्च 2022 तक आयोजित किया जाएगा।
महिलाओं की रक्षा और सुरक्षा पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संकट में महिलाओं की सहायता में “वन स्टॉप सेंटर” द्वारा निभाई गई भूमिका पर केंद्रित है। “स्ट्रीट मनोरक्षा परियोजना” का शुभारंभ NIMHANS, बेंगलुरु के सहयोग से किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें