Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 22 मार्च 2022

22 March 2022 Current Affairs in Hindi | Gk Today Current Affairs



22 March 2022 Current Affairs in Hindi | Gk Today Current Affairs 


प्रश्न- 21 मार्च 2022 को एन. वीरेन सिंह ने किस राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण किया है ?

उत्तर – मणिपुर

प्रश्न - हाल ही में भारत और किस देश के बीच लामितीये 2022 संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है ?

उत्तर – सेशेल्स

 प्रश्न - हाल ही में चर्चा में रही हाइपरसोनिक मिसाइल “किंजल” का संबंध किस देश से है ?

उत्तर – रूस

 प्रश्न -हाल ही में NeVA कार्यक्रम को लागू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है ?

उत्तर – नागालैंड

प्रश्न -प्रतिवर्ष विश्व जल दिवस किस तारीख को मनाया जाता है ?

उत्तर – 22 मार्च

प्रश्न- हाल ही में किस राज्य की विधानसभा भारत की पहली पेपरलेस विधानसभा बन गई है ?

उत्तर – नागालैंड

प्रश्न- किस संविधान संशोधन द्वारा नागालैंड को राज्य का दर्जा दिया गया है ?

उत्तर – 13वाँ संविधान संशोधन

प्रश्न- भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड ( BBNL ) का विलय किस संचार कंपनी के साथ होगा ?

उत्तर – BSNL

प्रश्न- हाल ही में किस देश के सरकार द्वारा सुरेश रैना को स्पोर्ट्स आइकॉन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ?

उत्तर – मालदीव

प्रश्न- हाल ही में किस राज्य में 20 मार्च को “पखाल दिवस” मनाया गया है ?

उत्तर – ओड़िशा

प्रश्न-बिहार दिवस किस तारीख को मनाया जाता है ?

उत्तर – 22 मार्च 

बिहार दिवस 2022

प्रतिवर्ष 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष बिहार का 110वाँ स्थापना दिवस मनाया गया है। यह बिहार राज्य के गठन का प्रतीक है। बिहार राज्य का गठन 22 मार्च 1912 को हुआ था। यह राज्य बंगाल से अलग होकर बना। भारत का पहला साम्राज्य “मौर्य साम्राज्य” का उदय मगध से हुआ था।  इस वर्ष बिहारदिवस का विषय है- "जल जीवन हरियाली"। इस अवसर पर तीन दिन का समारोहआयोजित किया गया है 

बिहार पूर्वी भारत का एक राज्य है, जिसका क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किमी है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का 12वाँ सबसे बड़ा राज्य बिहार है। पश्चिम में उत्तर प्रदेश, उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल और दक्षिण में झारखंड स्थित है। बिहार राज्य की अधिकारिक भाषा हिंदी और उर्दू है। जनसंख्या की दृष्टि से भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य बिहार है।

विश्व जल दिवस 2022 ( World Water Day 2022 ) 

जल, पृथ्वी के आवश्यक तत्त्वों में से एक है। यह जीवन की एक प्रमुख आवश्यकता है। जल के बिना सभी जीवित प्राणी एवं पौधे समाप्त हो जाएगा यानी जीवन का अस्तित्व ही नहीं रहेगा। इसलिए कहा गया है, ” जल ही जीवन है”। बढ़ते औद्योगिकरण, अति उपयोग और सभी प्राकृतिक स्रोतों के दोहन की वजह से मानव जीवन को पानी की तीव्र कमी जैसी विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। ताजे पानी के महत्त्व और जल संरक्षण के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है।

प्रतिवर्ष एक विशेष थीम के साथ यह दिवस मनाया जाता है। विश्व जल दिवस 2022 की थीम “भूजल : अदृश्य को दृश्यमान बनाना” ( Groundwater : Making the Invisible Visible ) है। यह थीम IGRAC ( International Groundwater Resource Assessment Centre ) द्वारा प्रस्तावित किया गया है।

विश्व जल दिवस का इतिहास 

वर्ष 1992 में ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में आयोजित यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेस ऑन एनवायरमेंट एंड डेवलपमेंट ( UNCED ) ने विश्व जल दिवस मनाने का प्रस्ताव पारित किया था। पहली बार विश्व जल दिवस 22 मार्च 1993 को मनाया गया था। इस दिवस का मूल उद्देश्य लोगों को पानी के महत्त्व के बारे में बताना है और इसके संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करना है।



शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें