Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 22 मार्च 2022

MPSC Recruitment 2022:एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर निकली वैकेंसी, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन

 

MPSC Recruitment 2022:एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर निकली वैकेंसी, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन

MPSC Administrative Officer Recruitment 2022 Notification:  महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी)  एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के कुल 73 पदों पर भर्ती कर रहा है। ये पद जनरल स्टेट सर्विसेज, ग्रुप-बी, पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट में उपलब्ध हैं। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 मार्च 2022 से 10 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थानों से ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो, वह इन पदों पर आवेदन करने के योग्य हैं। आइए विस्तार से जानते हैं भर्ती के बारे में।

जरूरी तारीख

आवेदन करने की तारीख-  21 मार्च 2022

आवेदन करने की आखिरी तारीख-  10 अप्रैल 2022

भर्ती का नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां करें क्लिक

पद के बारे में

MPSC ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, जनरल स्टेट सर्विस, ग्रुप-B के पदों पर भर्ती निकाली है।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो। इसी के साथ ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन में कम से 5 साल का अनुभव और  पर्यवेक्षी क्षमता (supervisory capacity) में  कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार को मराठी का पर्याप्त ज्ञान हो, ताकि वह सुविधा के साथ भाषा बोल, पढ़ और लिख सके। पदों के लिए शैक्षिक योग्यता की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

कैसे करना है आवेदन

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार MPSC की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in के माध्यम से 21 मार्च 2022 से 10 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें