Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022

1 April 2022 Current Affairs in Hindi । Today's Current Affairs in Hindi । अप्रैल 2022 करंट अफेयर्स

 


1 April 2022 Current Affairs in Hindi ।   Today's Current Affairs in Hindi  । अप्रैल 2022 करंट अफेयर्स  


1). 29 मार्च 2022 को डस्टलिक युद्धाभ्यास का तीसरा संस्करण भारत और किस देश के मध्य संपन्न हुआ ?

उत्तर – उज्बेकिस्तान

2). हाल ही में राष्ट्रीय महिला आयोग ने किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के विधिक सेवाएं प्राधिकरण ( DSLSA ) के सहयोग से कानूनी सेवा क्लीनिक शुरू की है ?

उत्तर – दिल्ली

3). उस पोर्टल का नाम क्या है, जिसमें प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय क्षेत्र और केंद्र प्रायोजित योजनाऐं शामिल है ?

उत्तर – डीबीटी भारत पोर्टल

4). हाल ही में “अंतर्राष्ट्रीय ड्रग जाँच दिवस” कब मनाया गया है ?

उत्तर – 31 मार्च 2022

5). भारत सरकार ने किस वर्ष तक 220 नए हवाई अड्डे बनाने का लक्ष्य रखा है ?

उत्तर – 2025

6). हाल ही में खबरों रहा “ले कॉर्बूसियर एडिक्ट” का संबंध किस भारतीय शहर से है ?

उत्तर – चंडीगढ़

7). भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा “कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव” का शुभारंभ किस संस्था के सहयोग से किया गया ?

उत्तर – यूनिसेफ ( UNICEF )

8). पांचवें बिमस्टेक शिखर सम्मेलन 2022 की मेजबानी वर्चुअल माध्यम से किस देश ने को है ?

उत्तर – श्रीलंका

9). “मिशन 100 % विद्युतीकरण” की सफलता किस रेलवे ने प्राप्त की है ?

उत्तर – कोंकण रेलवे

10). हाल ही में सुर्खियों में रहा “लक्ष्य जीरो डंपसाइट” का संबंध किस राज्य से है ?

उत्तर – महाराष्ट्र


सरिस्का टाइगर रिजर्व

सरिस्का टाइगर रिजर्व, राजस्थान राज्य के अलवर जिला में स्थित एक भारतीय राष्ट्रीय उद्यान है। यह टाइगर रिजर्व 800 वर्ग किमी क्षेत्र में घास के मैदानों, शुष्क पर्णपाती वनों, चट्टानों परिदृश्यों में ढका हुआ है। इस टाइगर रिजर्व में गढ़ राजोर के मध्यकालीन मंदिरों के खंडहर है जो 10वीं एवं 11वीं शताब्दी के है। इस टाइगर रिजर्व में कुछ मुख्य आकर्षण केंद्र कंकवाड़ी किला और नीलकंठ मंदिर के खंडहर है।

सरिस्का टाइगर रिजर्व को वर्ष 1955 में अभ्यारण्य घोषित किया गया था। सरिस्का टाइगर रिजर्व, भारत का पहला टाइगर रिजर्व है जहां रॉयल बंगाल टाइगर को सफलतापूर्वक बसाया गया है। बंगाल टाइगर के अलावा, सरिस्का टाइगर रिजर्व में तेंदुए, जंगली बिल्ली, कार्काल, धारीदार हिरन, गोल्डन जैकल, चित्ताल, सांभर, नीलगाई, चिंकारा, चार सींग वाले एनललोच ‘चोसीसा’ जंगली सूअर, खरगोश, हनुमान लंगूर, रीसस बंदर, पक्षी प्रजातियां और सरीसृप शामिल हैं।

कानूनी सेवा क्लीनिक 

29 मार्च 2022 को राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के सहयोग से एक विविध सहायता क्लीनिक शुरू किया है। यह महिलाओं को मुफ्त कानूनी सहायता देकर उनकी शिकायतों का निवारण करेगा। राष्ट्रीय महिला आयोग अन्य राज्य महिला आयोग में भी इसी तरह के विविध सहायता क्लीनिक स्थापित करने की योजना बना रही है।

राष्ट्रीय महिला आयोग 

राष्ट्रीय महिला आयोग की स्थापना राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम 1990 के तहत जनवरी 1992 में एक वैधानिक निकाय के रूप में हुई। इस आयोग का मुख्य उद्देश्य उपयुक्त नीति निर्माण, विधायी उपायों आदि के माध्यम से महिलाओं को उनके उचित अधिकारों तथा जीवन के सभी क्षेत्रों में समानता व समान भागीदारी हेतु उचित कार्य करना है।

यमुनोत्सव 2022 

हाल ही के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने नई दिल्ली में आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में “यमुनोत्सव 2022” का आयोजन किया है। यह कार्यक्रम गैर सरकारी संगठनों के एक समूह के सहयोग से आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का आयोजन यमुना नदी के महिमा का जश्न मनाने के लिए तथा इसे साफ रखने की प्रतिज्ञा के लिए किया गया था।

यमुना नदी, गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है, जो यमुनोत्री ग्लेशियर से निकलती है। इस नदी की लंबाई 1376 किमी है। इस नदी पर स्थित कुछ महत्वपूर्ण बांध इस प्रकार है – लखवाड़ व्यासी बांध ( उत्तराखंड ), ताजेवाला बैराज बांध ( हरियाणा ) आदि। यमुना नदी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आकर गंगा नदी में सम्मिलित हो जाती है, जहां कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है।


शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें