Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 23 अप्रैल 2022

23 April 2022 Current Affairs in Hindi । Today's Current Affairs in Hindi । अप्रैल 2022 करंट अफेयर्स


23 April 2022 Current Affairs in Hindi ।   Today's Current Affairs in Hindi  । अप्रैल 2022 करंट अफेयर्स  


(1). सूर्यास्त के बाद लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करने वाला आजाद भारत का पहला प्रधानमंत्री कौन है ?

उत्तर – श्री नरेंद्र मोदी

(2). सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर का जन्म 21 अप्रैल 1621 को कहाँ हुआ था ?

उत्तर – अमृतसर

 (3). सीपेक परियोजना पाकिस्तान और किस देश की संयुक्त पहल है ?

उत्तर – चीन

(4). हाल ही में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहाँ से डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र योजना का शुभारंभ किया है ?

उत्तर – वाराणसी

(5). 21 अप्रैल 2022 को राष्ट्रीय जांच एजेंसी का कौन सा स्थापना दिवस मनाया गया है ?

उत्तर – 13वाँ

(6). भारत का पहला अतुल्य भारत अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 2022 का आयोजन मुंबई में कब किया जाएगा ?

उत्तर – 14-15 मई 2022

(7). एंग्लो मणिपुर युद्ध ब्रिटिश साम्राज्य और मणिपुर साम्राज्य के मध्य कब हुआ था ?

उत्तर – 31 मार्च से 27 अप्रैल 1891

(8). प्रतिवर्ष 23 अप्रैल को खोंगजॉम दिवस किस राज्य में मनाया जाता है ?

उत्तर – मणिपुर

(9). 21 अप्रैल 2022 को गुरु तेग बहादुर का कौन सा प्रकाश पर्व मनाया गया है ?

उत्तर – 400वाँ

(10). अप्रैल 2022 में भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?

उत्तर – अजय कुमार सूद


गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व 2022 

21 अप्रैल 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9वें सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व समारोह के अवसर पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित किया है। इसके साथ ही, श्री नरेंद्र मोदी आजाद भारत के इकलौते ऐसे प्रधानमंत्री बन गए है जो सूर्यास्त के बाद लाल किले से राष्ट्र को संबोधित किया है। मुगल शासक औरंगजेब ने इसी किले से वर्ष 1675 में फाँसी देने का आदेश जारी किया था। इसी कारण लाल किले को गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती के आयोजन स्थल के रूप में चुना गया है। इस आयोजन में उन्होंने डाक टिकट और 400 रूपये का सिक्का भी जारी किया है।

गुरु तेगबहादुर का जन्म 21 अप्रैल 1621 को अमृतसर में हुआ था। इनके पिता सिखों के छठे गुरु, गुरु हरगोबिंद सिंह तथा माता नानकी थे। इन्होंने मुगलों के खिलाफ सेना खड़ी की और योद्धा संतो की अवधारणा पेश की। तेग बहादुर को उनके तपस्वी स्वभाव के कारण त्याग मल कहा जाता था। इन्होंने अपना प्रारंभिक बचपन भाई गुरदास के संरक्षण में अमृतसर में बिताया। वर्ष 1675 में मुगल सम्राट औरंगजेब के आदेश पर गुरु तेग बहादुर की हत्या दिल्ली में कर दी गई थी।


अतुल्य भारत अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 2022 

भारत का पहला अतुल्य भारत अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 2022 का आयोजन मुंबई में 14 से 15 मई 2022 को किया जाएगा। मुंबई में इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय, मुंबई पोर्ट अथॉरिटी और फेडरेशन ऑफ इंडियन चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा किया जाएगा। इस सम्मेलन के लोगो और शुभंकर का अनावरण कैप्टन क्रुजों के नाम से केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किया है।

खोंगजोम दिवस 2022 

प्रतिवर्ष 23 अप्रैल को मणिपुर में “खोंगजोंम दिवस” मनाया जाता है। इस दिवस का आयोजन वर्ष 1891 के एंग्लो मणिपुर युद्ध में लड़ने वाले योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से किया जाता है। एंग्लो मणिपुर युद्ध, ब्रिटिश साम्राज्य तथा मणिपुर साम्राज्य के मध्य एक सशस्त्र संघर्ष था जो 31 मार्च से 27 अप्रैल 1891 तक लड़ा गया था। इस युद्ध में ब्रिटिश साम्राज्य को जीत हुई थी। इस ऐतिहासिक युद्ध की शुरुआत मणिपुर के राजकुमारों के मध्य ईर्ष्या, असंतोष, अविश्वास और कलह के कारण हुई थी।


शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें