Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 23 अप्रैल 2022

UPSC इंटरव्यू में पूछा, क्या होगा यदि एक लाल पत्थर को नीले पानी में फेंक दिया जाए? जानिए जवाब



 UPSC इंटरव्यू में पूछा, क्या होगा यदि एक लाल पत्थर को नीले पानी में फेंक दिया जाए? जानिए जवाब

UPSC Interview Questions: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) IAS परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है। जिसमें अंतिम चरण इंटरव्यू का होता है। जिसके लिए उम्मीदवारों को अधिक तैयारी करनी होती है। UPSC IAS इंटरव्यू का इतिहास कुछ के लिए थोड़ा अजीब और दूसरों के लिए मुश्किल रहा है।

 एक बात जो सभी उम्मीदवारों की राय में आम है, वह यह है कि इंटरव्यू के दौरान अपनी पूरी बुद्धि के साथ जवाब देना चाहिए। बता दें, वर्तमान में UPSC CSE 2021 के इंटरव्यू चल रहे हैं। इंटरव्यू 5 अप्रैल से शुरू हुए थे जो 26 मई तक चलेंगे।आइए UPSC इंटरव्यू में पूछे गए उन प्रश्नों के बारे में जानते हैं, जिन्हें उम्मीदवारों को सबसे ज्यादा चौंका दिया।

इंटरव्यू देने वाले शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों की लिस्ट यहां देखें

प्रश्न- एक आदमी 8 दिन तक बिना सोए कैसे रह सकता है?

उत्तर: जवाब देते हुए एक उम्मीदवार ने कहा, "आसानी से, उसे रात को सोना चाहिए।"

प्रश्न: जिला गजेटियर क्या है?

उत्तर:  जिला गजेटियर एक भौगोलिक सूचकांक था जो भारत में अंग्रेजों के समय में हर साल बनता था। इसमें देश के सभी भौगोलिक विवरण शामिल थे।

प्रश्न:  कौन सा जानवर चोट लगने पर इंसानों की तरह रोता है?

जवाब:  जवाब एक भालू है। एक जंगली भालू इंसान की तरह रोता है जब उसे चोट लगती है। आपने बिल्ली के बारे में सोचा था ना?

प्रश्न: सूर्य की किरणों का रंग कैसा होता है?

उत्तर:  इसका उत्तर आपके बचपन की रंगीन किताबों में है। VIBGYOR! जिसमें बैंगनी, इंडिगो, नीला, हरा, पीला, नारंगी और लाल रंग के शामिल हैं।

प्रश्न: किसी लड़की को प्रपोज करने के लिए किस धारा के तहत आरोप लगाया जाएगा?

उत्तर:  इसका जवाब था, कोई नहीं। किसी लड़की को प्रपोज करने पर आईपीसी के तहत कोई सजा नहीं है। इसके बाद प्रताड़ित करने की स्थिति में कुछ सजा होगी।

प्रश्न: क्या होगा यदि एक लाल पत्थर को नीले पानी में फेंक दिया जाए?

उत्तर: इसकी जवाब काफी सरल है, पत्थर डूब जाएगा। पत्थर गुरुत्वाकर्षण के नियमों का पालन करेगा, चाहे वह किसी भी रंग का हो।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें