Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 25 अप्रैल 2022

IAS अधिकारी राजेश्वरी ने उन किताबों को किया शेयर, जिनसे की थी UPSC की तैयारी, देखें- पूरी लिस्ट


 

IAS अधिकारी राजेश्वरी ने उन किताबों को किया शेयर, जिनसे की थी UPSC की तैयारी, देखें- पूरी लिस्ट

यूपीएससी परीक्षा मुश्किल परीक्षा में से एक है। इस परीक्षा की तैयारी के लिए कई किताबें पढ़नी पड़ती है। हाल ही में IAS अधिकारी राजेश्वरी बी ने कुछ दिन पहले ट्विटर पर यूपीएससी की किताबों और नोट्स की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिन्हें उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में सफलता के लिए तैयार किया था।

उन्होंने विश्व पुस्तक दिवस पर लिखा,  “जब मैंने हाल ही में घर गई तो मुझे अपनी किताबें और नोट्स मिले जो मैंने अपने यूपीएससी की तैयारी के इस्तेमाल किए थे"

आइए जानते हैं उन किताबों को लिस्ट जो राजेश्वरी बी ने शेयर की है।

ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन इन सिविक्स

- इंडियन कांस्टीट्यूशन इन वर्क

- इंडियन फॉरेन पॉलिसी (Venkata Mohan)

- ए हिस्ट्री ऑफ पॉलिटिकल थ्योरी (George M Sabine, Thomas L Thorson)

- इंट्रोडक्शन टू द  कांस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (Dr. Durga Das Basu)

- लॉकल गर्वेमेंट इन इंडिया  (Lakshmi Narain Agarwal)

- फॉरेन पॉलिसी ऑफ इंडिया

- पॉलिटिकल थ्योरी (VD Mahajan)

- पॉलिटिकल थ्योरी- आइडियाज एंड कॉन्सप्ट  Sushila Ramaswamy)

- सेंट्रल गर्वेमेंट बजट इन इंडिया- एन एनालिसिस  (SP Ganguly)

- ग्रामर ऑफ पॉलिटिक्स   (Surjeet Publications)

- इंडियन गर्वेमेंट एंड पॉलिटिक्स (JC Juhani)

- द Argumentative इंडियन (Amartya Sen)

-  50  फिलॉसफी क्लासिक्स  Classics (Tom Butler Bowdon)

- राइटिंग प्रैक्टिस बुक फॉर IAS मेंस

- हिस्ट्री ऑफ एशिया

- इंडिया प्रैक्टिकल थॉट

- स्टैंडर्ड  Abridged डिक्शनरी

- संस्कृत इज फन

- NCERT बुक्स फॉर्स क्लासेज  9 टू 12  फॉर साइंस, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स,  बायोलॉजी

 

जानते हैं राजेश्वरी के बारे में

राजेश्वरी बी साल 2011 बैच की झारखंड कैडर की IAS अधिकारी हैं, जो कोविड-19 के कारण सामने आई चुनौतियों से लड़ने में सबसे आगे रहने के लिए जानी जाती हैं।

उन्होंने गोनिकोप्पल के कूर्ग पब्लिक स्कूल (COPS) में अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद, उन्होंने मैसूर के मरिमल्लप्पा कॉलेज में पढ़ाई की।उनके पिता के. भीमप्पा शिवमोग्गा के जेड गांव  (Jade village) से हैं और उनकी मां बी. रत्ना हुबली से हैं। उसके दो भाई-बहन हैं भरत और मंजूनाथ।

राजेश्वरी के पिता एक्साइज डिपार्टमेंट में कार्यरत थे और उनके समर्थन और प्रोत्साहन के कारण ही उन्होंने सिविल सेवा  की तैयारी शुरू की थी। बता दें, राजेश्वरी ने  महाराष्ट्र के एक बिजनेसमैन से शादी कर ली है और उनका एक बेटा भी है।

बता दें, वह वर्तमान में झारखंड में मनरेगा आयुक्त के पद पर तैनात हैं। कई अन्य सिविल सेवकों के साथ, उन्होंने  कई तरह के इनोवेटिव आइडियाज के साथ अपने जिले को कोविड -19 संकट से निपटने में मदद की है। जिस कारण वह काफी लोकप्रिय हुईं।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें