Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 24 मई 2022

Daily Current Affairs | 24 May Current affairs 2022

 



1). प्रतिवर्ष अंतर्रष्ट्रीय जैव विविधता दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर – 22 मई

2). हाल ही में चर्चा में रही नेफीचू सुरंग किस राज्य में स्थित है ?

उत्तर – अरुणाचल प्रदेश

3). वित्त वर्ष 2021-22 में भारत ने कितने अरब अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हासिल किया है ?

उत्तर – 83.57 अरब अमेरिकी डॉलर

4). हर साल 21 मई को भारत में राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। यह दिवस किस पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है ?

उत्तर – राजीव गांधी

5). 22 मई 2022 को राजा राम मोहन राय की कौन सी जयंती मनाई गई है ?

उत्तर – 250वीं

6). ब्रिक्स देशों के पर्यावरण मंत्रियों की 8वीं बैठक की अध्यक्षता किस देश ने की है ?

उत्तर – चीन

7). 21 मई 2022 को कश्मीर विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति कौन बनी है ?

उत्तर – नीलोफर खान

8). थोलपावकूथू किस राज्य की पारंपरिक मंदिर कला है ?

उत्तर – केरल

9). हाल ही में खबरों में चर्चित “त्रिमेरेसुरस माया” क्या है ?

उत्तर – मेघालय में मिली जहरीले सांप की प्रजाति

10). फाइटोरेमेडीएशन शब्द का अर्थ क्या है ?

उत्तर – दूषित मिट्टी और भूजल को साफ करने के लिए पौधो का उपयोग


राष्ट्रमंडल दिवस 2022 

भारत के साथ साथ दुनिया के कई देशों में राष्ट्रमंडल दिवस 24 मई को मनाया जाता है। इस दिवस का महत्त्व है की ब्रिटेन की रानी विक्टोरिया का जन्म 24 मई 1819 को हुआ था। पहले इसे एम्पायर डे के नाम से जाना जाता था। वर्ष 1916 से यह दिवस रानी विक्टोरिया के जन्मदिन के रूप में साम्राज्य दिवस बनाया गया और वर्ष 1958 में इसका नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस कर दिया गया।

राष्ट्रमंडल देशों में एकता स्थापित करने और मानवता को बढ़ावा देने के लिए हर साल 24 मई को राष्ट्रमंडल दिवस मनाया जाता है। साथ ही, इसे स्वतंत्रता की भावना, न्याय और सहिष्णुता के आदर्शों के लिए भावना और एकता के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। यह दिवस दुनिया के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग दिन मनाया जाता है। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूके में यह दिवस मार्च महीने के दूसरे सोमवार को मनाया जाता है।

विश्व कछुआ दिवस 2022 

हर साल 23 मई को विश्व कछुआ दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य कछुओं और उसके तेजी से गायब होते आवासों की रक्षा करना है। यह दिवस वर्ष 2000 में अमेरिकन कछुआ रेस्क्यू द्वारा शुरू किया गया था। यह दिवस दुनिया के सबसे पुराने जीवित सरीसृपों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल मनाया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें