1 June Current Affairs 2022 | Current Affairs Today | Current Affairs in Hindi
1 June Current Affairs 2022 | Current Affairs 2022 | Current Affairs Today | Current Affairs by Ashish Gautam | Daily Current Affairs in Hindi & English for IAS, UPSC, Bank Exam, SSC, RBI Assistant, ESIC, TNPSC, RRB, UPPSC, BPSC, MPPSC, and Other Competitive Exams
1). हाल ही में चर्चा में रही मैत्री एक्सप्रेस रेलगाड़ी किन देशों के बीच सहयोग है ?
उत्तर – भारत और बांग्लादेश
2). हर साल हिंदी पत्रकारिता दिवस 30 मई को मनाया जाता है। देश का पहला हिंदी अखबार कौन सा था ?
उत्तर – उदंत मार्तंड
3). हाल ही में स्वर्ण भंडार के कारण जमुई नामक स्थान चर्चा में रहा है। यह किस राज्य में स्थित है ?
उत्तर – बिहार
4). वर्ष 2021-22 में कौन सा देश भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार देश बना है ?
उत्तर – अमेरिका
5). उत्तर भारत का पहला औद्योगिक बायोटेक पार्क का उद्घाटन कहां किया गया है ?
उत्तर – कठुआ, जम्मू कश्मीर
6). हर साल विश्व दुग्ध दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर – 01 जुलाई
7). अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का 8वाँ संस्करण किस थीम के साथ मनाया जायेगा ?
उत्तर – Yoga for Humanity
8). विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2022 की थीम क्या है ?
उत्तर – टोबैको : थ्रेट टू आवर एनवायरनमेंट
9).हर साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर – 31 मई
10). एशिया पैसिफिक इंस्टीट्यूट फॉर ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट की स्थापना 1977 में किसके तत्वाधान में किया गया है ?
उत्तर – यूनेस्को
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2022
भारत में हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य, डॉक्टरों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मान देना है। भारत सरकार ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस सबसे पहले वर्ष 1991 में मनाया था। 1 जुलाई को देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. विधानचंद्र रॉय का जन्मदिन और पुण्यतिथि होती है। इन्हीं के याद में इस दिवस को मनाया जाता है। डॉक्टर्स, समाज में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
डॉ. विधानचंद्र रॉय देश के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ साथ एक चिकित्सक भी थे। इन्होंने आजादी के बाद अपना सारा जीवन लोगों के लिए चिकित्सा सेवा में समर्पित कर दिया। डॉ. विधानचंद्र रॉय की स्मृति में ही “राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस” भारत में 1 जुलाई को मनाया जाता है। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस अलग अलग देशों में भिन्न भिन्न तिथियों पर मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का यह महत्त्व है की सभी चिकित्सक अपनी जिम्मेदारियों को समझें और लोगों के स्वास्थ्य से संबंधित दुख, तकलीफ और रोग आदि के प्रति सजग रहे।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2022
हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। यह दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन और वैश्विक साझेदारों द्वारा मनाया जाता है। इस वर्ष 2022 में इस दिवस की थीम “टोबैको : थ्रेट टू आवर एनवायरनमेंट” है। तंबाकू से हर साल 80 लाख से अधिक लोगों की मृत्यु होती है। खेती, उत्पादन, वितरण, खपत और उपभोक्ता के बाद के कचरे के माध्यम से यह मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 1987 में एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें 7 अप्रैल 1988 को विश्व धूम्रपान निषेध दिवस के रूप में घोषित किया गया था। लोगों को कम से कम 24 घंटों तक तंबाकू का सेवन न करने के लिए प्रेरित किया जा सके इसलिए यह प्रस्ताव पारित किया गया था। वर्ष 1988 में ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक और प्रस्ताव पारित किया की विश्व तंबाकू निषेध दिवस हर साल 31 मई को मनाया जाएगा।
विश्व दुग्ध दिवस 2022
दुनिया भर में 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस यानी वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है। हमेशा स्वस्थ रहने के लिए दूध हमारी जिंदगी में बड़ा महत्त्व रखता है। इसके महत्त्व को समझने और दूध को डाइट में शामिल करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। दूध की महत्ता को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन ने हर साल 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस मनाने की शुरुआत की थी।
पिछले तीन दशकों में दुनिया में दूध के उत्पादन में 59% की वृद्धि हुई है। भारत विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है। इसके बाद अमेरिका, चीन, पाकिस्तान और ब्राजील आता है। दूध, दुनिया भर के कई देशों की संस्कृति और इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। साथ ही यह कई किसानों के लिए आय का एक मूल्यवान स्रोत भी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें