6 June Current Affairs 2022 | Current Affairs Today | Current Affairs in Hindi
1). हाल ही में खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2021 किस राज्य में शुरू हुआ है ?
उत्तर – हरियाणा
2). ऑपरेशन महिला सुरक्षा किससे संबंधित है ?
उत्तर – रेलवे सुरक्षा बल
3). यूपी इन्वेस्टर्स समिट का @3.0 ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किस शहर में किया गया ?
उत्तर – लखनऊ
4). भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत संसद को लोक सेवा मामलों के लिए प्रशासनिक न्यायाधिकरण स्थापित करने का अधिकार है ?
उत्तर – अनुच्छेद 323A
5). भारतीय संघवाद को “सहकारी संघवाद” के रूप में किसने वर्णित किया ?
उत्तर – ग्रानविल ऑस्टिन
6). हाल ही में किस राज्य सरकार ने “ACB 14400” नामक ऐप लॉन्च किया गया है ?
उत्तर – आंध्र प्रदेश
7). हाल ही में किस देश के शोधकर्ताओं ने दुनिया के सबसे बड़े पौधे की खोज की है ?
उत्तर – ऑस्ट्रेलिया
8). गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष देखभाल अभियान “आँचल” किस राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया है ?
उत्तर – राजस्थान
9). अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?
उत्तर – जिनेवा
10). बोस्फोरस जलडमरुमध्य और डार्डानेल्स जलडमरूमध्य किस देश के अंतर्गत आता है ?
उत्तर – तुर्की
ऑपरेशन महिला सुरक्षा
भारतीय रेलों में महिलाओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 3 से 31 मई 2022 तक एक अखिल भारतीय अभियान “ऑपरेशन महिला सुरक्षा” चलाया गया है। महिलाओं की सुरक्षा हमेशा भारतीय रेलवे के लिए सर्वोपर्री रही है। इस अभियान के तहत RPF ने महिलाओं के लिए आरक्षित कोचों में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वाले 7000 से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं, RPF ने 150 से अधिक लड़कियों / महिलाओं को मानव तस्करी का शिकार होने से भी बचाया है।
ट्रेनों से यात्रा करने वाली महिला यात्रियों को उनकी पूरी यात्रा के दौरान बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से एक अखिल भारतीय पहल “मेरी सहेली” अभी भी जारी है। प्रशिक्षित महिला अधिकारियों और कर्मियों की 283 टीमें प्रतिदिन औसतन कुल 1125 महिला RPF कर्मियों की तैनाती के साथ भारतीय रेलवे में कार्यरत है और जिन्होंने इस अवधि के दौरान 2 लाख से अधिक महिलाओं के साथ बातचीत की और उन्हें अंत तक सुरक्षा प्रदान की।
तुर्की देश ने अपना नाम बदलकर तुर्किये रखा
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने तुर्की का नाम बदलने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। संयुक्त राष्ट्र में अब तुर्की का नाम तुर्किये कर दिया गया है। आपको बता दें की, तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोगन ने तुर्की का नाम बदलने का फैसला किया था। इन्होंने कहा था की तुर्की का नाम उसकी सही इमेज सामने लाने हेतु बदला गया है। उन्होंने ये भी कहा की तुर्किये नाम से देश इतिहास से जुड़ा दिखता है। तुर्किये नाम संस्कृति एवं सभ्यता का प्रतिनिधित्व करता है।
कैंब्रिज डिक्शनरी में तुर्की का मतलब एक ऐसी चीज से होता है जो बुरी तरह फेल हो गया हो। दरअसल, तुर्की को अंग्रेजी में टर्की कहा जाता है, जिसका मतलब मूर्ख भी होता है। टर्की शब्द का प्रयोग नाकामी के तौर पर भी किया जाता है। आपको बता दें, टर्की एक पक्षी का भी नाम है, जिसे पश्चिमी देशों में खाया जाता है। इन्हीं सभी कारणों से तुर्की को हीन भावना का सामना करना पड़ता था और कई बार गलतफहमी भी होती थी।
सरकार तुर्किये को विश्व में ब्रांड नेम बनाना चाहती है। इसका मुख्य कारण यह भी है की टर्की या तुर्की शब्द वहां की भाषा के मुताबिक निगेटिव माना जाता है। वर्ष 1923 में तुर्की की स्वतंत्रता की घोषणा के बाद से ही वहां के नागरिक इसे तुर्किये बोलते आ रहे है। केवल तुर्की ने ही अपना नाम बदला है ऐसा नहीं है। इससे पहले कुछ और देशों ने भी अपना नाम बदला है, जैसे –
निदरलैंड ने दुनिया में अपनी छवि को आसान बनाने हेतु हॉलैंड नाम हटा दिया। मैसेडोनिया ने भी अपना नाम बदलकर उत्तरी मैसेडोनिया कर दिया था। वर्ष 1935 में फारस ने अपना नाम बदलकर ईरान कर लिया था। पहले थाईलैंड का नाम सियाम हुआ करता था। रोडेशिया ने अपना नाम परिवर्तित कर जिम्बाम्बे कर लिया था। ( Current Affairs 06 June 2022 in Hindi )
दुनिया के सबसे बड़े पौधे की खोज
हाल ही में द यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने दुनिया के सबसे बड़े पौधे की खोज की है। यह पौधा पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की शार्क खाड़ी स्थित विश्व विरासत क्षेत्र के उथले पानी में खोजा गया है। इस पौधे को पोसिडोनिया ऑस्ट्रेलिस के नाम से जाना जाता है।
पोसिडोनिया ऑस्ट्रेलिस, समुद्री घास की एक प्रजाति है, जो ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी भाग में पाई जाती है। यह एक समुद्री फूल वाला पौधा है। इसमें बड़ी, चमकीली, हरी, पट्टे जैसी पत्तियां होती है जो 80 सेमी से अधिक लंबी हो सकती है। ये आमतौर पर गोल सिरों वाले 6 से 14 मिमी चौड़े होते है।
पोसिडोनिया ऑस्ट्रेलिस पौधे के मास का 90 प्रतिशत भाग जड़ों में होता है। ये तटीय झीलों, एस्चुअरी आदि क्षेत्रों में कम गहराई पर देखा जा सकता है। यह पौधा स्वयं को क्लोन कर सकता है, जिसके कारण यह इतना बड़ा होता है। ऑस्ट्रेलिया की शार्क खाड़ी में इसका सिर्फ एक पौधा 180 किमी तक फैला है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें