Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 26 जुलाई 2022

NEET 2022: जानें किस राज्य में कितनी हैं MBBS की सरकारी और प्राइवेट सीटें, कहां है सीटों की भरमार


 

NEET 2022: जानें किस राज्य में कितनी हैं MBBS की सरकारी और प्राइवेट सीटें, कहां है सीटों की भरमार

NEET 2022: मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट का रिजल्ट आने के बाद देश में उपलब्ध 91,927 मेडिकल सीटों पर काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। देश के तमाम सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 91927 सीटें हैं। इनमें से 48012 सीटें सरकारी ( Government MBBS Seats ) और 43915 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों ( Private MBBS Seats ) में हैं। 

हर छात्र चाहता है कि उसका किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला हो जाए। मेरिट लिस्ट में ऊपर नाम आने से ही सरकारी मेडिकल कॉलेज की सीट पक्की हो सकेगी। रिजल्ट से पहले नीट देने वाले हर छात्र को यह पता होना चाहिए विभिन्न राज्यों में कितनी सरकारी और प्राइवेट मेडिकल सीटें हैं। यहां पढ़ें राज्यवार सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध एमबीबीएस सीटों का ब्योरा- 

- बिहार के 12 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 1515 सीटें हैं। यहां 8 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं जिनमें 900 सीटें हैं। 

- उत्तर प्रदेश के 35 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 4303 सीटें हैं। यहां 35 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं जिनमें 4750 सीटें हैं। 

- उत्तराखंड के 5 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें हैं। यहां 3 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं जिनमें 450 सीटें हैं। 

- चंडीगढ़ में एक ही सरकारी मेडिकल कॉलेज है जहां 150 सीटें हैं। यहां प्राइवेट मेडिकल कॉलेज नहीं है। 

- छत्तीसगढ़ के 8 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 956 सीटें हैं। यहां 4 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं जिनमें 600 सीटें हैं। 

- दिल्ली के 8 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 1247 सीटें हैं। यहां 2 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं जिनमें 250 सीटें हैं। 

- गुजरात के 18 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 3700 सीटें हैं। यहां 13 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं जिनमें 2000 सीटें हैं। 

- हरियाणा के 5 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 710 सीटें हैं। यहां 7 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं जिनमें 950 सीटें हैं। 

- हिमाचल प्रदेश के 7 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 770 सीटें हैं। यहां 1 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज है जिसमें 150 सीटें हैं। 

- झारखंड के 7 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 680 सीटें हैं। यहां 2 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं जिनमें 250 सीटें हैं। 


- मध्य प्रदेश के 14 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 2180 सीटें हैं। यहां 11 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं जिनमें 1900 सीटें हैं। 

- महाराष्ट्र के 29 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 4825 सीटें हैं। यहां 33 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं जिनमें 5070 सीटें हैं। 

- पंजाब के 5 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 800 सीटें हैं। यहां 7 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं जिनमें 950 सीटें हैं। 

- राजस्थान के 17 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 3055 सीटें हैं। यहां 9 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं जिनमें 950 सीटें हैं। 

- वेस्ट बंगाल के 20 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 3225 सीटें हैं। यहां 7 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं जिनमें 1000 सीटें हैं। 

- कर्नाटक के 21 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 3150 सीटें हैं। यहां 42 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं जिनमें 6995 सीटें हैं। 

- ओडिशा के 9 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 1375 सीटें हैं। यहां 4 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं जिनमें 750 सीटें हैं। 

- तमिलनाडु के 38 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 5225 सीटें हैं। यहां 32 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं जिनमें 5500 सीटें हैं। 

- तेलंगाना के 11 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 1840 सीटें हैं। यहां 23 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं जिनमें 3200 सीटें हैं। 

- केरल के 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 1555 सीटें हैं। यहां 21 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं जिनमें 2700 सीटें हैं। 

- जम्मू कश्मीर के 9 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 1047 सीटें हैं। यहां 1 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज है जिसमें 100 सीटें हैं। 

- आंध्र प्रदेश के 13 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 2485 सीटें हैं। यहां 18 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं जिनमें 2850 सीटें हैं। 


नीट 2022 परीक्षा का आयोजन देश भर में 17 जुलाई 2022 को किया गया था। करीब 17 लाख स्टूडेंट्स को इसकी आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार है।

 

Neet Exam 2022Neet 2022MBBS Student

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्रीमियम कंटेंट ♛

View More →
प्रीमियम खबरें लोड हो रही हैं...