Class 6th NCERT Polity Notes for UPSC : Chapter-7 | नगर प्रशासन
Class 6th NCERT Polity : Chapter-7 in Hindi | Make UPSC Notes in Hindi | इस अध्याय में हमलोग नगरपालिका, वार्ड पार्षद और पार्षद समिति के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। | नगर प्रशासन | वार्ड, वार्ड पार्षद, विभाग और पार्षद समिति | प्रशासनिक कर्मचारी | नगरपालिका का काम | नगर पालिका के आय के स्रोत आदि.
एक गाँव के मुकाबले शहर ज्यादा बड़ा और अधिक फैला हुआ रहता है। शहर की गलियां ज्यादा चौड़ी होती है और यहां के बाजारों में ज्यादा भीड़-भाड़ होती है। शहर में पानी और बिजली की उत्तम सुविधाएँ होती है और अस्पताल भी होते है। शहर में बहुत ज्यादा वाहन होते है जिसे यातायात द्वारा नियंत्रण करना पड़ता है।
नगर प्रशासन | City Administration
गाँव के मुकाबले शहर काफी बड़ा होता है। शहर की आबादी अधिक होती है इसलिए वहाँ जन सुविधाएँ अधिक होती है। शहर में लोगों का जीवन सुचारू रूप से चलाने के लिए इन सबकी सही ढंग से देखभाल की जरूरत होती है। शहरों में जन सुविधाएँ देने का काम नगरपालिका का होता है।
नगरपालिका | Municipality
नगरपालिका चुनी हुई एक संस्था है, जिसका कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। छोटे शहरों में इसे नगरपालिका कहते है लेकिन बड़े शहरों में इसे नगर निगम कहा जाता है।
वार्ड
हर नगरपालिका को छोटी इकाइयों में बांटा जाता है, जिसे वार्ड कहते है।
वार्ड पार्षद | Ward Councilor
हर वार्ड के लोग अपना एक पार्षद चुनते है, जिसे वार्ड पार्षद ( वार्ड काउंसलर ) कहते है। सभी वार्ड पार्षद मिलकर अपने में से ही एक चेयरमैन चुनते है।
विभाग | Department
नगरपालिका के काम को सही ढंग से चलाने के लिए कई विभागों की जरूरत पड़ती है। जैसे – सफाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, निर्माण विभाग, आदि।
- सफाई विभाग का काम शहर में साफ सफाई रखना है। नालियों की सफाई और कचरे का निबटारा करना भी इसी विभाग की जिम्मेदारी है।
- स्वास्थ्य विभाग का काम स्वास्थ्य के मुद्दे की देखभाल करना है। जैसे – मलेरिया, डेंगू और हैजा की रोकथाम।
- शिक्षा विभाग का काम स्कूलों में सुविधाओं की देखभाल करना है।
- निर्माण विभाग का काम पार्क, स्ट्रीट लाइट और कुछ सड़कों का निर्माण करना और रखरखाव करना है।
पार्षद समिति | Councilor Committee
विभिन्न कार्यक्रमों को बनाने और लागू करने के लिए विभिन्न समितियाँ बनती है, जिसके सदस्य पार्षद ही होते है। इन समितियों का नामकरण उससे जुड़े काम के आधार पर होता है, जैसे – सफाई समिति या शिक्षा समिति।
कमिश्नर और प्रशासनिक कर्मचारी | Commissioner and Administrative Staff
कमिश्नर और प्रशासनिक कर्मचारी की नियुक्ति सरकार द्वारा होती है। इसका काम विभिन्न कार्यक्रमों को लागू करवाना और उनका प्रबंधन करना है।
नगरपालिका के काम | Municipal Works
नगरपालिका का काम जल आपूर्ति, अस्पताल, सड़क, स्ट्रीट लाइट, नाली, अग्निशमन, बाजार, जन्म और मृत्यु का रिकॉर्ड, कचरा प्रबंधन आदि है।
नगरपालिका की आय का स्रोत | Municipal Income Sources
नगरपालिका की आय का स्रोत मकान, जल, बाजार, मनोरंजन और वाहनों पर टैक्स है। इसके अलावा नगरपालिका को सरकार से अनुदान भी मिलता है। नगरपालिका वाहनों पर पार्किंग शुल्क भी वसूलती है।
नगर प्रशासन अध्याय से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर
1. नगरपालिका और नगर निगम क्या है ?
उत्तर – छोटे शहरों में नगरपालिका को नगरपालिका कहते है लेकिन बड़े शहरों में इसे नगर निगम कहा जाता है।
2. नगरपालिका का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है ?
उत्तर – 5 वर्ष
3. वार्ड किसे कहते है ?
उत्तर – नगरपालिका को छोटी इकाइयों में बांटा जाता है, जिसे वार्ड कहते है।
4. वार्ड पार्षद कौन होता है ?
उत्तर – हर वार्ड के लोग अपना एक पार्षद चुनते है, जिसे वार्ड पार्षद ( वार्ड काउंसलर ) कहते है।
5. नगरपालिका का काम क्या है ?
उत्तर – नगरपालिका का काम जल आपूर्ति, अस्पताल, सड़क, स्ट्रीट लाइट, नाली, अग्निशमन, बाजार, जन्म और मृत्यु का रिकॉर्ड, कचरा प्रबंधन आदि है।
6. नगरपालिका की आय का मुख्य स्रोत क्या है ?
उत्तर – नगरपालिका की आय का स्रोत मकान, जल, बाजार, मनोरंजन और वाहनों पर टैक्स है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें