6th Class NCERT Geography : Chapter-2 | ग्लोब अक्षांश एवं देशांतर
6th Class NCERT Geography Chapter-2 in Hindi : Short Notes for UPSC CSE | Latitude and Longitude Chapter notes in Hindi | ग्लोब क्या है | देशांतर क्या है | महत्वपूर्ण अक्षांश रेखाएँ | पृथ्वी के ताप कटिबंध | देशांतर और समय | हम मानक समय क्यों मानते है | भारत का मानक समय क्या है ?
हमारा पृथ्वी गोलाकार नहीं है बल्कि यह उत्तर एवं दक्षिण ध्रुवों पर थोड़ी चपटी तथा मध्य में थोड़ी उभरी हुई है. ग्लोब पृथ्वी का लघु रूप में एक वास्तविक प्रतिरूप है. यह विभिन्न आकार एवं प्रकार का हो सकता है. जैसे – बड़े ग्लोब, छोटे ग्लोब, गुब्बारे जैसे ग्लोब आदि.
ग्लोब में एक सुई झुकी हुई अवस्था में स्थित होती है, जिसे अक्ष कहा जाता है. ग्लोब पर यह सुई उत्तर तथा दक्षिण ध्रुव से गुजरता है. ग्लोब को इस सुई के चारों ओर पृथ्वी की भाँती पश्चिम से पूर्व की ओर घुमाया जा सकता है. पृथ्वी पर वास्तव में ऐसी कोई सुई नहीं होती है. यह अपने अक्ष पर चारों पर घुमती है.
काल्पनिक रेखा ग्लोब को दो बराबर भागों में बांटता है, जिसे विषुवत रेखा कहते है। पृथ्वी के उत्तर में स्थित आधे भाग को उत्तरी गोलार्ध और दक्षिण में स्थित आधे भाग को दक्षिणी गोलार्ध कहते है।
विषुवत वृत्त से ध्रुवों तक स्थित सभी समानांतर वृत्तों को अक्षांश रेखाएं कहते है। अक्षांशों को अंश में मापा जाता है। विषुवत वृत्त शून्य अक्षांश को दर्शाता है। विषुवत वृत्त से दोनों तरफ ध्रुव के बीच की दूरी पृथ्वी के चारों ओर के वृत्त का एक चौथाई होता है। 90 अंश उत्तरी अक्षांश उत्तर ध्रुव को दर्शाता है और 90 अंश दक्षिणी अक्षांश दक्षिण ध्रुव को दर्शाता है।
महाराष्ट्र में चंद्रपुर एवं ब्राजील ( दक्षिण अमेरिका ) में बेलो होरिजोंटे दोनों एक ही अक्षांश 20 अंश पर स्थित है, लेकिन चंद्रपुर विषुवत वृत्त के 20 अंश उत्तर में एवं बेलो होरिजोंटे विषुवत वृत्त के 20 अंश दक्षिण में स्थित है।
महत्वपूर्ण अक्षांश ( समानांतर ) रेखाएँ :
- उत्तरी ध्रुव वृत्त – 66 ½° N
- कर्क रेखा – 23 ½° N
- विषुवत रेखा – 0°
- मकर रेखा – 23 ½° S
- दक्षिणी ध्रुव वृत्त – 66 ½° S
पृथ्वी के ताप कटिबंध :
कर्क रेखा एवं मकर रेखा के बीच के सभी अक्षांशों पर सूर्य साल में एक बार दोपहर में सिर के ठीक ऊपर होता है, जिससे इस क्षेत्र में सबसे अधिक ऊष्मा प्राप्त होती है। इसी कारण इस क्षेत्र को उष्ण कटिबंध कहा जाता है।
साधारण शब्दों में उष्ण कटिबंध की परिभाषा है – मकर रेखा एवं कर्क रेखा के मध्य स्थित क्षेत्र को उष्ण कटिबंध कहते है।
उत्तरी गोलार्ध में कर्क रेखा एवं उत्तर ध्रुव वृत्त तथा दक्षिणी गोलार्ध में मकर रेखा एवं दक्षिण ध्रुव वृत्त के मध्य वाले क्षेत्र का तापमान मध्यम रहता है, इसलिए इसे शीतोष्ण कटिबंध कहते है।
उत्तरी गोलार्ध में उत्तर ध्रुव वृत्त एवं उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी गोलार्ध में दक्षिण ध्रुव वृत्त एवं दक्षिणी ध्रुव के मध्य वाले क्षेत्र में ठंड बहुत होती है, क्योंकि यहाँ सूर्य क्षितिज से ज्यादा ऊपर नहीं आ पाता है, इसलिए इस क्षेत्र को शीत कटिबंध कहते है।
देशांतर क्या है ?
प्रशांत महासागर में स्थित टोंगा द्वीप एवं हिंद महासागर में स्थित मॉरिशस द्वीप एक ही अक्षांश ( 20° द. ) पर स्थित है. उत्तर ध्रुव को दक्षिण ध्रुव से जोड़ने वाली संदर्भ रेखाओं को देशांतर/याम्योत्तर कहते है. देशांतरीय याम्योत्तर के बीच की दुरी को देशांतर के अंशों में मापा जाता है. प्रत्येक अंश को मिनट में तथा मिनट को सेकेंड में विभाजित किया जाता है.
देशांतर एक अर्धवृत है, जिनके बीच की दुरी ध्रुवों की ओर बढ़ने पर घटती जाती है एवं ध्रुवों पर शून्य हो जाती है ( जहाँ सभी देशांतरीय याम्योत्तर आपस में मिलती है ). सभी देशों ने मिलकर यह निश्चय किया की, ग्रीनविच ( जहाँ ब्रिटिश राजकीय वेधशाला स्थित है ) से गुजरने वाली याम्योत्तर से पूर्व और पश्चिम की ओर गिनती शुरू की जाए, इस याम्योतर को प्रमुख याम्योत्तर कहते है. इसका मान 0° देशांतर है.
प्रमुख याम्योत्तर तथा 180° याम्योत्तर मिलकर पृथ्वी को दो बराबर भागों यानि पूर्वी गोलार्ध एवं पश्चिमी गोलार्ध में विभक्त करती है. 180° पूर्व और 180° पश्चिम याम्योत्तर एक ही रेखा पर स्थित है.
अगर आपको किसी स्थान के अक्षांश एवं देशांतर की सही जानकारी हो तो ग्लोब पर आप स्थान का पता आसानी से लगा सकते है. जैसे – असम में धुबरी 26° उत्तरी अक्षांश एवं 90° पूर्वी देशांतर पर स्थित है, इसलिए ये दोनों रेखाएँ एक दुसरे को जहाँ काटेगी वहीँ बिंदु धुबरी की सही स्थिति होगी.
देशांतर और समय
समय को मापने का सबसे अच्छा साधन पृथ्वी, चन्द्रमा एवं ग्रहों की गति है. सूर्योदय एवं सूर्यास्त प्रतिदिन होता है, इसलिए यह पुरे विश्व में समय निर्धारण का सबसे अच्छा साधन है. स्थानीय समय का अनुमान सूर्य के द्वारा बनने वाली परछाई से लगाया जा सकता है.
ग्रीनविच पर स्थित प्रमुख याम्योत्तर पर जिस समय सूर्य आकाश के सबसे ऊँचे बिंदु पर होगा, उस समय याम्योत्तर पर स्थित सभी स्थानों पर दोपहर होगा. चूँकि पृथ्वी पश्चिम से पूर्व को ओर चक्कर लगाती है, इसलिए वे स्थान जो ग्रीनविच के पूर्व में है, उनका समय ग्रीनविच समय से आगे तथा जो पश्चिम में है, उनका समय पीछे होगा.
पृथ्वी लगभग एक दिन ( 24 घंटे ) में अपने अक्ष पर 360° घुमती है. अर्थात, वह एक घंटे में 15° और 4 मिनट में 1° घुमती है. जब ग्रीनविच पर दोपहर के 12 बजते है तब ग्रीनविच से 15° पूर्व में समय 1 घंटा आगे होगा, लेकिन ग्रीनविच से 15° पश्चिम में समय 1 घंटा पीछे होगा. जब ग्रीनविच पर दोपहर के 12 बजते है तब उस समय 180° पर मध्य रात्रि होगा.
हम मानक समय क्यों मानते है ?
अलग-अलग याम्योत्तर पर स्थित स्थानों के स्थानीय समय में अंतर होता है, इसलिए यह आवश्यक है की देश के मध्य भाग से होकर गुजरने वाली किसी याम्योत्तर के स्थानीय समय को देश का मानक समय माना जाए और याम्योत्तर रेखा के स्थानीय समय को पुरे देश का मानक समय माना जाता है. भारत में 82 ½° पू. ( 82° 30′ पू. ) को मानक याम्योत्तर माना गया है. इसे भारतीय मानक समय नाम से जाना जाता है.
भारत एवं इंग्लैंड के बीच समय में क्या अंतर है ?
भारत ग्रीनविच के पूर्व 82° 30′ पू. में स्थित है, और यहाँ का समय ग्रीनविच समय से 5 घंटे 30 मिनट आगे है, इसलिए जब लन्दन में दोपहर के 2 बजे होंगे, तब भारत में शाम के 7:30 बजे होंगे.
नोट : कुछ देशों का देशांतरीय विस्तार अधिक होता है, जिसके कारण वहाँ एक से अधिक मानक समय अपनाए गए है, जैसे – रूस में 11 मानक समयों को अपनाया गया है. पृथ्वी को एक-एक घंटे वाले 24 समय क्षेत्रों में बाँटा गया है, जिसका प्रत्येक घंटा 15° देशांतर को दर्शाता है.
ग्लोब : अक्षांश और देशांतर से संबंधित प्रश्न और उत्तर :
1. पृथ्वी का सही आकार क्या है ?
उत्तर – गोआब ( Giod )
2. ग्लोब क्या है ?
उत्तर – ग्लोब पृथ्वी का लघु रूप में एक वास्तविक प्रतिरूप है.
3. कर्क रेखा का अक्षांशीय मान क्या है ?
उत्तर – 23 1/2° N
4. पृथ्वी के तीन ताप कटिबंध कौन-से है ?
उत्तर – ऊष्ण, शीतोष्ण और शीत कटिबंध
5. अक्षांश एवं देशांतर रेखाएँ क्या है ?
उत्तर – विषुवत वृत्त से ध्रुवों तक स्थित सभी समानांतर वृत्तों को अक्षांश रेखाएं कहते है। उत्तर ध्रुव को दक्षिण ध्रुव से जोड़ने वाली संदर्भ रेखाओं को देशांतर/याम्योत्तर कहते है.
6. ऊष्मा की सबसे अधिक मात्रा उष्ण कटिबंध क्यों प्राप्त करते है ?
उत्तर – कर्क रेखा एवं मकर रेखा के बीच के सभी अक्षांशों पर सूर्य साल में एक बार दोपहर में सिर के ठीक ऊपर होता है, जिससे इस क्षेत्र में सबसे अधिक ऊष्मा प्राप्त होती है।
7. जब भारत में शाम के 5:30 बजते है, तब लंदन में दोपहर के 12 क्यों बजते है ?
उत्तर – भारत ग्रीनविच के पूर्व 82° 30′ पू. में स्थित है, और यहाँ का समय ग्रीनविच समय से 5 घंटे 30 मिनट आगे है, इसलिए जब लंदन में दोपहर के 12 बजते है तब भारत में शाम के 5:30 बजते है।
8. प्रमुख याम्योत्तर का मान क्या है ?
उत्तर – 0°
9. शीत कटिबंध किसके नजदीक पाया जाता है ?
उत्तर – ध्रुवों के
10. देशांतरों की कुल संख्या कितनी है ?
उत्तर – 360
11. अक्षांशों की कुल संख्या कितनी है ?
उत्तर – 181
12. अक्षांश रेखाओं की कुल संख्या कितनी है ?
उत्तर – 179
13. दक्षिणी ध्रुव वृत्त कहाँ स्थित है ?
उत्तर – दक्षिणी गोलार्द्ध में
14. ग्रिड किसका जाल है ?
उत्तर – अक्षांश रेखाओं एवं देशांतरीय याम्योत्तरों का
15. मकर रेखा ……………………… पर स्थित है.
उत्तर – 23 ½° S ( दक्षिणी गोलार्ध )
16. भारत का मानक याम्योत्तर …………………….. है.
उत्तर – 82 ½° पू. ( 82° 30′ पू. )
17. 0° याम्योत्तर को ……………………….. के नाम से जाना जाता है.
उत्तर – प्रमुख याम्योत्तर
18. देशांतरों के बीच की दुरी …………………….. की तरफ घटती जाती है.
उत्तर – ध्रुवों
19. उत्तर ध्रुव वृत्त …………………… गोलार्ध में स्थित है.
उत्तर – उत्तरी
20. टोंगा द्वीप किस महासागर में स्थित है ?
उत्तर – प्रशांत महासागर
21. मॉरिशस द्वीप किस महासागर में स्थित है ?
उत्तर – हिंद महासागर
22. काल्पनिक रेखा ग्लोब को दो बराबर भागों में बांटता है, जिसे क्या कहते है ?
उत्तर – विषुवत रेखा
23. पृथ्वी अपने अक्ष पर एक डिग्री कितने समय में घुमती है ?
उत्तर – 4 मिनट
24. पृथ्वी अपने अक्ष पर एक घंटे में कितने डिग्री घूमता है ?
उत्तर – 15 डिग्री
25. जब लन्दन में दोपहर के 2 बजे होंगे, तब भारत में शाम के कितने बजे होंगे ?
उत्तर – 7:30
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें