Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 25 नवंबर 2022

Constitution Day Quiz 2022 : संविधान दिवस पर दीजिए संविधान से जुड़े इन महत्वपूर्ण प्रश्नों का जवाब



 Constitution Day Quiz 2022 : संविधान दिवस पर दीजिए संविधान से जुड़े इन महत्वपूर्ण प्रश्नों का जवाब

Constitution Day 2022 : कल संविधान दिवस है। इस दिन का मकसद देश के नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना है। इस दिन देश में राष्ट्रीय कानून दिवस भी मनाया जाता है। 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में कई तरह के कार्यक्रम होते हैं। स्कूलों व कॉलेजों में जहां भाषण, निबंध लेखन व क्विज प्रतियोगिताएं होती हैं, वहीं सरकारी ऑफिसों में प्रस्तावनाएं पढ़ी जाती हैं। यहां जानिए संविधान से जुड़े अहम प्रश्न और उनके उत्तर - 

भारतीय संविधान के निर्माण में कितना समय लगा था? 

2 वर्ष, 11 महीना, 18 दिन 

संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष कौन थे? 

- सच्चिदानंद सिन्हा

भारत में पहली बार सविधान दिवस किस वर्ष में बनाया गया था?

- 2015  में 

किस भाग को संविधान की आत्मा कहा जाता है?

 प्रस्तावना 

भारतीय संविधान को अंगीकृत कब किया गया  था? 

26 नवंबर 1949 को

26 नवंबर को भारत में क्यों मनाते हैं संविधान दिवस, क्यों है यह खास

भारतीय संविधान कब लागू हुआ था?

- 26 जनवरी 1950

किस देश का सबसे बड़ा लिखित संविधान है? 

भारत 

किसे भारत का संविधान निर्माता कहा जाता है? कौन संविधान प्रारूप समिति का अध्यक्ष था।

- डॉ. भीमराव अंबेडकर 

भारत में एकल नागरिकता की अवधारणा कहां से ली गई है?

इंग्लैंड 

संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी? 

9 दिसंबर 1946 को

संविधान सभा के के स्थायी अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया था? 

डॉ राजेंद्र प्रसाद

भारतीय संविधान की रचना के समय संवैधानिक सलाहकार कौन था? 

बी .एन. राव 

भारतीय संविधान का सबसे बड़ा एकांकी स्रोत क्या है? गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट,1935 

भारत के संविधान में प्रेस की स्वतंत्रता किस अनुच्छेद के तहत सुनिश्चित की गई है? 

अनुच्छेद 19 

भारतीय संविधान का पहला संशोधन किस वर्ष में हुआ था? 

1951 में 

संविधान सभा द्वारा अन्तिम रूप से पारित संविधान में कुल कितने अनुच्छेद तथा अनुसूचियां थीं?

395 अनुच्छेद, 8 अनुसूचियां

संविधान के किस अनुच्छेद में यह अंकित है कि इण्डिया अर्थात् ‘भारत राज्यों का एक संघ होगा’?

- अनुच्छेद– 1


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें