देश के 99 लोकसभा क्षेत्रों में एक भी केंद्रीय विद्यालय नहीं, सरकार ने संसद में बताया
देश की कम से कम 99 लोकसभा क्षेत्रों में केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा है केंद्रीय विद्यालय (KV) नहीं है। इन संसदीय क्षेत्रों में अधिकांश उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के हैं। इस बात की जानकारी सोमवार को शिक्षा मंत्रालय ने संसद को बताया। भारतीय जनता पार्टी के सांसद अशोक कुमार रावत के ओर से पूछे गए एक प्रश्न के लिखित जवाब में शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा, "99 संसदीय क्षेत्रों में केंद्रीय विद्यालय नहीं है।"
शिक्षा मंत्रालय के अंडर आने वाले स्वतंत्र निकाय केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से देशभर में 1,252 विद्यालय चलाए जा रहे हैं। जबकि देश में कुल संसदीय क्षेत्र 545 हैं। शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 99 संसदीय क्षेत्र ऐसे हैं जहां एक भी केंद्रीय विद्यालय नहीं है। इनमें 22 संसदीय क्षेत्र उत्तर प्रदेश के, महाराष्ट्र के 22, तमिलनाडु के 16, पश्चिम बंगाल के 15, बिहार के 5, आंध्रप्रदेश के 6, गुजरात के 6, केरल के 3, तेलंगाना के 2 और कर्नाटक के 2 हैं।
इसे भी पढ़ें: केंद्रीय विश्वविद्यालयों, IITs और IIMs में ग्यारह हजार से ज्यादा शिक्षकों के पदों खाली
पूछे जाने पर क्या सरकार प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में न्यूनतम एक केंद्रीय विद्यालय खोलने की योजना बना रही है ? इसके जवाब में सरकार ने कहा, "केंद्रीय विद्यालय संसदीय क्षेत्रवार खोलने के लिए नहीं है। नए केंद्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव शिक्षा मंत्रालय द्वारा तैयार किया जाता है जो कि भारत सरकार या राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन व जरूरी संसाधनोंं के आधार पर तय होता है।"
उन्होंने ने कहा कि नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की एक सतत प्रक्रिया है। केंद्रीय विद्यालय प्रमुखतौर पर केंद्र सरकार, डिफेंस व अन्य स्वतंत्र केंद्रीय संस्थानों कें कर्मचारियों की शैक्षिक जरूरत को पूरा करने के खोले जाते हैं।
Kendriya VidyalayKendriya Vidyalaya SangathanKvsangathan.nic.inअन्य..
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें